छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल: समग्र शिक्षा के उप संचालक ब्रजेश कुमार बाजपेयी को नई जिम्मेदारी, SCERT में किया गया पदस्थ
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। इसके तहत समग्र शिक्षा के राज्य परियोजना कार्यालय में पदस्थ उप संचालक श्री ब्रजेश कुमार बाजपेयी को मंत्री की निजी स्थापना से कार्यमुक्त करते हुए प्रतिनियुक्ति पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर द्वारा 29 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, श्री ब्रजेश कुमार बाजपेयी, उप संचालक, राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा को पूर्व में माननीय मंत्री की निजी स्थापना में विभागीय कार्य संपादित करने के लिए आदेशित किया गया था।
जारी आदेश में उन्हें मंत्री की निजी स्थापना से कार्यमुक्त करते हुए उनकी सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर ली गई हैं। इसके साथ ही उन्हें राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), शंकर नगर, रायपुर में उप संचालक के पद पर आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव मनीष मिश्रा द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर से जारी किया गया है।
आदेश क्रमांक: ESTB/40189/2026/20-3
जारी दिनांक: 29 अक्टूबर 2026
विभाग: स्कूल शिक्षा विभाग,


