Advertisement Carousel

*बस्तर विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन संपन्न

बस्तर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 85 के अंतर्गत बस्तर विकासखंड के विभिन्न मतदान केंद्रों में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा स्थानीय ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया।
इस दौरान मतदान केंद्र क्रमांक 121 भाटपाल, 122 भुरसुंडी, 123 आड़ावाल, 146 परचनपाल एवं 147 महुपाल बरई में मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन किया गया।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अजय कुमार शतरंज के निर्देशानुसार मतदाता सूची के प्रारंभिक प्रकाशन की पूरी प्रक्रिया को गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराया गया। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची के प्रकाशन, सत्यापन तथा दावा-आपत्ति की प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न रहे।
इस अवसर पर सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार तिवारी,बूथलेवल अधिकारी, महेंद्र कुमार मौर्य, श्रीमती प्रिया ठाकुर श्रीमती बाली ठाकुर,नरेंद्र भारति मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही स्थानीय ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रही।
प्रारंभिक प्रकाशन के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को मतदाता सूची का अवलोकन करने तथा नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन से संबंधित दावा-आपत्ति की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।

Share.