Author: सच

कोल्हेनझरिया में जगन्नाथ मंदिर निर्माण के लिए सीएम से सहयोग की मांग, सुनीति भोय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात *रायपुर।* ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया में निर्माणाधीन श्री जगन्नाथ मंदिर के सहयोग के लिए भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सुनीति भोय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर सहयोग हेतु निवेदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि विधानसभा चुनाव के पूर्व एवं वर्तमान में ग्राम पंचायत कोल्हेनझरिया में जितने भी भूमिपूजन कार्य हुए हैं, उन्हें एक साथ पूर्ण कर जगन्नाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के साथ ही स्वर्गीय बृजमोहन यादव चौक (जनसंघ…

Read More

प्रेमनगर सरपंच से जातिगत गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का मामला पांच नामजद आरोपियों पर SC/ST एक्ट समेत अन्य धाराओं में FIR, अब गिरफ्तारी का इंतजार बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रेमनगर में सरपंच के साथ कथित जातिगत गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (SC/ST एक्ट) समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है। एफआईआर दर्ज होने के बाद अब आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर निगाहें टिकी हुई हैं। मामला प्रेमनगर के सरपंच…

Read More

*VSK अटेंडेंस पर हड़कंप : एक माह से गायब 1000+ शिक्षक, DPI ने जारी की Google Sheet, हर DEO से मांगा जवाब* *नवा रायपुर।* प्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की ऑनलाइन हाजिरी का सिस्टम अब सिर्फ औपचारिकता नहीं रहा। लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) ने VSK ऐप में उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले हजारों शिक्षकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। संचालक लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 08 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश पत्र क्र. N-123/481 ने जिला शिक्षा अधिकारियों की नींद उड़ा दी है। DPI ने साफ कहा है – ऐप में हाजिरी नहीं तो जवाब तो देना ही पड़ेगा।…

Read More

“सेवा सुरक्षा” और टेट अनिवार्यता मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री-शिक्षा मंत्री से मुलाकात करेगा शिक्षक साझा मंच, ठोस निर्णय नहीं आने पर बनेगी चरणबद्ध आंदोलन

Read More

*लिपिकों की वेतन विसंगति पर GAD का जवाब – वेतन में कोई विसंगति नहीं, समिति ने रिपोर्ट ही नहीं दी* *नवा रायपुर, 20 अप्रैल 2026।* प्रदेश के शासकीय कार्यालयों में कार्यरत लिपिकों (सहायक ग्रेड-3) की वेतन विसंगति दूर करने की मांग पर सामान्य प्रशासन विभाग (नियम शाखा) ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। GAD द्वारा फाइल नं. GENCOR/7749/2026-GAD-3 दिनांक 20-04-2026 के तहत छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल वर्मा को भेजे जवाब में कहा गया है – > भारत सरकार में सहायक ग्रेड-3 का वेतनमान 3050-4590 है, जिसका तत्स्थानी छठवां वेतनमान 5200-20200 ग्रेड वेतन 1900…

Read More

*VSK अटेंडेंस पर सख्ती: रायगढ़ में 1034 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस, एक दिन का वेतन रोकने की चेतावनी* *रायगढ़, 06 अक्टूबर 2026।* जिले में VSK ऐप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने सख्त रुख अपना लिया है। कारण बताओ सूचना वाला कार्यक्रम शुरू हो गया है। जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ द्वारा समस्त आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को जारी आदेश क्र. 4666/समग्र शिक्षा/VSK/2026-27 दिनांक 06/10/2026 के अनुसार दिनांक 05/10/2026 को VSK ऐप के माध्यम से जिले की उपस्थिति इस प्रकार रही – *Summary Report 05-10-2026:* कुल शिक्षक – 8862, उपस्थित – 7443, अनुपस्थित – 1034,…

Read More

महतारी वंदन योजना की 32 वीं किस्त का भुगतान 08 अक्टूबर 2026 को *कुल पात्र 67 लाख 38 हजार 217 हितग्राहियों को 632 करोड़ 40 लाख 04 हजार 250 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से* रायपुर, 07 अक्टूबर 2026/ प्रदेश में महतारी वंदन योजना 01 मार्च 2024 से लागू की गई है। योजना का लाभ लेने हेतु कुल 70 लाख 27 हजार 154 हितग्राहियों के द्वारा आवेदन किया गया था, जिनमें से पात्रता रखने वाले 70 लाख 09 हजार 578 महिलाओं को 10 मार्च 2024 को प्रथम बार माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के करकमलों से सहायता राशि का…

Read More

— छुरा: पण्डरीपानी में स्कूल बंद मिलने पर प्रधानपाठक सस्पेंड, DEO ने की तत्काल कार्रवाई *गरियाबंद।* विकासखंड छुरा के ग्राम पण्डरीपानी की शासकीय प्राथमिक शाला में तालाबंदी और प्रधानपाठक के लगातार अनुपस्थित रहने के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाया है। जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद राजेश कुमार चंद्राकर ने जांच रिपोर्ट के आधार पर शाला के प्रधानपाठक *नोहेर सिंह मौर्य को तत्काल प्रभाव से निलंबित* कर दिया है। निलंबन आदेश 5 अक्टूबर 2026 को जारी किया गया। *क्या था मामला?* ग्रामीणों ने शिकायत की थी कि 8 जुलाई 2026 को शाला में ताला लगा था और…

Read More

छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन का संगठन विस्तार अभियान, जिलों में पर्यवेक्षक नियुक्त, देखें पूरी सूची *रायपुर।* छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन की प्रांतीय बैठक दिनांक 06 सितंबर 2026 में लिए गए निर्णय अनुसार जिला संयोजकों के चयन हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा द्वारा जारी फेडरेशन अधिसूचना पत्र क्र. 862 दिनांक 05/10/2026 के अनुसार सभी पर्यवेक्षकों को 30 अक्टूबर 2026 तक अपने प्रभार जिले में बैठक संपन्न करानी होगी। बैठक में फेडरेशन से संबद्ध सभी संगठनों के जिला अध्यक्षों की उपस्थिति में जिला संयोजक का चयन किया जाएगा। इसके बाद जिला संयोजक टीम गठित कर ब्लॉक…

Read More

छत्तीसगढ़ के जंगलों को ग्लोबल टूरिज्म मॉडल से जोड़ेंगे साय सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve में वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं देखीं रायपुर/सिंगापुर। छत्तीसगढ़ के जंगलों और वन्यजीव संपदा को वैश्विक पर्यटन से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve का दौरा किया। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवास के प्रबंधन और पर्यटक सुविधाओं की आधुनिक व्यवस्था का अवलोकन किया। साय ने कहा कि सिंगापुर के अनुभवों से सीख लेकर छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुरूप इको-टूरिज्म का ऐसा मॉडल विकसित किया जा सकता है, जिसमें संरक्षण के साथ पर्यटन और रोजगार को…

Read More

मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना का एक वर्ष : 850 गांवों में पहली बार पहुंची नियमित बस सेवा बस्तर-सरगुजा के दुर्गम अंचलों में आवागमन की नई राह, 13 जिलों के 106 मार्गों पर दौड़ रहीं 107 बसें एक वर्ष में योजना की बसों ने तय किया 24 लाख किलोमीटर का सफर *हाट-बाजार, अस्पताल, स्कूल और जिला मुख्यालय तक पहुंच हुई आसान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मिला नया संबल* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा – अंतिम छोर के गांव तक सुरक्षित और सुलभ परिवहन पहुंचाना हमारी प्राथमिकता* *दूसरे चरण में आठ नए जिलों के अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार की तैयारी,…

Read More

राष्ट्रीय पटल पर छत्तीसगढ़ के शिक्षक खोमन गुरुजी का सम्मान 155 से अधिक उत्कृष्ट शिक्षकों के बीच मिला प्रतिष्ठित ‘शिक्षा ज्योति सम्मा गरियाबंद। विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले देशभर के शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित राष्ट्रीय ऑनलाइन समारोह में छत्तीसगढ़ के नवाचारी एवं समर्पित शिक्षक खोमन गुरुजी को प्रतिष्ठित ‘शिक्षा ज्योति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 155 से अधिक उत्कृष्ट शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति वाले इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में खोमन गुरुजी को उनके नवाचारी शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण…

Read More

शिक्षा मंत्री की पहल पर विद्यार्थियों को बड़ी राहत, अब शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर लोक सेवा गारंटी के दायरे में आई माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाएं डुप्लीकेट अंकसूची, माइग्रेशन प्रमाण-पत्र सहित कई सेवाओं के लिए 60 दिवस की समय-सीमा रायपुर, 4 अक्टूबर 2026/ विद्यार्थियों को शैक्षणिक दस्तावेजों के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने से अब राहत मिलेगी। स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव की पहल पर छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की महत्वपूर्ण सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समयबद्ध किया गया है। इससे विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक दस्तावेज निर्धारित प्रक्रिया और समय-सीमा…

Read More

समीक्षा, संवाद एवं संकल्प को लेकर शिक्षक फेडरेशन का महा अधिवेशन शिवरीनारायण (जांजगीर) में प्रारंभ। जांजगीर, छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन का दो दिवसीय संकल्प महा अधिवेशन आज शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा में प्रारंभ हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ माँ सरस्वती की तस्वीर पर पूजा-अर्चना एवं वंदना के साथ किया गया। उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष श्री रविन्द्र राठौर ने किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री राठौर ने कहा कि फेडरेशन के सभी सदस्यों को विश्वास में लेकर कार्यों का संपादन किया जाए और सभी अपने कर्तव्य के प्रति गंभीर रहें। उन्होंने विनम्र अपील की। संगठनात्मक सत्र में श्री…

Read More

शिकायत के बाद फिर सरपंच से मारपीट का आरोप, प्रेमनगर में दहशत का माहौल बालू माफियाओं के आतंक का आरोप, देर रात चौक पर लाठी-डंडों से हमला करने की शिकायत; कार्रवाई को लेकर पुलिस पर टिकी नजर बलरामपुर। बसंतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत प्रेमनगर में कथित अवैध बालू कारोबार को लेकर विवाद लगातार गंभीर होता जा रहा है। ग्राम पंचायत प्रेमनगर के सरपंच राजनारायण सिंह प्रस्ते ने आरोप लगाया है कि उन्हें जातिगत गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उन्होंने बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद देर रात एक बार फिर…

Read More

झिटकी में तेंदुए का आतंक, एक ही परिवार के 8 लोग घायल *महासमुंद/कोमाखान।* ग्राम झिटकी में रविवार देर रात तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। घर में सो रहे एक ही परिवार के 8 लोगों पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे सभी घायल हो गए। घायलों को तत्काल बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने पर सभी को महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया। *भाजपा नेता ने की कार्रवाई की मांग* घटना को लेकर भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य *अशवंत तुषार साहू* ने चिंता जताई है। उन्होंने मांग की है कि -…

Read More

गरियाबंद ब्रेकिंग: दिव्यांग अनिल यादव के आंदोलन को शुक्ला परिवार का साथ, बैटरी चलित ट्राईसाइकिल देने की घोषणा *गरियाबंद।* अपनी मांगों को लेकर विगत 28 सितंबर से गांधी मैदान गरियाबंद में भूख हड़ताल पर बैठे दिव्यांग अनिल यादव का आंदोलन जारी है। हड़ताल के छठवें दिन तबीयत बिगड़ने पर प्रशासन ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था, लेकिन अनिल यादव ने अस्पताल में किसी भी प्रकार के उपचार से इनकार कर दिया और वापस धरना स्थल पर लौट आए। अस्पताल शिफ्ट होने के दौरान प्रशासन द्वारा उनका पंडाल हटा दिया गया था, जिसके बाद अब वे गांधी मैदान में…

Read More

*5 अक्टूबर को दुर्ग में जुटेंगे प्रदेश भर के TET उत्तीर्ण शिक्षक, पदोन्नति न मिल पाने से करेंगे शिक्षामंत्री निवास घेराव और आमरण अनशन* दुर्ग: प्रदेश के 42,000 TET उत्तीर्ण शिक्षकों का धैर्य का बाँध अब टूटता हुआ दिखाई दे रहा है। शासन-प्रशासन द्वारा पदोन्नति हेतु डेडलाइन पहले 30 जून फिर 15 अगस्त और फिर 30 अगस्त तक बढ़ाने के बाद भी आज पर्यंत तक TET उत्तीर्ण शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाया है जबकि वो पदोन्नति की सभी योग्यताएँ एवं पात्रताएँ पूर्ण करते हैं तथापि शासन-प्रशासन के ढुलमुल रवैये के कारण वो अपना अधिकार पाने में…

Read More

भूख हड़ताल पर बैठे दिव्यांग अनिल यादव की हालत चिंताजनक, प्रशासन ने अस्पताल में कराया भर्ती। *गरियाबंद।* छत, रोजी और सहारे की मांग को लेकर पिछले 6 दिनों से आंदोलन पर बैठे दिव्यांग अनिल यादव की हालत आज चिंताजनक हो गई। लगातार भूख हड़ताल पर रहने के कारण उनका शुगर लेवल काफी गिर गया था, जिससे कभी भी स्थिति बिगड़ सकती थी। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करने की सलाह दी। स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार योगेन्द्र देवांगन और सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण साहू आंदोलन स्थल पर…

Read More

*मुंगेली में 25 शिक्षकों से 3.55 लाख की वसूली का आदेश, BEO ने 3 दिन में मांगा सहमति पत्र *मुंगेली, 30 सितंबर।* विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुंगेली ने विकासखंड के 25 प्रधान पाठक / सहायक शिक्षकों को क्रमोन्नत वेतनमान के गलत निर्धारण के कारण हुए अधिक भुगतान की वसूली के लिए नोटिस जारी किया है। कार्यालयीन आदेश क्र./स्थापना/रिकवरी/2026/4169-4170 दिनांक 30/09/2026 के अनुसार, जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली द्वारा किए गए परीक्षण में पाया गया कि अवधि 01.05.2013 से 30.06.2018 तक अनाधिकृत रूप से अधिक वेतन का भुगतान किया गया है। गणना पत्रक के अनुसार प्रत्येक शिक्षक/कर्मचारी से कुल *3,55,683 रुपये (तीन…

Read More

दिव्यांग कर्मचारियों ने वाहन भत्ता बढ़ाने और पदोन्नति में 3% आरक्षण की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन *नवा रायपुर, 28 सितंबर।* छत्तीसगढ़ दिव्यांग शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संघ ने दिव्यांग कर्मचारियों के लंबित वाहन भत्ता वृद्धि और पदोन्नति में 3 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। *फेडरेशन संयोजक को ज्ञापन :* संघ ने छ.ग. अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश में कार्यरत दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारियों का वाहन भत्ता लंबे समय से नहीं बढ़ा है, जो तीसरे वेतनमान के अनुरूप नहीं है। वर्तमान में 900 से 1500 रुपये…

Read More

*पुरानी पेंशन देय तिथि से देने की मांग को लेकर तूता में शिक्षकों का सत्याग्रह, 5000 एलबी संवर्ग शिक्षक जुटे *रायपुर, 2 अक्टूबर।* प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की एक सूत्रीय मांग – 1998 से सभी एलबी संवर्ग शिक्षकों को देय तिथि से सेवा गणना कर पुरानी पेंशन सहित सकल लाभ देने – को लेकर गांधी जयंती के दिन राजधानी के तूता धरना स्थल में सत्याग्रह आंदोलन का आगाज किया गया। प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी ने बताया कि संघ द्वारा लगातार प्रदेश के सभी मंत्री, विधायक, सांसद एवं शासन-प्रशासन को ज्ञापन दिया जाता रहा है, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं…

Read More

कौंदकेरा/फिंगेश्वर। भारत सरकार के ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’ के तहत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 211वीं बटालियन द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम कौंदकेरा में स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पंडित मिलऊंदास कोसरिया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 90 पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का नेतृत्व डॉ. विनोद कुमार टंडन, द्वितीय कमान अधिकारी एवं कमांडेंट इनचार्ज, 211वीं बटालियन ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम कौंदकेरा में स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता शपथ लेकर हुई। इसके बाद विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। जवानों और ग्रामीणों ने मिलकर किया पौधारोपण पौधारोपण…

Read More

*छत्तीसगढ़ में ‘डेटा घोटाला’ का आरोप, VSK ऐप के रोज अपडेट से शिक्षक परेशान; शिक्षकों ने मांगा 2000 रुपये मोबाइल भत्ता* *रायपुर।* प्रदेश में ऑनलाइन उपस्थिति के लिए बनाए गए VSK ऐप को लेकर शिक्षकों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। शिक्षकों का आरोप है कि ऐप रोज सुबह-शाम अपडेट मांगा जा रहा है, जिससे प्रति शिक्षक रोज लगभग 3 MB से ज्यादा डेटा खर्च हो रहा है। शिक्षको ने सवाल उठाया है कि अंदाजा लगाइए, प्रदेश के लाखों शिक्षकों से रोजाना कितने GB डेटा लिया जा रहा होगा। इसे उन्होंने ‘डेटा घोटाला’ करार दिया है। वहीं शिक्षक नेता कृष्णराज…

Read More

गरियाबंद : आवास, ट्राईसाइकिल और बकाया मजदूरी के लिए दिव्यांग अनिल यादव की भूख हड़ताल जारी *गरियाबंद।* गरियाबंद के जंतर-मंतर गांधी मैदान में बरगद पेड़ के चबूतरे के नीचे अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे दिव्यांग अनिल यादव की हड़ताल का आज चौथा दिन है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस हल नहीं निकला है। अनिल की तीन प्रमुख मांगें हैं – वह आवासहीन है, उसे छत चाहिए। दिव्यांग होने के कारण उसे ट्राईसाइकिल चाहिए। वह वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी था, जिसे काम से हटा दिया गया है, उसे उसकी मजदूरी का बकाया…

Read More

रायपुर में मोनिका सचदेव के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई! 6 जिलों की सीमाओं से 2 माह के लिए निष्कासन रायपुर (Raipur) कमिश्नरेट पुलिस ने लगातार आपराधिक मामलों में नाम सामने आने वाली मोनिका सचदेव (35) के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम, 1990 की धारा 5(क)(ख) के तहत जिला बदर की कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, मोनिका सचदेव थाना टिकरापारा क्षेत्र की गुंडा बदमाश एवं गैंग हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वर्ष 2005 से अब तक उसके खिलाफ कुल 17 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें मारपीट, अवैध वसूली, लूट, आबकारी अधिनियम और NDPS एक्ट…

Read More

*स्कूलों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष के लिए मनरेगा और शिक्षा विभाग की राशि का होगा अभिसरण, आयुक्त ने जारी किए निर्देश *नवा रायपुर, 01 अक्टूबर।* विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G) के तहत शासकीय विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण को गति मिलेगी। इस संबंध में आयुक्त, VB-G RAM G तारन प्रकाश सिन्हा और संचालक लोक शिक्षण ऋतुराज रघुवंशी ने संयुक्त परामर्श जारी किया है। पत्र क्रमांक 671503/2026 के अनुसार, भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा VB-G RAM G योजना के 375 अनुमत कार्यों की सूची के *क्रमांक 166 – Construction of Additional…

Read More

यूपी में शिक्षामित्रों को हाईकोर्ट से झटका, स्पेशल टीईटी 2026 में शामिल करने की याचिका खारिज प्रयागराज। परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को स्पेशल टीईटी 2026 में शामिल करने की मांग को लेकर दाखिल याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान की एकल पीठ ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह आदेश दिया। मामला वसीम अहमद एवं 220 अन्य बनाम राज्य सरकार से संबंधित है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता जैन अब्बास ने शिक्षामित्रों का पक्ष रखा। याचिकाकर्ताओं ने अदालत में कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षामित्र करीब 26 वर्षों से परिषदीय विद्यालयों…

Read More

— *गरियाबंद।जिला मुख्यालय , के गांधी मैदान कें बरगद के पेड़ के नीचे खुले आसमान में रहने वाले दिव्यांग अनिल यादव पिता स्व. शशि यादव का संघर्ष जारी है। वास्तविक सेवा संकल्प के दावों के बीच अनिल छत, भूख और सहारे की लड़ाई लड़ रहा है। अनिल ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर गरियाबंद को प्रेषित आवेदन (जनदर्शन टोकन नं. 2190126001861, दिनांक 22/09/2026) में स्पष्ट लिखा है कि वह बरगद पेड़ के नीचे जीवन-यापन कर रहा है। उसकी 4 मुख्य मांगें हैं – *1. पक्का आवास, 2. वन विभाग में दैनिक वेतनभोगी की लंबित मजदूरी का भुगतान एवं रोजगार, 3.…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कैबिनेट की बैठक की गई जिसमें कर्मचारी संगठनों को कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई उम्मीदें थी मगर छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट के द्वारा कर्मचारियों को किसी भी मांग को कैबिनेट में शामिल नहीं किया गया खासकर कर्मचारियों की एक ऐसी मांग जिसके लिए छत्तीसगढ़ शासन ने बजट सत्र में 100 करोड रुपए भी जारी किए थे मेडिकल कैशलेस चिकित्सा जिसकी उम्मीद छत्तीसगढ़ के समस्त कर्मचारियों को थी कि इस मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों से जुड़ी इस मांग को महत्व दिया जाएगा मगर शासन के द्वारा कर्मचारियों को और उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया यह…

Read More

*गरियाबंद।* छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है। वार्ड नंबर 15, काली मंदिर के पास बरगद के पेड़ के नीचे खुले में जीवन गुजारने को मजबूर एक दिव्यांग ने प्रशासन से आवास, इलाज और रोजगार नहीं मिलने पर आमरण अनशन और इच्छामृत्यु की अनुमति मांगी है। पीड़ित का नाम *अनिल यादव, पिता स्व. शशि यादव* है। उन्होंने 22 सितंबर 2026 को कलेक्टर जनदर्शन में टोकन क्रमांक *2190126001861* के जरिए आवेदन दिया है। आवेदन की प्रति उन्होंने मुख्यमंत्री, SP, SDM और तहसीलदार गरियाबंद को भी प्रेषित की है। *आवेदन में चार प्रमुख मांगें रखी…

Read More

रायपुर, 30 सितम्बर 2026। पूरे छत्तीसगढ़ में 02 अक्टूबर 2026 से ‘रिफॉर्म उत्सव’ के साथ विकसित ग्राम पंचायत प्लान (वीजीपीपी) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू होगी। जन योजना अभियान (पीपीसी) के साथ एकीकृत रूप से आयोजित होने वाले इस अभियान में ग्राम सभाओं को गांव के विकास की प्राथमिकताएं तय करने और योजनाओं पर सीधे संवाद का प्रमुख मंच बनाया जाएगा। ग्रामीणों से उनकी जरूरतों, विकास की कमियों, उपलब्ध संसाधनों और जरूरी कार्यों पर सुझाव लेकर इन्हें ग्राम पंचायत की आगामी विकास योजना में शामिल किया जाएगा। रिफॉर्म उत्सव के दौरान ग्राम सभाओं में वीबी-जीरामजी के तहत 125 दिवस…

Read More

मंत्रिपरिषद के निर्णय। दिनांक : 30 सितंबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 1. मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति (पॉलिसी)-2024 में प्रशासकीय अनुमोदन उपरांत जारी संशोधित नीति-2026 का कार्योत्तर अनुमोदन किया गया। संशोधित नीति में पूर्व की व्यवस्था को और अधिक स्पष्ट करते हुए यह प्रावधान किया गया है कि मेरिट सूची में एक ही श्रेणी के दो अभ्यर्थियों के अंक समान होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी को वरीयता दी…

Read More

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम बैठक में हुए शामिल। 16 प्रकरणों पर हुई प्रकरणवार समीक्षा, 9 प्रकरणों की हुई अनुशंसा। रायपुर, 30 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री एवं गृह तथा जेल मंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े प्रकरणों की वापसी के संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में प्रकरण वापसी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप मुख्यमंत्री श्री अरूण…

Read More

भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क। भारत सरकार को भेजा जाएगा प्रस्ताव। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित। छत्तीसगढ़ कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा नवा रायपुर में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क को लेकर हुई चर्चा। रायपुर, 30 सितंबर 2026। भारत औद्योगिक विकास योजना (BHAVYA) के तहत छत्तीसगढ़ में इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में…

Read More

सेवा की कहानी स्वच्छता, सम्मान और सुरक्षाः राजनांदगांव की कुमारी बाई के जीवन में स्वच्छ भारत मिशन से आया सकारात्मक बदलाव। रायपुर, 30 सितंबर 2026/ स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण परिवारों के जीवन में स्वास्थ्य, सम्मान और सुरक्षा का एक नया अध्याय लिख रहा है। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत लक्ष्मणभरदा निवासी श्रीमती कुमारी बाई के परिवार के लिए यह योजना वरदान साबित हुई है। घर में व्यक्तिगत शौचालय के निर्माण से उनके परिवार को खुले में शौच की समस्या से मुक्ति मिली है, जिससे विशेष रूप से महिलाओं को एक सुरक्षित और गरिमापूर्ण वातावरण…

Read More

*पदोन्नति में देरी पर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, 5 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन का ऐलान* *रायपुर, 28 सितंबर।* स्कूल शिक्षा विभाग में लंबित पदोन्नति को लेकर टीईटी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ छत्तीसगढ़ ने मोर्चा खोल दिया है। संघ ने 04 अक्टूबर 2026 तक पदोन्नति आदेश जारी न होने पर *05 अक्टूबर 2026 से चरणबद्ध अनिश्चितकालीन आंदोलन* की चेतावनी दी है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश मिश्रा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति (क्रमांक 013/मीडिया/2026) के अनुसार, शासन ने मई 2026 से पदोन्नति प्रक्रिया शुरू की थी – – *15 मई 2026 :* लोक शिक्षण संचालनालय ने 30 जून तक पदोन्नति पूर्ण…

Read More

*बड़ी राहत – बैंक हड़ताल स्थगित, 28 से 30 सितंबर तक बैंक रहेंगे खुले* *नई दिल्ली, 26 सितंबर।* बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित 3 दिवसीय बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई है। जानकारी के अनुसार *IBA (इंडियन बैंक्स एसोसिएशन)* और *UFBU (यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स)* के बीच हुई बातचीत के बाद हड़ताल टालने का निर्णय लिया गया है। *क्या था प्लान?* पहले UFBU ने 28, 29 और 30 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान किया था, जिसके चलते 26 सितंबर शनिवार और 27 सितंबर रविवार की…

Read More

शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पठारीटोला अवंतिकापुर स्कूल में स्वीपर नियुक्ति के लिए पचास हजार रुपए का प्रधान पाठक ने रिश्वत मांगा ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग *बिहारपुर -* सूरजपुर जिले के दूरस्थ अंचल चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत अवंतिकापुर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पठारीटोला के प्रधान पाठक नोखेलाल जायसवाल ने रिक्त स्वीपर की जगह पर भर्ती करने हेतु स्वीपर उम्मीदवारों से पचास हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई। ग्रामीणों में आक्रोश है ग्रामीणों ने कॉल रिकॉर्डिंग कर वीडियो बनाकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Read More

पूर्व से परिवर्तित भूमि को अन्य मद में परिवर्तित करने की सुविधा होगी ऑनलाइन सोमवार से ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन की सुविधा ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने तक ऑफलाइन आवेदन की सुविधा रहेगी जारी रायपुर, 26 सितम्बर 2026। पूर्व से परिवर्तित भूमि को अन्य मद में परिवर्तित करने संबंधी ऑनलाइन मॉड्यूल विकसित कर लिया गया है, जिसे आगामी सोमवार से राजस्व पोर्टल पर लाइव किया जाएगा। नागरिक ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन अभी जारी राज्य शासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में ऑफलाइन आवेदन की सुविधा बंद…

Read More

*सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र, TET से छूट के लिए विधायी पहल की मांग *दुर्ग / नई दिल्ली, 26 सितंबर।* शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसलों के बाद प्रदेश के शिक्षकों में उपजे भय और अनिश्चितता के बीच दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने बड़ी पहल की है। सांसद श्री बघेल ने *केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी* को पत्र लिखकर (पत्र क्रमांक 11031, दिनांक 02.09.2026) छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष *श्री राजेश चटर्जी* के आवेदन पर विचार करने का अनुरोध किया है। *क्या है मामला?* फेडरेशन ने अपने आवेदन…

Read More

*छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 26 सितंबर को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित *नवा रायपुर, 25 सितंबर।* प्रदेश में हो रही अत्यधिक वर्षा को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने बड़ा फैसला लिया है। संचालक, लोक शिक्षण ने आदेश जारी कर *दिनांक 26.09.2026 दिन शनिवार को* प्रदेश में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त शालाओं में अवकाश घोषित किया है। पत्र क्रमांक *विधा/296/अवकाश/2026/547, नवा रायपुर दिनांक 25.09.2026* के अनुसार यह निर्णय छात्रहित को दृष्टिगत रखते हुए लिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि सचिव स्कूल शिक्षा विभाग, समस्त कलेक्टर, समस्त संभागीय संयुक्त संचालक और समस्त जिला शिक्षा…

Read More

गरियाबंद जिले में अतिवृष्टि को देखते हुए 26 सितंबर शनिवार को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने विद्यालयों में अवकाश की मांग की – गरियाबंद। जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव, सड़क मार्गों पर बाधा तथा नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की स्थिति बनी हुई है। लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने दिनांक 26 सितंबर 2026, शनिवार को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित करने के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार चंद्राकर से आदेश जारी करने की मांग की है। एसोसिएशन का…

Read More

गरियाबंद जिले में अतिवृष्टि को देखते हुए 26 सितंबर शनिवार को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने विद्यालयों में अवकाश की मांग की – गरियाबंद जिले में अतिवृष्टि को देखते हुए 26 सितंबर शनिवार को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने विद्यालयों में अवकाश की मांग की – गरियाबंद। जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव, सड़क मार्गों पर बाधा तथा नदी-नालों में जलस्तर बढ़ने की स्थिति बनी हुई है। लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते हुए छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने दिनांक 26 सितंबर 2026, शनिवार को जिले के सभी विद्यालयों में अवकाश…

Read More

बड़ी राहत – SBI की शाखाएं रविवार 27 सितंबर को भी खुलेंगी, बैंक ने ग्राहकों को भेजा SMS *नई दिल्ली बड़ी राहत – SBI की शाखाएं रविवार 27 सितंबर को भी खुलेंगी, बैंक ने ग्राहकों को भेजा SMS* *नई दिल्ली / रायपुर, 25 सितंबर।* बैंक हड़ताल के बीच भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। SBI ने SMS के माध्यम से सूचना दी है कि – > *”प्रिय ग्राहक, आपकी सुविधा के लिए, SBI की शाखाएं रविवार, 27 सितंबर 2026 को खुली रहेंगी। कृपया अपनी बैंकिंग जरूरतों के लिए किसी भी शाखा में जाएं।”…

Read More

*टी ई टी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ ने प्रदेश के सभी प्रांताध्यक्षों से माँगी सहमति, TET के आधार पर पदोन्नति हेतु माँगा समर्थन। सूरजपुर: टी ई टी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ ने वर्तमान TET आधारित पदोन्नति हेतु प्रदेश के सभी संगठन के प्रांताध्यक्षों को एक पत्र जारी करते हुए वर्तमान में प्रक्रियाधीन TET आधारित पदोन्नति का समर्थन करने के हेतु सहमति पत्र जारी करने की बात कही है। वर्तमान में प्रक्रियाधीन पदोन्नति NCTE और सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार TET के आधार पर हो रही है जो कि विधिसम्मत है। जिससे प्रदेश में कुछ वरिष्ठ शिक्षकों में असंतोष देखा जा…

Read More

ब्रेकिंग : मृतक शिक्षकों का रोका वेतन DEO की कार्यवाही सवालों कें घेरे मे? रायपुर। कवर्धा डीईओ ने ऑनलाइन VSK एप्प से शिक्षकों कें दैनिक उपस्थिति कें रिकार्ड मे शून्य दिखाने वाले शिक्षकों की लिस्ट निकाल कर उनका सितंबर का वेतन अवरुद्ध करने का आदेश जारी किया हैं उक्त सूची मे कई शिक्षक जो इस दुनियां मे नहीं हैं उनको भी अनुपस्थित मान कर मृतक शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध करने का हास्यास्पद आदेश जारी किया हैं। दूसरी तरफ कई शिक्षक विभिन्न अवकाश पर हैं जैसे संतान पालन और ऐसे भी शिक्षक का नाम है जो संतान पालन अवकाश में है…

Read More

शासकीय शालाओं में 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू, तीन परीक्षाओं की तिथियां घोषित। सरकारी स्कूलों में 5,000 नियमित पद और स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1,812 संविदा पद भरे जाएंगे रायपुर, 24 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के शासकीय और स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कुल 6,812 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। लोक शिक्षण संचालनालय से प्राप्त जानकारी अनुसार, शासकीय विद्यालयों में 5 हजार नियमित पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से आयोजित की जाएगी।नियमित भर्ती में सहायक शिक्षक के 2,292, सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला) के 200,…

Read More

कबीरधाम में बड़ा एक्शन: ऑनलाइन हाजिरी में 0 दिन दिखने पर शिक्षकों का वेतन रोका *कवर्धा:* जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम ने बड़ी कार्रवाई की है। लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के आदेश के बाद जिले में 1 सितंबर से 23 सितंबर तक VSK एप के माध्यम से ऑनलाइन उपस्थिति की जांच की गई। जांच में जिन अधिकारियों / कर्मचारियों की उपस्थिति माह सितम्बर में *00 दिवस* दर्शित हो रही है, उनका सितम्बर-2026 का वेतन तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक रोक दिया गया है। DEO कार्यालय द्वारा जारी आदेश *क्रमांक /6930/स्था.02/वेतन आहरण/2026 दिनांक 24/09/2026* के अनुसार 1 से 23…

Read More

सैकड़ों शिक्षकों की लगी ड्यूटी : इंडोर स्टेडियम मे 25 सितंबर को आयोजित महतारी वंदन कार्यक्रम श्रमदान शिविर मे करेंगे सहयोग। रायपुर। कल राजधानी रायपुर मे आयोजित महतारी वंदन वर्ष कार्यक्रम मे जिले कें 863शिक्षकों की ड्यूटी जिला प्रशासन ने लगाई हैं वहीं कल आयोजित श्रम दान शिविर मे श्रम दान कर्ताओं कें सहयोग कें लियॆ भी जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने शिक्षकों संकुल समन्वयकों को सहयोग कें ड्यूटी लगाई हैं कल सैकड़ों विद्यालयों मे शिक्षक पढ़ाई की जगह ड्यूटी करते नजर आयेंगे। देखें ड्यूटी लिस्ट की PDF सूची SHRAMDAN HETU SUCHI ANTYODAY VANDAN PARV 2026

Read More

2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं में तैयार होगी विकसित ग्राम पंचायत योजना ग्रामीणों की भागीदारी से तय होगी गांवों के विकास की दिशा* गांव की जरूरतों और उपलब्ध संसाधनों के आधार पर बनेगी विकास की कार्ययोजना अक्टूबर-नवंबर में बस्ती और वार्ड स्तर पर होगा ग्रामीणों से सीधा संवाद रायपुर, 24 सितंबर 2026/ प्रदेश के गांवों के समग्र एवं सुनियोजित विकास के लिए 2 अक्टूबर से ग्राम सभाओं के माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इस पहल के अंतर्गत ग्रामीण स्वयं अपने गांव की जरूरतों, समस्याओं और विकास की प्राथमिकताओं को तय करने में भागीदारी…

Read More

दुर्ग। आज दिनांक 23/09/26 दिन बुधवार को छत्तीसगढ़ ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा माननीय स्वास्थ्य सचिव महोदय जी एवं माननीय ललित चंद्राकर विधायक दुर्ग ग्रामीण (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त)छ. ग. शाशन से भेंट कर ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक को संशोधित वेतनमान 5200 – 20200 ग्रेड पे 2400 करने के लिए निवेदन किया गया, स्वास्थ्य सचिव महोदय ने निवेदन को स्वीकार करते हुए शीघ्र वेतनमान संशोधन करने के लिए आश्वासन दिया गया। एवं विधायक महोदय द्वारा सरकार से बात करने एवं विधानसभा में बात रखने की भी बात की गई। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष गोपाल कृष्ण साहू,कार्यकारी प्रांताध्यक्ष कुंदन साहू, प्रांतीय…

Read More

प्रश्नपत्र वायरल, परीक्षा व्यवस्था पर बवाल! नादिर कुरैशी बोले—“बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करे विभाग” पहली से पांचवीं की परीक्षा स्थगित, छठवीं से आठवीं के कथित वायरल प्रश्नपत्रों पर चुप्पी क्यों? 10 बजे परीक्षा और 10 बजे ही PDF भेजने की प्रक्रिया पर उठाए सवाल गरियाबंद। जिले में परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले ने शिक्षा विभाग की परीक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहली से पांचवीं तक की परीक्षा स्थगित किए जाने के बाद छठवीं से आठवीं के कथित वायरल प्रश्नपत्रों को लेकर अलग स्थिति सामने आने से सवाल और…

Read More

U-DISE पोर्टल में लापरवाही पर DPI सख्त, 30 सितंबर तक 100% एंट्री नहीं तो होगी कार्रवाई – जारी हुआ अंतिम अल्टीमेटम *नवा रायपुर, 23 सितंबर।* लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने U-DISE पोर्टल में विद्यार्थी प्रोफाइल एंट्री में लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। संचालनालय ने आज दिनांक 23.09.2026 को *अंतिम स्मरण पत्र* जारी किया है। पत्र क्रमांक *MIS/N-123/476* समस्त संभागीय संयुक्त संचालक और समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को जारी किया गया है। संचालक, लोक शिक्षण ने पत्र में लिखा है कि इस संबंध में पूर्व में *03.08.2026 और 09.09.2026* को भी निर्देश जारी किए गए थे कि U-DISE पोर्टल…

Read More

*बैंक हड़ताल ब्रेकिंग: 28 से 30 सितंबर तक 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, 5 दिन ठप रहेगा कामकाज, SBI ने जारी की एडवाइजरी *नई दिल्ली, 23 सितंबर।* अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम है तो 25 सितंबर तक निपटा लें। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने *28, 29 और 30 सितंबर 2026* को देशव्यापी 3 दिवसीय हड़ताल का ऐलान किया है। इससे पहले *26 सितंबर (चौथा शनिवार) और 27 सितंबर (रविवार)* को बैंक पहले से ही बंद रहेंगे। ऐसे में *26 से 30 सितंबर तक लगातार 5 दिन बैंक शाखाओं में कामकाज ठप* रहने वाला…

Read More

प्रदेश शिक्षक कल्याण संघठन की एक सूत्रीय प्रमुख मांग पुरानी पेंशन देय तिथि से , को लेकर 2 अक्टूबर को सत्याग्रह आंदोलन का आगाज़ प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ की एक सूत्रीय प्रमुख मांग 1998 से सभी एल बी संवर्ग शिक्षकों को उनके देय तिथि से गणना करते हुए सकल लाभ दिए जाने की मांग को लेकर 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती के दिन सत्याग्रह आंदोलन का आगाज किया है l प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि संघठन के द्वारा लगातार प्रदेश के सभी मंत्री, विधायकों, सांसदों एव शासन प्रशासन को भी…

Read More

पेंशन प्रकरणों को लेकर स्कूल शिक्षा विभाग सख्त, सभी DEO को 5 सूत्रीय अल्टीमेटम *नवा रायपुर, 21 सितंबर।* स्कूल शिक्षा विभाग में पेंशन प्रकरणों के लंबे समय से लंबित रहने की लगातार शिकायतों के बाद मंत्रालय ने बड़ा एक्शन लिया है। छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से आज दिनांक 21-09-2026 को आदेश क्रमांक *ESTB/33262/2026/20-3* जारी कर समस्त जिला शिक्षा अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। उप सचिव आर. पी. वर्मा द्वारा जारी आदेश में पेंशन प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए 5 बिंदुओं पर तत्काल कार्रवाई करने को कहा गया है।…

Read More

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा घोषित अवकाशों में कटौती से शिक्षकों में गहरा असंतोष फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र; दशहरा, दीपावली व *शीतकालीन अवकाश बढ़ाने की पुरजोर मांग रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए जारी की गई अवकाश तालिका को लेकर प्रदेशभर के शिक्षक संवर्ग में भारी आक्रोश और असंतोष व्याप्त है। दशहरा, दीपावली एवं शीतकालीन अवकाश में की गई अत्यधिक कटौती को पूरी तरह अव्यावहारिक बताते हुए फेडरेशन के प्रांताध्यक्ष रविन्द्र राठौर ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री को पत्र प्रेषित कर…

Read More

स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती हिन्दी, अंग्रेजी और संस्कृत में सर्वाधिक 120-120 पद, भर्ती परीक्षा 29 नवम्बर को संभावित रायपुर, 21 सितम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के क्रम में विभाग द्वारा व्याख्याता पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जा रहा है। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार व्याख्याता के कुल 854 पदों में…

Read More

*छत्तीसगढ़ में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश घोषित, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश *नवा रायपुर, 21 सितंबर।* छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए दीर्घकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। मंत्रालय, महानदी भवन से आज 21 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश क्रमांक GENCOR-35010/2449/2026-SCHOOL EDUCATION SECTION के अनुसार सत्र 2026-27 (16 जून 2026 से 31 मार्च 2027) में शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर अनुदान प्राप्त शालाओं और डी.एड., बी.एड., एम.एड. कॉलेजों में अवकाश इस प्रकार रहेगा – *1. दशहरा अवकाश – 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक…

Read More

* CG School Holiday List 2026-27: दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें जारी, देखें संभावित सूची *छत्तीसगढ़ स्कूल दीर्घकालीन अवकाश सूची 2026-27 जारी, 64 दिन की होगी बड़ी छुट्टियां* *रायपुर।* छत्तीसगढ़ के स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों और शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है। शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए दीर्घकालीन अवकाश की संभावित सूची सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस सूची में दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखें दी गई हैं। वायरल सूची के अनुसार इस सत्र में कुल 64 दिन का दीर्घकालीन अवकाश रहेगा। *कब-कब रहेगा अवकाश?* *1. दशहरा अवकाश – 06 दिन*…

Read More

*cgschool.in पोर्टल और VSK एप को लेकर शिक्षा संचालनालय का सख्त आदेश, 5 दिन में अपडेट करना होगा प्रोफाइल* *नवा रायपुर, 19 सितंबर।* लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने विभागीय पोर्टल *cgschool.in* और ऑनलाइन उपस्थिति एप *VSK App* को लेकर एक सख्त आदेश जारी किया है। संचालक द्वारा 18.09.2026 को जारी पत्र क्रमांक /एम.आई.एस./N-123/475 में सभी संभागीय संयुक्त संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और आहरण संवितरण अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। *क्या है आदेश में?* संचालनालय ने कहा है कि विभाग में कार्यरत समस्त शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का सेवा विवरण की प्रविष्टि और सत्यापन…

Read More

वीबी-जीरामजी से अब होंगे 375 प्रकार के अनुमेय कार्य – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल छत्तीसगढ़ के बजट में 4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा विस्तार रायपुर, 20 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोड़ने की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। मिशन के अंतर्गत अनुमेय कार्यों की संख्या अब 318 से बढ़ाकर 375 कर दी गई…

Read More

कश्यप समाज का गौरव: सरगीगुड़ा के विशाल ने पहले प्रयास में NEET क्रैक कर रचा इतिहास, अब दंतेवाड़ा में पढ़ेंगे MBBS बिना किसी बड़े कोचिंग संस्थान के सेल्फ स्टडी से हासिल की सफलता, दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज में मिला प्रवेश गजानंद कश्यप/देवभोग_गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के छोटे से गांव सरगीगुड़ा से एक ऐसी सफलता की कहानी सामने आई है, जिसने परिवार के साथ पूरे कश्यप समाज और क्षेत्र का मान बढ़ाया है। गांव के होनहार छात्र विशाल कश्यप, पिता अभय कश्यप और माता एनीता कश्यप, ने अपने पहले ही प्रयास में NEET-2026 क्वालीफाई कर शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय दंतेवाड़ा में प्रवेश…

Read More

तिमाही परीक्षा से दो दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुए प्रश्नपत्र कक्षा पहली से पांचवीं तक हिंदी के प्रश्नपत्रों की PDF शनिवार सुबह प्रसारित शिक्षा विभाग की गोपनीय व्यवस्था पर सवाल रिपोर्ट:-नरेंद्र तिवारी छुरा/ गरियाबंद जिले के प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा पहली से पांचवीं तक की तिमाही परीक्षाएं 21 सितंबर से शुरू होनी हैं। परीक्षा के पहले दिन हिंदी विषय का प्रश्नपत्र होना बताया जा रहा है। इसी बीच परीक्षा शुरू होने से महज दो दिन पहले, शनिवार 19 सितंबर की सुबह करीब 10 बजे कक्षा पहली से पांचवीं तक हिंदी विषय के प्रश्नपत्रों की पीडीएफ फाइल सोशल मीडिया…

Read More

*टी ई टी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ की कार्यकारिणी का गठन, भागीरथी कैवर्त बनाए गए जिलाध्यक्ष* GPM: आज दिनाँक 19/09/2026 को टी ई टी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ की जिलास्तरीय बैठक राठौर क्षत्रिय समाज भवन में संपन्न हुई एवं सर्वसम्मति से भागीरथी कैवर्त को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। साथ ही पेण्ड्रा ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व दयाराम भानू को, गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व श्रीमती लक्ष्मी यादव को और मरवाही ब्लॉक अध्यक्ष का दायित्व अमित राय को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष भागीरथी कैवर्त ने बताया कि टी ई टी उत्तीर्ण शिक्षक कल्याण संघ प्रदेश के समस्त शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) उत्तीर्ण…

Read More

नॉन TET शिक्षकों में मानसिक अवसाद, भविष्य की चिंता में डूबी नौकरी, स्कूलों में पढ़ाई पर हो रहा असर। l रायपुर। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद देश के लगभग 25 लाख व प्रदेश भर के 85हजार नॉन TET सहायक शिक्षकों में इन दिनों भारी मानसिक तनाव और अवसाद की स्थिति बन गई है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से हजारों शिक्षकों की रातों की नींद उड़ी हुई है। बताया जा रहा है कि कई शिक्षक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाय दिनभर अपनी नौकरी और भविष्य को लेकर चिंतित रहते हैं। शिक्षकों का कहना है कि उन्होंने…

Read More

कोकड़ी में विकास की नई सौगात, 30 लाख के विकास कार्यों का होगा लोकार्पण एवं 25 लाख के निर्माण काम का भूमि पूजन 20 सितंबर को विधायक रोहित साहू करेंगे लोकार्पण,एवं रामधुनी कार्यक्रम में भी होंगे शामिल कोकड़ी/गरियाबंद। ग्राम पंचायत कोकड़ी में विकास कार्यों को नई गति मिलने जा रही है। आगामी 20 सितंबर को राजिम विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री रोहित साहू जी के मुख्य आतिथ्य में लगभग 30लाख रुपये की लागत से पूर्ण हुए विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं 25 लाख रुपए का निर्माण काम का भूमि पूजन किया जाएगा। लोकार्पण कार्यक्रम के साथ…

Read More

Nहजारों शिक्षक अनुपस्थित : ऑनलाइन हाजिरी VSK एप हुई ठप, रोज-रोज अपडेट से शिक्षक हलाकान /रायपुर, 19 सितंबर।* प्रदेश के स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी के लिए अनिवार्य किया गया VSK एप आज सुबह से पूरी तरह ठप हो गया, जिससे हजारों शिक्षक आज अनुपस्थित माने गए हैं। सुबह 7 बजे से ही शिक्षक एप पर लॉगिन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन एप पर “Your password has expired, needs to be updated”* का मैसेज दिख रहा है। एप पहले 10 अंकों का रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, फिर OTP और नया पासवर्ड मांग रहा है, लेकिन अधिकांश शिक्षकों को OTP ही…

Read More

मेट्स यूनिवर्सिटी रायपुर में “वोकल फॉर लोकल” सोशल अवेयरनेस कैम्पेन का आयोजन रायपुर। माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशानुरूप तथा ग्रामोद्योग मंत्री श्री गजेन्द्र यादव जी के दिशा-निर्देश पर ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध संचालक श्री राजेश सिंह राणा (IAS) के मार्गदर्शन में आत्म-निर्भर छत्तीसगढ़ वोकल फॉर लोकल सेल्फी विथ स्वदेशी सोशल अवेयरनेस कैम्पेन का आयोजन मेट्स यूनिवर्सिटी रायपुर में दिनांक 17 सितम्बर 2026 को किया गया। बिलासा हैण्डलूम के डिजाईनर द्वारा तैयार डिजाईन हाथकरघा कोसा एवं कॉटन वस्त्रों के परिधानों का महाविद्यालय के 40 से अधिक छात्र-छात्राओं द्वारा रैंप वॉक किया गया, जिसमें विदेशी विद्यार्थियों के द्वारा भी भाग…

Read More

केंद्र सरकार ने पहली बार माना है कि इन-सर्विस शिक्षकों को TET में दिक्कत हो रही है और अब TET के पूरे नियम की समीक्षा हो गी *TET पर बड़ी राहत के संकेत: शिक्षा मंत्रालय ने TET फ्रेमवर्क की व्यापक समीक्षा शुरू की। *नई दिल्ली / रायपुर, 16 सितंबर 2026।* सुप्रीम कोर्ट के TET अनिवार्य करने के फैसले के बाद देश भर के सेवारत शिक्षकों में फैली चिंता के बीच केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने आज 16 सितंबर को एक कार्यालय ज्ञापन जारी कर Teacher Eligibility Test (TET)…

Read More

सचिव राजेश सिंह राणा ने पीएम एकता मॉल का किया निरीक्षण, 31 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश; विश्वकर्मा पूजा में भी हुए शामिल श्रमिकों के साथ पूजा-अर्चना कर मनाया विश्वकर्मा दिवस, श्रमिकों ने राजकीय गमछा पहनकर की पूजा रायपुर। ग्रामोद्योग विभाग के सचिव एवं आईएएस अधिकारी राजेश सिंह राणा ने आज पीएम एकता मॉल के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित ठेकेदार और अधिकारियों से कार्य की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए 31 दिसंबर तक पीएम एकता मॉल का निर्माण कार्य पूर्ण…

Read More

किसान नेता देवेंद्र ठाकुर देवभोग के गृह ग्राम में दीपों से जगमगाया श्रीराम चौक सेवा संकल्प अभियान के तहत हुआ भव्य दीपोत्सव, ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ की सहभागिता देवभोग_ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष एवं 76 जन्मदिवस पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत देवभोग मंडल के ग्राम घुमरगुड़ा में ‘आशीर्वाद का 1001 दिया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीराम चौक स्थित बूथ क्रमांक 226 में हुए इस आयोजन में 1001 दीप जलाकर सेवा, समर्पण और जनभागीदारी का संदेश दिया गया। दीपों की रोशनी से पूरा…

Read More

*सवा लाख ‘आशीर्वाद के दीपों’ से जगमगाया खारुन तट, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए हुई महाआरती* *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण को मिली नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *मुख्यमंत्री महादेव घाट में आयोजित विराट दीपोत्सव एवं महाआरती ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में हुए शामिल* *प्रधानमंत्री श्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर 1.25 लाख दीपों से आलोकित हुआ खारुन नदी का पावन तट* *मुख्यमंत्री ने खारुन मैया की महाआरती में की सहभागिता, प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य…

Read More

छत्तीसगढ़ में 1.50 करोड़ से अधिक ‘आशीर्वाद के दीये’ प्रज्ज्वलित प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण को मिली नई गति : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सेवा संकल्प अभियान के तहत जनभागीदारी से गूंजा सेवा, सुशासन और संकल्प का संदेश रायपुर, 17 सितम्बर 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्ष की सेवा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आज छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीये’ कार्यक्रम का व्यापक आयोजन किया गया। प्रदेशभर में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए 1.50 करोड़ से अधिक दीये…

Read More

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास पर जलाया ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना की मुख्यमंत्री ने कहा – सेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित प्रधानमंत्री के 25 वर्षों की यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा। रायपुर 17 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर अपने निवास पर ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर उनके स्वस्थ, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र…

Read More

*रायपुर में दीप-उत्सव की तैयारी शुरू, 790 शिक्षकों की लगी ड्यूटी *रायपुर, 16 सितंबर 2026।* राजधानी रायपुर में आगामी दीप-उत्सव को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर द्वारा आज आदेश क्रमांक /स्था./दीप-उत्सव/2026/13294 जारी किया गया है। इस आदेश के तहत जिले के समस्त सीएसी एवं सेक्टर, सब-सेक्टर प्रभारियों सहित कुल *790 शिक्षकों और कर्मचारियों* की ड्यूटी लगाई गई है। आदेश में सभी 790 कर्मचारियों को आज दोपहर 3:00 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्याम नगर, रायपुर में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। यहीं से…

Read More

प्रशिक्षण की चेकलिस्ट में निजी वस्तु का उल्लेख, महिला शिक्षिकाओं वाले व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा करने पर उठे सवाल रायपुर/सुरजपुर -आरआईई भोपाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर जारी की गई एक चेकलिस्ट इन दिनों चर्चा में है। प्रशिक्षण के दौरान साथ ले जाने वाली आवश्यक सामग्री की यह सूची एक व्हाट्सऐप ग्रुप में साझा की गई, जिसमें महिला शिक्षिकाएं भी सदस्य हैं। चेकलिस्ट में यात्रा टिकट, आवश्यक दस्तावेज, कपड़े, जूते-चप्पल, प्रसाधन सामग्री सहित विभिन्न सामानों का उल्लेख किया गया है। इसी क्रम में एक अत्यंत निजी उपयोग की वस्तु का भी स्पष्ट रूप से उल्लेख किया…

Read More

विश्व सर्कुलर इकोनॉमी फोरम में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता, कचरे से संसाधन बनाने की तकनीकों पर मंथन *नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा ने टीम के साथ राज्य की ओर से की भागीदारी रायपुर. 15 सितम्बर 2026. गुजरात के गांधीनगर में आयोजित 10वें वर्ल्ड सर्कुलर इकोनॉमी फोरम (WCEF 2026) में छत्तीसगढ़ ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव श्री सोनमणि बोरा के नेतृत्व में राज्य से गई टीम ने फोरम में शामिल होकर सर्कुलर इकोनॉमी, संसाधन दक्षता और कचरे को संसाधन में बदलने के आधुनिक समाधानों पर वैश्विक…

Read More

117 वर्षों से चली आ रही गणेशोत्सव की परंपरा में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गोल बाजार में विराजे विघ्नहर्ता के किए दर्शन-पूजन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की रायपुर 15 सितम्बर 2026/ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर राजधानी रायपुर का ऐतिहासिक गोल बाजार आज गणपति बप्पा की भक्ति और उत्सव के उल्लास से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रात्रि गोल बाजार पहुंचे और यहां श्री बजरंग नवयुवक मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति द्वारा विराजित विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश से छत्तीसगढ़…

Read More

मुख्यमंत्री ने बीजापुर के एकलव्य आवासीय विद्यालय में छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान : बीजापुर कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश दुर्व्यवहार अथवा उत्पीड़न की शिकायत मिलते ही हो तत्काल कार्रवाई, दोषी किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं – मुख्यमंत्री श्री साय बालिका छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों का सभी कलेक्टर नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं की करें समीक्षा छात्राओं के लिए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिसमें वे बिना किसी भय और संकोच के अपनी बात रख सकें *शिकायतों को दबाने, छिपाने अथवा कार्रवाई में विलंब की स्थिति में संबंधित जिम्मेदारों की भी तय होगी जवाबदेही*…

Read More

बैगलेस डे पर विद्यालयों में स्वच्छता, रचनात्मकता और खेल गतिविधियों से बच्चों ने सीखा व्यावहारिक जीवन कौशल जनभागीदारी से सूरजपुर जिले के शासकीय विद्यालयों में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम न्योता भोजन के साथ बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा रायपुर, 12 सितंबर 2026/ बैगलेस डे (Bagless Day) पर विद्यालयों में बच्चों को बस्ते के बोझ से मुक्त रखकर स्वच्छता, रचनात्मक और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से आनंदमय शिक्षा दी जाती है। बैगलेस डे के अंतर्गत बच्चों को पारंपरिक पढ़ाई के अतिरिक्त खेल, चित्र, चर्चा, स्वतंत्रता जागरूकता एवं मौलिक विचारधारा की स्थापना में शामिल किया जाएगा। इससे बच्चों में…

Read More

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खनिज विभाग का त्वरित एक्शन अवैध खनन एवं परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, रेत-मिट्टी और गिट्टी से लदे 4 ट्रैक्टर व 1 हाईवा जप्त। रायपुर, 12 सितंबर 2026। जीपीएम जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग के अमले ने अवैध परिवहन में संलिप्त 4 ट्रैक्टर एवं 1 हाईवा वाहन जप्त किया है। विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से खनिजों के उत्खनन एवं परिवहन में…

Read More

गरीबों के सपने पूरे करने छत्तीसगढ़ सरकार का संवेदनशील निर्णय : प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लिए निवास की वैधता की कट-ऑफ डेट 2015 के स्थान पर 2024 की गई सरकार ने पात्रता का दायरा बढ़ाया, विगत 9 वर्षो से निवासरत परिवारों को भी अब मिलेगा लाभ * राज्य शासन ने निकायों को नई कट-ऑफ तिथि के अनुसार 15 दिनों में नए हितग्राहियों को एएचपी आवासों का लाभ दिलाना सुनिश्चित करने कहा *गरीब परिवारों को सुरक्षित, सम्मानजनक और स्थाई आवास उपलब्ध कराने हम प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय* *एएचपी परियोजनाओं में हितग्राही चयन और…

Read More

गरियाबंद ब्रेकिंग : अवैध कटाई व गृह परिक्षेत्र पदस्थापना को लेकर गरियाबंद डी एफ ओ मयंक पांडे ने दिये जाँच के आदेश…… गरियाबंद। गरियाबंद वन मंडल के गरियाबंद परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 582 जो महज गरियाबंद परिक्षेत्र कार्यालय से तीन चार किमी दूरी पर ग्राम तंवरबहारा में सड़क किनारे पांच नग पेड़ों को निर्ममता से अवैध कटाई की गई थी उक्त की शिकायत गरियाबंद की सामाजिक कार्यकर्ता ऋतु सोम ने सी एम हेल्पलाइन पर की थी उक्त अवैध कटाई और गृह क्षेत्र में पदस्थ वन कर्मीयों को हटाने के लियॆ की गई शिकायत को गरियाबंद वन परिक्षेत्र के रेंजर ने…

Read More

*दशको से सेवारत शिक्षकों को TET के नाम पर परखना शिक्षकों का अपमान विधायक एवं भाजपा जिलाध्यक्ष, उपाध्यक्ष को अपना पीड़ा से स.शि.फेडरेशन ने कराया अवगत* छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक / समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा राज्य के पूर्व नियुक्त सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा, वरिष्ठता की रक्षा तथा पदोन्नति के समान अवसर सुनिश्चित करने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री एवं स्कूल शिक्षा मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के नाम माननीय विधायकों के माध्यम से विस्तृत ज्ञापन प्रस्तुत किया गया है। फेडरेशन ने माननीय उच्चतम न्यायालय के हालिया निर्णय के परिप्रेक्ष्य में सेवारत शिक्षकों के समक्ष उत्पन्न विसंगतियों के शीघ्र निराकरण की मांग उठाई…

Read More

गोंदिया की बेटी और रायपुर की बहू खुशबू शर्मा बनीं ‘मिसेज इंडिया अर्थ विनर 2026’ वीएमएस, द्वारा प्रस्तुत ‘मिसेज इंडिया यूनिवर्स 2026’ का भव्य आयोजन इंदौर के होटल जॉर्डन में किया गया। देशभर से प्रतिभागियों ने इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में खुशबू शर्मा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ‘मिसेज इंडिया अर्थ विनर 2026’ का खिताब अपने नाम किया। गोंदिया, महाराष्ट्र की बेटी और रायपुर, छत्तीसगढ़ की बहू खुशबू शर्मा एक शिक्षिका, सोशल वर्कर और सिंगल मदर हैं। अपने पारिवारिक दायित्वों के साथ समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहते…

Read More

*जन्मदिन पर शिक्षक ने पेश की मिसाल, ‘साबुन बैंक’ को दिया सहयोग* *बच्चों में स्वच्छता की आदत विकसित करने की अनोखी पहल* बस्तर। जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत खुशी तक सीमित न रखते हुए उसे सामाजिक सरोकार से जोड़ने की मिसाल सहायक शिक्षक उमाशंकर साहू ने पेश की। बस्तर विकासखंड के ओंडारकोट में पदस्थ शिक्षक उमाशंकर साहू ने अपने जन्मदिन के अवसर पर प्राथमिक शाला मावलीगुड़ा में संचालित ‘साबुन बैंक’ को 50 लाइफबॉय साबुन, एक बाल्टी एवं एक मग भेंट किया। इस खुशी के अवसर पर सभी बच्चों को चॉकलेट भी वितरित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय के बच्चों…

Read More

संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में 132 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रायपुर संभाग की टीम का चयन गरियाबंद। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संभाग स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन गरियाबंद स्थित इंडोर स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता में रायपुर संभाग के अंतर्गत गरियाबंद, रायपुर, महासमुंद, धमतरी एवं बलौदाबाजार जिलों के कुल 132 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता में 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न मुकाबलों में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल भावना, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता का परिचय दिया। प्रतियोगिता…

Read More

जोखिमपूर्ण भवनों की जांच में लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छात्रों और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता, संभावित खतरों की पहले पहचान कर करें प्रभावी कार्रवाई : मुख्यमंत्री श्री साय। मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टर-एसपी को दिए स्पष्ट निर्देश : घटना होने का इंतजार नहीं, संभावित जोखिमों की पहचान कर समय रहते करें कार्रवाई। सभी जिलों में हॉस्टल, पीजी, कोचिंग सेंटर, स्कूल और बड़े शैक्षणिक भवनों का तत्काल निरीक्षण एवं सेफ्टी ऑडिट कराने के निर्देश। जर्जर और जोखिमपूर्ण भवनों की वास्तविक स्थिति का करें आकलन, विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े मानकों के…

Read More

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल- शशिकांत को एम्स रायपुर में कराया भर्ती। 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत। मुख्यमंत्री ने शशिकांत से दूरभाष पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की ली जानकारी। रायपुर, 10 सितंबर 2026/ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से धमतरी जिले के ग्राम देवपुर निवासी 29 वर्षीय शशिकांत भरत को बेहतर इलाज की नई उम्मीद मिली है। सोशल मीडिया के माध्यम से शशिकांत की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और उनसे दूरभाष पर बात कर कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य…

Read More

नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर शासकीय कार्यालय एवं संस्थाएं रहेंगी बंद। तीन स्थानीय अवकाश किए घोषित। रायपुर, 10 सितंबर 2026/ सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा जारी आदेश के तहत रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में लागू होंगे। जारी आदेश के अनुसार नुआखाई पर्व के लिए 15 सितंबर 2026 (मंगलवार), महाअष्टमी के लिए 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) तथा गोवर्धन पूजा (दीपावली के दूसरे दिन) के लिए 9 नवंबर 2026 (सोमवार) को स्थानीय अवकाश रहेगा। जारी आदेश के अनुसार…

Read More

*मंत्रिपरिषद के निर्णय* *दिनांक : 09 सितंबर 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -* 1. मंत्रिपरिषद ने प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार, कौशल विकास, उद्यमिता और नवाचार के नए अवसर सृजित करने हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए *‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन’* को मंजूरी दी है। मिशन के लिए आगामी पांच वर्षों हेतु 500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत सभी 33 जिलों में उद्यमिता विकास केंद्र, 100 इमर्जिंग टेक्नोलॉजी लैब और 5 इंडस्ट्री एक्सीलेंस सेंटर स्थापित…

Read More

सरगुजा एकलव्य मामले पर मुख्यमंत्री हुए सख्त: जिला कलेक्टर से की फोन पर सीधी बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिए जांच के निर्देश, कहा – बच्चियों को अपनी समस्या बताने के लिए पैदल निकलना पड़े, यह स्वीकार्य नहीं जिम्मेदारी तय कर लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश विद्यालय की बिजली, पढ़ाई, मेस सहित सभी व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त करने के दिए निर्देश रायपुर 8 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं के अपनी समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट के लिए निकलने की घटना को गंभीरता से लिया है। घटना की…

Read More

नवाखाई अवकाश 15 सितंबर को करने की मांग *गरियाबंद* — छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला गरियाबंद ने नवाखाई पर्व के स्थानीय अवकाश में संशोधन की मांग की है। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर के नेतृत्व में जिलाधीश को आवेदन सौंपकर बताया कि नवाखाई स्थानीय अवकाश 18 सितंबर 2026 को घोषित किया गया है। चूंकि देवभोग, मैनपुर, छुरा एवं गरियाबंद क्षेत्र में नवाखाई पर्व 15 सितंबर 2026, मंगलवार को पंचमी तिथि के दिन मनाया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी पर्व में शामिल होंगे। इसी को देखते हुए एसोसिएशन ने अवकाश की तिथि में आंशिक संशोधन की मांग…

Read More

*शिक्षा की ट्रेन चलाने वाले गिरीश शर्मा को मिलेगा राज्यपाल पुरस्कार: राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए हुआ चयन। * *महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री की उपस्थिति में शिक्षक दिवस पर लोक भवन में माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने की घोषणा* गरियाबंद। शिक्षा को रोचक, जीवंत और विद्यार्थियों के लिए आकर्षक बनाने के अभिनव प्रयासों के लिए अपनी अलग पहचान बनाने वाले गरियाबंद के सहायक शिक्षक गिरीश कुमार शर्मा का चयन राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान-2026 के लिए हुआ है। शिक्षक दिवस के अवसर पर लोक भवन में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में महामहिम राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री की गरिमामयी…

Read More

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें। *स्लेट, तख्ती और चॉक से स्मार्ट क्लास तक पहुँची शिक्षा, लेकिन शिक्षक की भूमिका आज भी सबसे महत्वपूर्ण – मुख्यमंत्री श्री साय* *गुरुजनों से आत्मीय आग्रह: अभाव, संकोच या किसी कारण पीछे छूट रहे बच्चे का हाथ अवश्य थामिए* *शिक्षकों से मिले संस्कार और सीख को बताया अपने जीवन की पूँजी* रायपुर 4 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने शिक्षक दिवस…

Read More

प्रकृति शिक्षण विज्ञान में खोजी विद्यार्थी के रूप में किरण सेन का राज्य अलंकरण सम्मान हेतु चयन। (परिवार एवं समाज में खुशी कि लहर सबने दिया बधाई, कुरुद धमतरी में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में होंगी सम्मानित) बलौदाबाजार/भरसेला(पलारी)। प्रकृति शिक्षण विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान एवं रचनात्मक प्रतिभा के लिए भरसेला निवासी कु. किरण सेन का खोजी विद्यार्थी के रूप में राज्य अलंकरण सम्मान हेतु चयन हुआ है। उनके चयन से क्षेत्र एवं सेन समाज में हर्ष का माहौल है। 22 वर्षीय किरण सेन, श्री कृष्ण कुमार सेन की पुत्री हैं तथा वर्तमान में बी.एससी. नर्सिंग चतुर्थ…

Read More

शिक्षा सम्भाग दुर्ग से नहीं हो सका अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन दुर्ग – मिडिल स्कूल प्रधान पाठक प्रमोशन के लिए शिक्षा सम्भाग दुर्ग से दिनांक 07 जुलाई 2026 को प्रावधिक सूची का प्रकाशन किया गया तथा त्रुटि सुधार कर दावा आपत्ति सम्भाग के सभी जिलों से दिनांक 22/07/2026 तक मंगाया गया परंतु संयुक्त संचालक शिक्षा सम्भाग दुर्ग से आज पर्यन्त तक अंतिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन नहीं किया गया जिससे कि टीईटी उत्तीर्ण शिक्षकों में काफी निराशा बनी हुई हैं जब की डीपीई रायपुर के द्वारा बार बार दिशा निर्देश जारी करने के बाद भी अंतिम वरिष्ठता सूची का…

Read More