प्राथमिक शाला महेंद्रगढ़ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, चाचा नेहरू को किया याद
महेंद्रगढ़। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर 14 नवंबर को प्राथमिक शाला महेंद्रगढ़ में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संकुल समन्वयक श्री अनूप कुमार महाडिक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन एवं बच्चों के प्रति उनके स्नेह को याद किया गया। बच्चों के प्रति उनके विशेष लगाव के कारण उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहा जाता था। इस अवसर पर संकुल समन्वयक श्री अनूप कुमार महाडिक ने विद्यार्थियों को टॉफियां वितरित कर बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में प्रधान पाठक इदरीश मोहम्मद खान, सहायक शिक्षक नरेंद्र कुमार बघेल सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ उनके भीतर उत्साह, उमंग और खुशियों का संचार करना रहा।


