Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: सच
शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति, सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश। रायपुर, 30 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शासकीय एवं शत-प्रतिशत अनुदान प्राप्त शालाओं में कार्यरत शिक्षक संवर्ग (सहायक शिक्षक से लेकर प्राचार्य तक) को शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक पुनर्नियुक्ति प्रदान करने की प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी है। मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार लोक शिक्षण संचालनालय के प्रस्ताव पर शासन द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया है। आदेश में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय को निर्देशित…
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा 1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू होगी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटी रायपुर, 30 जून 2026/ देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू हो रही है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका संवर्धन और आधारभूत विकास को नई गति देने के उद्देश्य से प्रारंभ की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत -2047 के विज़न को साकार करने की दिशा में ग्रामीण भारत को सशक्त,…
सेजस -मल्टीपरपस स्कूल दयालबंद बिलासपुर में वृक्षारोपण कार्य क्रम सम्पन्न हुआ| “”””””””””””””‘””” बिलासपुर/ 5जून विश्व पर्यावरण दिवस के आवसर पर -स्वामी आत्मानंद मल्टी परपज दयालबंद बिलासपुर में प्राचार्य डॉ.चंदना पाल के दिशा-निर्देश व गरिमामय उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम समारोह आयोजित कर स्काउट गाइड,एन.एस.एस.छात्रव छात्रों के अहम सहभागिता सुनिश्चित करते हुए श्रीमती अर्पणा सारखेल मैडम एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी शिक्षक श्री अरविन्द पाण्डेय के मार्गदर्शन में नीम,आम, अशोक,कंदम का पौधा का रोपण प्राचार्य द्वारा किया गया इस अवसर पर श्री पी.के.सोनार.भास्कर पुडके, वीरेन्द्र यादव, महेंद्र आनंद सर,विराज महाकुड, हर्ष दुबे, श्रीमती मिथिलेश दुबे,ममश्री सोनी ओम नारायण बघेल, दिव्या चौरसिया,…
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सारंगढ़ द्वारा विधायक श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े को जन्मदिन की शुभकामनाएं सारंगढ़ विधानसभा की लोकप्रिय विधायक एवं जनप्रतिनिधि श्रीमती उत्तरी गणपत जांगड़े जी के जन्मदिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सारंगढ़ के पदाधिकारियों द्वारा सप्रेम भेंट कर पुष्पगुच्छ प्रदान किया गया एवं उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने की शुभकामनाएं प्रेषित की। उपस्थित रहे — छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन सारंगढ़ के फकीरा यादव (जिला सयोंजक ) लैलून…
आदिवासी समाज के सशक्त नेतृत्व और शिक्षा से नए छत्तीसगढ़ का निर्माण हो रहा है : मंत्री श्री केदार कश्यप छत्तीसगढ़ कंडरा आदिवासी समाज के सामाजिक भवन का हुआ लोकार्पण, उत्कृष्ट प्रतिभाओं का सम्मान। *शिक्षा, संगठन और संस्कार से समाज होगा मजबूत, युवाओं से आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का सपना होगा साकार* रायपुर, 30 जून 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज रायपुर के महादेव घाट में आयोजित छत्तीसगढ़ कंडरा आदिवासी समाज के सामाजिक भवन लोकार्पण, सम्मान समारोह एवं वार्षिक अधिवेशन में शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्मित सामाजिक भवन का लोकार्पण किया और शिक्षा, खेल, सामाजिक सेवा तथा विभिन्न क्षेत्रों…
रामगढ़ संस्कृति, इतिहास, साहित्य और पर्यटन का अद्भुत संगम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* मुख्यमंत्री ने रामगढ़ पहुँचकर निहारी सीताबेंगरा की प्राचीन विरासत *जोगीमारा गुफा शिलालेख एवं हाथीपोल का किया अवलोकन* *हमारी सांस्कृतिक धरोहर आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य विरासत – मुख्यमंत्री श्री साय* रायपुर 30 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ऐतिहासिक एवं रामवनगमन पर्यटन परिपथ से जुड़े रामगढ़ में आयोजित दो दिवसीय “रामगढ़ महोत्सव-2026” के समापन समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विश्व की प्राचीनतम नाट्यशाला के रूप में विख्यात सीताबेंगरा गुफा का अवलोकन किया तथा इसकी…
रामगढ़ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पुरातात्विक विरासत को विश्व पटल पर दिलाएंगे नई पहचान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में रामगढ़ महोत्सव-2026 का भव्य समापन। *रामगढ़ के विकास के लिए 1 करोड़ रुपये की घोषणा, उदयपुर एवं डूमरडीह को मिलाकर नगर पंचायत बनाने की घोषणा* *मुख्यमंत्री ने 6 पहाड़ी कोरवा बच्चों का कराया शाला प्रवेश, टूरिज्म इन्फ्लूएंसर्स का किया सम्मान* रायपुर, 30 जून 2026/रामगढ़ केवल एक सांस्कृतिक आयोजन का केंद्र नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा, प्रकृति पूजा, आस्था, इतिहास और सांस्कृतिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। सरगुजा की यह पवित्र भूमि…
सफलता की कहानी उद्यानिकी विभाग की योजना से बदली कमार कृषक की तकदीर खीरे की वैज्ञानिक खेती बनी वरदान। रायपुर, 30 जून 2026/ खीरे की व्यावसायिक खेती एक बेहद लाभदायक व्यवसाय है, जो 45 से 50 दिनों में पैदावार देना शुरू कर देता है। व्यावसायिक खेती में खीरे को जमीन पर फैलाने के बजाय मचान और तारों का सहारा देकर ऊपर चढ़ाना चाहिए। इससे फल जमीन के संपर्क में नहीं आते, गलते नहीं हैं और उनका आकार, रंग और चमक शानदार रहती है, जिससे बाजार में बेहतरीन भाव मिलता है। बुवाई के 45-50 दिनों बाद फल तोड़ने योग्य हो जाते…
मातृशक्ति एवं प्रकृति के प्रति श्रद्धा का अनुपम संगम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने “राम वाटिका” में किया रुद्राक्ष का पौधारोपण फॉरेस्ट रेस्ट हाउस “राम वाटिका” में स्थापित भगवान श्री राम की प्रतिमा को नमन कर प्राप्त किया आशीर्वाद। एक पेड़ माँ के नाम 3.0″ अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का दिया प्रेरक संदेश *मुख्यमंत्री ने आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का किया आह्वान, भगवान श्री राम के आदर्श पथ पर चलने का दिया संदेश* रायपुर 30 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज अपने सरगुजा प्रवास के…
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति की बैठक, उत्कृष्ट खिलाड़ियों के चयन प्रक्रिया में 156 खिलाड़ी पात्र। *अधिसूचना के लिए सामान्य प्रशासन विभाग को भेजी जाएगी सूची* *उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्त करने की होगी व्यवस्था, प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को निखारने में निभाएंगे अहम भूमिका* रायपुर, 30 जून 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित करने के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री…
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल 90 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, अब शत-प्रतिशत टीकाकरण पर विशेष जोर रायपुर , 30 जून 2026/ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान में छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महिलाओं को भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने के…
डॉ.श्रीमती भारती खुबालकर वरिष्ठ व्याख्याता हिन्दी सेवा निवृत्त होने पर सादगीपूर्ण विदाई दी गई! बिलासपुर/स्वामी आत्मानंद मल्टी परपज स्कूल दयालबंद में कार्यरत शिक्षिका एवं हिन्दी कथा के चर्चित लेखिका डॉ.भारती खुबालकर वरिष्ठ व्याख्याता हिन्दी जिन्होंने ने शिक्षा विभाग में 31 वर्षों तक अपनी शिक्षकीय सेवा देने के पश्चात आज दिनांक 30जून 2026 को सेवा निवृत्त होने पर शालेय संस्था द्वारा बेहद सादगीपूर्ण ढंग से औपचारिक परम्परा का निर्वहन करते हुए श्रद्धापूर्वक भावभीनी विदाई दिया|इस अवसर पर ए.एफ.हाशमीसर ने संस्था की ओर से श्रीफल शाल भेंटकर सम्मानित किया गया वही कार्यालयीन कर्मचारियों की तरफ़ से ग्रेच्युटी व पेंशन भुगतान आदेश की…
संत कबीर का संदेश आज भी समाज और राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक : कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत संत कबीर के आदर्शों पर चलकर समाज में समरसता और सेवा की भावना मजबूत होगी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय। *सोनपैरी कबीर आश्रम में संत कबीर जयंती महोत्सव आयोजित* *मुख्यमंत्री श्री साय ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश* *3 महीने बढ़ाई जाएगी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना : सरचार्ज माफी और आकर्षक प्रावधानों के साथ लंबित बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे उपभोक्ता* रायपुर 29 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत आज राजधानी…
रामगढ़ महोत्सव में रामलीला, कवि सम्मेलन और ‘जटायु मोक्ष’ की प्रस्तुति ने बांधा समां नई दिल्ली के ख्याति प्राप्त कलाकारों की रामलीला, कस्तूरबा विद्यालय की बालिकाओं की मनमोहक प्रस्तुति और कवियों की ओजस्वी रचनाओं ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध रायपुर, 29 जून 2026/ सरगुजा अंचल की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक विरासत को समर्पित दो दिवसीय रामगढ़ महोत्सव-2026 के प्रथम दिवस में संस्कृति, साहित्य और लोककला का अद्भुत संगम देखने को मिला। महोत्सव में प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। नई दिल्ली के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा प्रस्तुत भव्य रामलीला, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय उदयपुर…
सफलता की कहानी: धमतरी के विशेष छात्र सत्यांशु दीप का भारतीय फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे देश का प्रतिनिधित्व सार्थक स्कूल के छात्र सत्यांशु स्पेशल ओलंपिक्स गोथिया ट्रॉफी 2026 में बिखेरेंगे जलवा। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और समाज कल्याण विभाग ने दी बधाई, कहा- प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं। रायपुर, 29 जून 2026/ धमतरी जिले के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण है। समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित विशेष विद्यालय ‘सार्थक स्कूल’ के विशेष छात्र सत्यांशु दीप का चयन स्पेशल ओलंपिक्स भारत (Special Olympics Bharat) की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम में हो गया है। सत्यांशु आगामी 12…
केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री ने राष्ट्रीय सम्मेलन में की छत्तीसगढ़ के मटेरियल बैंक मॉडल की सराहना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में डीलर दीदी मॉडल को मिली राष्ट्रीय पहचान आरसेटी और कौशल विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की भी हुई प्रशंसा। राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा रायपुर, 29 जून 2026/ नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय ग्रामीण विकास सम्मेलन में छत्तीसगढ़ की अभिनव पहल मटेरियल बैंक मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष सराहना मिली। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के…
सहकारिता आंदोलन को जनभागीदारी का महाअभियान बना रही है साय सरकार- केदार कश्यप सहकारिता सप्ताह का हुआ भव्य शुभारंभ, किसानों और ग्रामीणों को मजबूत बनाने पर जोर। *सहकारिता आंदोलन के जनक पंडित वामनराव बलिराम लाखे को दी गई श्रद्धांजलि* रायपुर, 29 जून 2026/ सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित सहकारिता सप्ताह के शुभारंभ आज जिला सहकारी केंद्रीय बैंक, रायपुर में सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के मुख्य आतिथ्य मंे सम्पन्न हुआ। सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि लोगों को साथ लेकर विकास करने की एक मजबूत सोच…
*lसरस्वती साइकिल योजना से वैष्णवी के सपनों को मिली नई उड़ान सरस्वती साइकिल योजना से शिक्षा की राह हुई आसान। रायपुर, 29 जून 2026/ सरस्वती साइकिल वितरण योजना छत्तीसगढ़ सरकार की एक प्रमुख कल्याणकारी पहल है, जिसके तहत हाई स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को स्कूल तक आवागमन सुगम बनाने के लिए निःशुल्क साइकिल प्रदान की जाती है। इसका उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहित करना, उन्हें दूरदराज के क्षेत्रों से सुरक्षित और समय पर स्कूल पहुँचाने में मदद करना और ड्रॉप-आउट दर को कम करना है। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की…
राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु से राज्यपाल श्री डेका ने की सौजन्य भेंट रायपुर, 29 जून 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से सौजन्य भेंट की।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने की सौजन्य भेंट रायपुर 29 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में कर्नाटक के राज्यपाल श्री थावरचंद गहलोत ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए राज्यपाल श्री गहलोत का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें बस्तर की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत बस्तर आर्ट का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर दोनों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर आत्मीय चर्चा हुई।
बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी पहले एक दिन की देरी पर लगता था पूरे महीने का चार्ज अब सिर्फ वास्तविक दिनों का ही लगेगा शुल्क रायपुर, 28 जून 2026/ छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा है कि राज्य विद्युत नियामक आयोग (सीएसईआरसी) द्वारा लागू की गई नई व्यवस्था वास्तव में उपभोक्ताओं को अतिरिक्त आर्थिक बोझ से राहत देने के लिए तैयार की गई है। छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए लेट पेमेंट सरचार्ज (विलंब अधिभार) को लेकर सोशल मीडिया और कुछ समाचार…
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी अगले बिजली बिलों में मिलेगा क्रेडिट पीएम सूर्यघर योजना के रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को मिलेगा अधिशेष बिजली का लाभ। रायपुर, 28 जून 2026/ प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र लगाने वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बेहद अच्छी खबर है। सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (सेकी) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त (सरप्लस) सोलर बिजली की खरीदी दर (बायबैक रेट) तय की है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने इस दर को अपनाने की आधिकारिक प्रक्रिया…
(क्रमोन्नति अथवा समयमान वेतनमान) “”””””””'”””””””””””””””””‘”””””‘”” सही विकल्प कौनसा है? //हमारी मानिएगा तो क्रमोन्नति वेतनमान कर्मचारियों के लिए बेहतर साबित होगा,कारण शासन न ई नियुक्तियों जो 2025-2026के बाद कर्मचारियों को मजबूरन समयमान वेतनमान अनिवार्यता रुप से लागू माना जाएगा जिसका वित्तीय व्यय अपेक्षाकृत समयमान वेतनमान से ज्यादा खर्चिला प्रणाली है क्रमोन्नति वेतनमान इस लिए आप की योग्यता एवं पात्रता के अनुरूप 8से10वर्ष की सेवा के तहत पदोन्नति न होनी कि स्थिति में भी आपका क्रमोन्नत वेतनमान हेतु पात्र होंगे पदोन्नति के न ए वेतनमान का निर्धारण किया जाता है और साथ में महंगाई भत्ता , गृह भत्ता, मेडिकल भत्ता, यात्रा भत्ता…
मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 जुलाई तक बढ़ी एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) में प्रवेश का सुनहरा अवसर। प्रतिमाह ₹50 हजार की फेलोशिप, ट्यूशन फीस का पूरा खर्च वहन करेगी राज्य सरका रायपुर, 28 जून 2026/ तकनीकी शिक्षा को सुशासन और नवाचार से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के अंतर्गत एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई 2026 कर दी गई है। पूर्व में आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित थी। यह कार्यक्रम नवा…
जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना ‘मन की बात’ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ विकसित भारत के संकल्प को देती है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ सुनी प्रधानमंत्री की ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी* रायपुर 28 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 135वीं कड़ी जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ सुनी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि…
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में छत्तीसगढ़ बना देश का अग्रणी राज्य पंजीयन एवं प्री-रजिस्टर्ड हितग्राहियों के निराकरण में हासिल किया प्रथम स्थान विशेष अभियान के मात्र 9 दिनों में 72 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण, जांजगीर-चांपा प्रदेश में अव्वल। *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी बधाई* रायपुर 28 जून 2026/ प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत गर्भवती एवं शिशुवती माताओं के पंजीयन के लिए 15 जून से 15 जुलाई तक संचालित विशेष अभियान में छत्तीसगढ़ ने ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। राज्य ने अभियान के…
कृषि विभाग की सख्त कार्रवाईः वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाले उर्वरक की 11 बोरियां जब्त, किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने* *राज्यभर में निरीक्षण अभियान जारी। रायपुर, 27 जून 2026/ किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा राज्यभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों का सतत निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में महासमुंद जिले में कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज से उड़ीसा प्रिंट वाली पीआरओएम (PROM) उर्वरक की 11 बोरियां (लगभग 550 किलोग्राम) जब्त की हैं। महासमुंद जिले के कलेक्टर श्री विनय लंगेह…
लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय *अपनी संस्कृति और मूल्यों से समाज को जोड़कर देश – दुनिया में अपनी पहचान को और मजबूत कर सकता है भारत : श्री इंद्रेश कुमार* *आपातकाल हमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सदैव सजग रहने की प्रेरणा देता है : डॉ. रमन सिंह* *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में हुए शामिल* *मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष पर आधारित स्मारिका “आपातकाल के योद्धा” का किया विमोचन* *आपातकाल पर आधारित निबंध प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित*…
हर बच्चे तक पहुंचे पोलियो की सुरक्षा का कवच : पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने पिलाई जीवनरक्षक खुराक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का लखनपुर से शुभारंभ, अभिभावकों से किया आह्वान—‘दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार’। रायपुर, 28 जून 2026। प्रदेश में चल रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज अंबिकापुर जिले के लखनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की जीवनरक्षक दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे का स्वस्थ, सुरक्षित…
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना। साय सरकार की जनकल्याणकारी पहल से सुरक्षित और सम्मानपूर्ण जीवन की नई शुरुआत, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के प्रयासों से आदिवासी परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान। रायपुर, 28 जून 2026। किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का निर्माण नहीं होता, बल्कि वह सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार होता है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के ग्राम पंचायत पंडरीपानी के निवासी श्री कृष्णा बैगा के जीवन में भी ऐसा ही सुखद परिवर्तन आया है।…
लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय। अपनी संस्कृति और मूल्यों से समाज को जोड़कर देश – दुनिया में अपनी पहचान को और मजबूत कर सकता है भारत : इंद्रेश कुमार। *आपातकाल हमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सदैव सजग रहने की प्रेरणा देता है : डॉ. रमन सिंह* *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह में हुए शामिल* *मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष पर आधारित स्मारिका “आपातकाल के योद्धा” का किया विमोचन* *आपातकाल पर आधारित निबंध प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित* रायपुर, 28…
छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक विवेक आचार्य और अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ का किया दौरा जीपीएम के पर्यटन विकास मॉडल की सराहना, स्थानीय जनसहभागिता और प्राकृतिक धरोहरों को बताया पर्यटन संवर्धन की सशक्त आधारशिला। रायपुर, 28 जून 2026। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य एवं अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रवास के दौरान जिले की पर्यटन संभावनाओं का अवलोकन किया। इस अवसर पर उनका आत्मीय स्वागत किया गया तथा जिले की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को समेटे जीपीएम पर्यटन कॉफी टेबल बुक भेंट कर जिले की पर्यटन…
दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 53 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर किया शुभारंभ, अभिभावकों से की सहयोग की अपील रायपुर, 28 जून 2026। जीपीएम जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय में कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को समय पर पोलियो की खुराक दिलाना केवल परिवार की…
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन योजना के तहत 25 किसानों को वितरित किए गए गुणवत्तायुक्त बीज, आधुनिक खेती की तकनीकों का भी दिया गया प्रशिक्षणl *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर कृषि को मिल रहा नया संबल* रायपुर, 28 जून 2026। किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को खाद्य तेल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार एवं कृषि विभाग द्वारा लगातार प्रभावी प्रयास…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से की राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील *0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाने का किया आग्रह* रायपुर 28 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अवसर पर प्रदेशवासियों, विशेषकर माता-पिता एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दो बूंद दवा अवश्य पिलाएं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा कि जब बात बच्चों के भविष्य की हो,…
*छत्तीसगढ़ में हीरा खनन की तैयारी तेज*: एनसीएल बोर्ड का बड़ा फैसला, बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में बड़े व्यास की ड्रिलिंग को मंजूरी रायपुर, 27 जून 2026। छत्तीसगढ़ की खनिज संपदा को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। एनएमडीसी-सीएमडीसी लिमिटेड (एनसीएल) के निदेशक मंडल की नई दिल्ली में आयोजित बैठक में महासमुंद जिले के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में परियोजना के अगले चरण को मंजूरी देते हुए लार्ज डायमीटर (Large Diameter) ड्रिलिंग शुरू करने का निर्णय लिया गया। यह कदम इस क्षेत्र में हीरे के वास्तविक भंडार का वैज्ञानिक आकलन करने और भविष्य में व्यावसायिक…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सोच को साकार कर रहा टेक्सटाइल पार्क, स्थानीय रोजगार को मिलेगी नई उड़ान। *मुख्यमंत्री की पहल पर नवा रायपुर के टेक्सटाइल पार्क में लग रही पहली यूनिट, 235 करोड़ का निवेश, 4600 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार* *81 एकड़ में विकसित हो रहा टेक्सटाइल पार्क, निवेशकों के लिए तैयार की जा रही सभी जरूरी अधोसंरचनाएं* रायपुर. 26 जून 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार नवा रायपुर को देश के प्रमुख टेक्सटाइल एवं गारमेंट निर्माण केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।…
सफलता की कहानी : सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा* एक ही दिन में मिला स्थानीय निवास प्रमाण-पत्र, वंदना हेमला बोलीं— अब सरकारी सेवाएं घर के नजदीक और आसान रायपुर, 26 जून 2026/ जिला प्रशासन बीजापुर की डिजिटल पहल ‘सेवा सेतु’ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के लोगों के लिए सुशासन का प्रभावी माध्यम बन रही है। सेवा सेतु केन्द्रों के माध्यम से अब नागरिकों को विभिन्न शासकीय प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक सेवाएं सरल, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल रही हैं। इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बच रहे हैं तथा शासन के प्रति उनका विश्वास भी…
*हनीफ खान पुत्र रज्जाक खान, उम्र लगभग 38 वर्ष मुतवल्ली जामा मस्जिद मुस्लिम ट्रस्ट कवर्धा को लगा हाइकोर्ट से झटका,* ◆वक़्फ़ बोर्ड के कार्यवाही से व्यथित होकर माननीय उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जहाँ माननीय न्यायालय ने ट्रिब्यूनल जाने का आदेश देकर याचिकाकर्ता हनीफ़ खान को दी ट्रिब्यूनल जाने की सलाह। कवर्धा। याचिकाकर्ता हनीफ खान पुत्र रज्जाक खान, मुतवल्ली जामा मस्जिद मुस्लिम ट्रस्ट कवर्धा द्वारा अपने मुतवल्ली कार्यकाल में जमा मस्जिद कवर्धा की 3800 वर्गफीट वक़्फ़ संपत्ति पर 3 दुकान आंबटन कर दिया था जिसके खिलाफ कवर्धा के अजमल खान द्वारा ज्यादा व्यापारियों को कम लागत में कम किराये…
*शाला प्रवेश उत्सव का भव्य आयोजन* शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मठपूरेना में दिनांक 25 जून 2026, गुरुवार को ‘शाला प्रवेश उत्सव’ का आयोजन किया गया। *कार्यक्रम के मुख्य अतिथि:* – विधायक श्री सुनील सोनी जी *विशिष्ट अतिथि:* – शाला विकास समिति के अध्यक्ष, श्री विजय अग्रवाल जी – वार्ड के पार्षद श्री रमेश सपहा जी – सांसद प्रतिनिधि श्री राकेश सिंह एवं विधायक प्रतिनिधि श्री जय मोहन साहू जी एवं गणमान्य नागरिक एवं पालक उपस्थित थे। इस अवसर पर नव-प्रवेशी छात्रों का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों द्वारा मनमोहक स्वागत गीत की प्रस्तुति…
*छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन केसीजी* *दिनांक:* 24 जून 2026, बुधवार *स्थान:* जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, छ.ग. हमारी एकता, हमारी ताकत” लंबित मांगों पर फेडरेशन का , DEO,BEO व तहसीलदार से मिला आश्वासन आज छत्तीसगढ़ के सबसे सशक्त एवं अनुशासित शिक्षक संगठन *छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन केसीजी जिलाध्यक्ष रामलाल साहू* के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी, तहसीलदार, विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी को दिए ज्ञापन। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित शिक्षक साथियों ने अपनी 3 प्रमुख लंबित मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी , विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त तेवर से खनिज माफियाओं पर शिकंजा बीते दो माह में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के 1747 प्रकरण दर्ज। *6.49 करोड़ रुपये से अधिक की दाण्डिक राशि वसूल* *बलौदाबाजार में अवैध उत्खनन, जांजगीर-चांपा में अवैध परिवहन और रायपुर में अवैध भंडारण के सबसे ज्यादा मामले* *अवैध खनन पर डबल वार, ताबड़तोड़ कार्रवाई के साथ जुर्माना भी कई गुना बढ़ा* रायपुर, 25 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सख्त प्रशासनिक रुख का असर अब खनिज माफियाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यभर में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन…
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायत पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई अधिक कीमत पर खाद बेचने वाले विक्रय केंद्र पर छापा, 3219 बोरी उर्वरक जब्त, केंद्र सील। किसानों के हितों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई। रायपुर, 25 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार किसानों को निर्धारित दर पर खाद-बीज उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सरगुजा जिले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। अंबिकापुर के नेहरूनगर (डीगमा) स्थित एक…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में रायगढ़ के खनन प्रभावित क्षेत्रों को 26 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात। वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रयासों से स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल एवं अधोसंरचना विकास को मिलेगी नई गति विजयपुर में बनेगा 100 बिस्तरों वाला सीनियर सिटीजन हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर 9.52 करोड़ रुपये से अधिक होंगे व्यय। रायपुर, 25 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के सतत प्रयासों से रायगढ़ जिले के खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में सफल ट्राइबल यूथ हॉस्टल के विद्यार्थियों से की मुलाकात साधारण परिवारों के सपनों को मिल रही नई उड़ान, ट्राइबल यूथ हॉस्टल बन रहा प्रतिभाओं का सशक्त मंच। राजमिस्त्री, किसान और शिक्षक परिवारों के बेटे-बेटियों की सफलता पूरे समाज के लिए प्रेरणा : मुख्यमंत्री *युवा शक्ति की सफलता विकसित छत्तीसगढ़ की नई पहचान – मुख्यमंत्री श्री साय* *मुख्य परीक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने दिया सफलता का मंत्र, कहा- अनुशासन, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम ही सबसे बड़ी पूंजी* *दूरस्थ जनजातीय एवं ग्रामीण अंचलों के युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर दर्ज कराई दमदार मौजूदगी* नई…
शिक्षा विभाग की समस्याओं, नित नए आदेश, विभिन्न लंबित मांगों और शिक्षकों की प्रताड़ना के लिए राज्य के विभिन्न शिक्षक नेता एवं इनके संगठन जिम्मेदार – जाकेश साहू रायपुर //- वेतन विसंगति, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना करके पुरानी पेंशन, क्रमोन्नति वेतन सहित समस्त लाभ, युक्त-युक्तिकरण की पीड़ा, विद्या समीक्षा केंद्र (वीएसके), विभिन्न ऑनलाइन कार्य, शिक्षकों के मोबाइल में सरकारी एप्स की अधिकता, दिनभर ऑनलाइन एवं मोबाइल संबंधी कामों की भरमार सहित विभिन्न समस्याओं के लिए प्रदेश के विभिन्न शिक्षक नेता एवं राज्य के समस्त शिक्षक संगठन जिम्मेदार है। यह बात कही है छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ के प्रदेश…
शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला कामेपार में उत्साहपूर्वक मना शाला प्रवेशोत्सव। गरियाबंद। शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला, कामेपार में शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर शाला प्रवेशोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंच श्री गोलाल नेताम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शाला के प्रधान पाठक श्री A.K. Mahadi की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में मा.शा. नवागढ़ के प्रधान पाठक श्री संतोष यदु* उपस्थित थे। इस अवसर पर शाला के शिक्षक श्री चुनेश्वर नागेश एवं श्रीमती पदमजा गुप्ताभी मौजूद रहे। ग्रामवासियों एवं शाला परिवार की गरिमामयी उपस्थिति में सभी नव प्रवेशी बच्चों को निःशुल्क गणवेश…
छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन ने जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों के मानदेय एवं अर्जित अवकाश की मांग। दुर्ग, 24 जून 2026। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला इकाई दुर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने जिला जनगणना अधिकारी व अपर कलेक्टर दुर्ग वीरेंद्र सिंह से जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य में संलग्न कर्मचारियों के लंबित मानदेय भुगतान शीघ्र जारी करने व ग्रीष्मकालीन अवकाश में कार्य करने वाले शिक्षकों को अनुपातिक अर्जित अवकाश प्रदान करने की मांग की है। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष कृष्ण वर्मा ने बताया कि जिले के अनेक कर्मचारी जनगणना कार्य में प्रगणक एवं…
— *शासकीय प्राथमिक शाला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मना शाला प्रवेशोत्सव 2026-27* शासकीय प्राथमिक शाला, महेंद्रगढ़ में आज शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर नव प्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत किया गया। प्रधान पाठक श्री इदरीश खान ने पालकों की उपस्थिति में बच्चों के माथे पर गुलाल का टीका लगाकर उनका शाला में स्वागत किया। इस अवसर पर सभी नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए गए। प्रधान पाठक ने उपस्थित पालकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे नियमित रूप से शाला आएं और मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने पालकों से भी…
बस्तर में विकास और जनविश्वास का मजबूत हो रहा है आधार: केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय। नई दिल्ली, 24 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से मुलाकात कर बस्तर सहित राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बताया कि बस्तर में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं संचार सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।…
राजनांदगांव में 76 करोड़ रुपये की फर्जी बिल ट्रेडिंग का खुलासा, संचालक गिरफ्तार राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8.22 करोड़ रुपये की संदिग्ध आईटीसी का मामला उजागर। रायपुर, 24 जून 2026/राज्य कर विभाग (स्टेट जीएसटी), छत्तीसगढ़ द्वारा कर चोरी एवं फर्जी बिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजनांदगांव स्थित मैसर्स आदेश्वर ट्रेड लिंक के संचालक आदेश्वर चौरड़िया को गिरफ्तार किया गया है। विभागीय जांच में सामने आया है कि फर्म द्वारा पिछले लगभग छह माह के दौरान करीब 76 करोड़ रुपये के लेन-देन केवल कागजी रूप से दर्शाए गए। उपलब्ध अभिलेखों,…
अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, बढ़ा जुर्माना और कार्रवाई हुई सख्त मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सख्ती का असर मंत्रिपरिषद् की मंजूरी के बाद किया गया है नियमों में संशोधन रायपुर, 24 जून 2026/ छत्तीसगढ़ में अब अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों के खिलाफ पहले से कहीं अधिक सख्त कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल और उनके सख्त प्रशासनिक रुख के तहत राज्य सरकार ने गौण खनिज नियमों में व्यापक संशोधन किया है। मंत्रिपरिषद की मंजूरी के बाद नए नियम लागू हो गए हैं। इन बदलावों का उद्देश्य अवैध खनन…
खट्टी स्कूल में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न नव प्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगा, मुँह मीठा कर किया गया स्वागत पाठ्य पुस्तक एवं गणवेश का किया गया वितरण खट्टी, गरियाबंद, 24 जून 2026। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला खट्टी, विकासखंड एवं जिला गरियाबंद में आज शाला प्रवेशोत्सव उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवीन प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का स्वागत करना तथा उन्हें विद्यालय एवं शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात नवप्रवेशी विद्यार्थियों…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान, 7 वाहन जप्त अवैध खनन और परिवहन पर सरकार का शिकंजा, अधिकारियों से अभद्रता करने वालों पर भी एफआईआर। रायपुर, 23 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि खनिज संपदा के अवैध दोहन तथा शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने जैसी गतिविधियों को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी कड़ी में संचालक भौमिकी एवं खनिकर्म तथा केंद्रीय खनि उड़नदस्ता प्रभारी…
24 जून की राज्य की समस्त ग्राम सभाओं में आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर होगी चर्चा। वीबी जी राम जी, आय-व्यय की समीक्षा एवं अनुमोदन, विभिन्न योजनाओं से स्वीकृत कार्यों की प्रगति संबंधित विभिन्न विषयों पर होगी चर्चा। रायपुर, 23 जून 20206/ प्रदेश में 24 जून 2026 को ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा के सफल आयोजन एवं अधिक से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। *आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण की प्रतीक्षा सूची का अवलोकन एवं वाचन किया जाएगा* ग्राम…
*मंत्रिपरिषद के निर्णय* *दिनांक : 23 जून 2026* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए -* 1. मंत्रिपरिषद ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, सशक्तीकरण, विभागीय योजनाओं के अभिसरण और डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने के लिए आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए *’’विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिये गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी-जी राम जी योजना* छत्तीसगढ़’’ के प्रारूप का अनुमोदन किया है। भारत सरकार के अधिनियम, 2025 के अनुरूप लागू की जा रही इस योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के…
बसंत नायक जी को सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (ABEO) बरमकेला पदस्थ होने पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने दी शुभकामनाएं बरमकेला। श्री बसंत नायक जी निवासी देवगांव को सहायक विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी (ABEO) बरमकेला के पद पर पदस्थ किए जाने पर BEO मुकेश कुर्रे तथा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बरमकेला द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गई। इस अवसर पर फेडरेशन के सुभाष चौहान, नंदकिशोर पटेल, दिनेश कनौजे, नीलिमा नायक, भरत यादव व अन्य पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री नायक जी अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं नेतृत्व क्षमता से शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़…
अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर छत्तीसगढ़ से गूंजेगा हरित भारत का संदेश मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे 2036 पौधों के वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम पलौद में होगा आयोजन। रायपुर, 22 जून 2026/ अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 जून को छत्तीसगढ़ में खेल और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बीएसएफ कैंप, नया रायपुर स्थित ग्राम पलौद में विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। *मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि* कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य…
बिलासपुर में ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने उत्साहपूर्वक मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बिलासपुर -: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् द्वारा बिलासपुर में एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं समाज के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए योग के महत्व को आत्मसात किया तथा नियमित योगाभ्यास का संकल्प लिया। संगठन की जिला सचिव श्रीमती अंजू शर्मा ने आयोजन के विषय में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता संदेश के साथ किया गया। प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में उपस्थित महिलाओं एवं…
राज्य सरकार का बड़ा फैसला: सहकारी बैंक अनियमितता पर कड़ा प्रहार सैकड़ों किसानों को मिली राहत; खाद-बीज वितरण फिर शुरू सहकारी बैंक की शाखाओं में वित्तीय अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर और विभागीय कार्रवाई कृषि मंत्री रामविचार नेताम के विशेष प्रयास रंग लाए, ईडी जांच का किया स्वागत रायपुर, 22 जून 2026/ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित अंबिकापुर की शंकरगढ़, कुसमी, रामानुजगंज तथा रामचंद्रपुर क्षेत्र की समितियों में वर्ष 2020-21 से 2023-24 के दौरान हुई वित्तीय अनियमितताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रभावित किसानों को राहत प्रदान की…
मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के द्वितीय बैच का शुभारंभ 36 युवा फेलोज़ बनेंगे सुशासन के नए वाहक, नीति निर्माण से प्रशासनिक सुधारों तक निभाएंगे अहम भूमिका। *आईआईएम रायपुर में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित, मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप से तैयार होंगे जन-केंद्रित नेतृत्वकर्ता* रायपुर, 22 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग तथा भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रायपुर के संयुक्त प्रयास से संचालित मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप के अंतर्गत एमबीए (पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस) 2026-28 बैच के ओरिएंटेशन एवं उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन आईआईएम रायपुर में किया गया। इस पहल के माध्यम से राज्य के युवाओं को…
निर्माण और जन सुविधाएं विकसित करने के कार्यों को गति देने सक्रियता से करें मॉनिटरिंग – श्रीमती शंगीता आर. नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव ने नोडल अधिकारियों की ली बैठक *समस्याओं का हल निकालकर काम आगे बढ़ाने के दिए निर्देश, निकायों की जरूरतों और व्यवस्थाओं का आकलन भी करने कहा* रायपुर. 22 जून 2026. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने नगरीय निकायों के कार्यों की मॉनिटरिंग व समन्वय के लिए जिलेवार नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर उनके कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में सभी नोडल अधिकारियों को नगर निगमों, नगर…
रायपुर। खनिज विभाग के डायरेक्टर रजत बंसल (IAS) के निर्देशानुसार केंद्रीय खनि उड़नदस्ता की संयुक्त टीम द्वारा प्राप्त शिकायतों के संबंध में दिनांक 21/06/2026 को रात्रिकालीन औचक निरीक्षण के दौरान जिला एम.सी.बी.के तहसील केल्हारी में दंडाहस्वाही स्थित केवाई नदी,पसौरी,कुटरा एवम हसदेव नदी का निरीक्षण के दौरान स्वीकृत ०२ अस्थाई भण्डारण अनुज्ञप्ति स्थलों का सघन जांच किया गया,मौके पर रेत की मात्रा का मापन ड्रोन सर्वे के माध्यम से किया गया एवम भंडारण अनुज्ञा स्थल में उल्लंघन पाये जाने पर संबंधित रेत भंडारणकर्ताओं को कारण बताओ सूचना जारी कर 03 दिवस के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है…
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने निभाया वादा, कोटा बना नगर पालिका नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा राजपत्र में अधिसूचना का प्रकाशन। रायपुर. 21 जून 2026. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव द्वारा बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा पूरी हो गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोटा के नगर पंचायत से नगर पालिका में उन्नयन के संबंध में अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। विभाग द्वारा प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत कोटा की सीमाएं ही नगर पालिका कोटा की सीमाएं होंगी।
सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा से गूंजेगा छत्तीसगढ़ का सांस्कृतिक गौरव 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ रायपुर, 21 जून 2026। भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए छत्तीसगढ़ से एक ऐतिहासिक सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत 22 से 26 जून 2026 तक आयोजित होने वाली ‘‘सोमनाथ स्वाभिमान सांस्कृतिक यात्रा’’ में प्रदेश के 1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन के माध्यम से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम पहुंचेंगे। यात्रा का शुभारंभ 22 जून को प्रातः 9 बजे रायपुर…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर किडनी रोगी के उपचार हेतु 3.95 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से जशपुर के मरीज को मिली बड़ी राहत सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन के बाद त्वरित कार्रवाई, अहमदाबाद में होगा किडनी प्रत्यारोपण। रायपुर, 21 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संवेदनशील एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व में मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत जशपुर जिले के गंभीर किडनी रोगी श्री जितेन्द्र कुमार यादव (44 वर्ष) को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनके उपचार एवं किडनी प्रत्यारोपण के लिए 3 लाख 95 हजार 121…
योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दें : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय विश्व को भारत की अमूल्य देन है योग, इसे जन-जन तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय *12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अम्बिकापुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया सामूहिक योगाभ्यास* रायपुर 21 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में हजारों नागरिकों, विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग…
’’अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ : योग को जीवनशैली में शामिल करें – राज्यपाल श्री डेका *अंतर्राष्ट्रीय योग शिविर में शामिल हुए राज्यपाल* रायपुर, 21 जून 2026/राज्यपाल श्री रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित योग शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। राज्यपाल ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संदेश का वाचन किया एवं सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने बारहवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि यह हर्ष का विषय है कि पूरा छत्तीसगढ़ इस ऐतिहासिक अवसर पर…
VSK ऐप : ऑनलाइन उपस्थिति क़ो सफल बनाने विभाग शिक्षकों क़ो 25 हजार व तीन हजार इंटरनेट भत्ता जारी करें। रायपुर। शिक्षा विभाग शिक्षकों कीं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने 16 जून से ऑनलाइन उपस्थिति VSK ऐप से करने के आदेश कर दिये है जिसके पालन करवाने विभाग जी जान लगा कर जुट गया है वहीं वेतन अवरुद्ध करने कीं चेतावनी के बाद प्रदेश के शिक्षक भय से अपनी उपस्थिति लगा रहे जो इंटरनेट स्पीड नेटवोर्किंग प्राब्लम कीं भेंट चढ़ के फुस्स हों रहा। वहीं शिक्षकों नें सरकार व विभाग से 27 प्रकार के एप्प क़ो चलाने पृथक से मोबाइल खरीदने…
उप मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से दिव्यांग जीवराखन पटेल को मिली स्कूटी, एक दिन में पूरी हुई मांग त्वरित पहल से आवागमन और व्यवसाय दोनों को मिली नई दिशा। रायपुर, 20 जून 2026/ संवेदनशील जनसेवा और त्वरित समाधान की मिसाल पेश करते हुए उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने दिव्यांग हितग्राही की मांग को केवल सुना ही नहीं, बल्कि एक दिन के भीतर पूरा भी कराया। ग्राम लाड़नपुर निवासी दिव्यांग श्री जीवराखन पटेल ने आवागमन और रोजगार में हो रही कठिनाइयों को लेकर स्कूटी की मांग रखी थी, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन…
छ. ग. प्रदेश मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डॉ. ओमप्रकाश वर्मा को किया सम्मानित। गरियाबंद, 20 जून 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने समाज सेवा, मानवता, स्वैच्छिक रक्तदान एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गरियाबंद जिले के शिक्षाविद व्याख्याता डॉ. ओमप्रकाश वर्मा को सम्मानित किया। इसके कुछ दिन पूर्व 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी एवं समृद्धि ब्लड सेवा केंद्र के सहयोग से रक्तदान एवं सम्मान कार्यक्रम के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चंद्राकर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला, गरियाबंद डॉ. यू एस नवरत्ने जी एवं…
सेजस -मल्टीपरपस स्कूल दयालबंद बिलासपुर में वृक्षारोपण कार्य क्रम सम्पन्न हुआ। “”””””””””””””‘””” बिलासपुर/ 5जून विश्व पर्यावरण दिवस के आवसर पर -स्वामी आत्मानंद मल्टी परपज दयालबंद बिलासपुर में प्राचार्य डॉ.चंदना पाल के दिशा-निर्देश व गरिमामय उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम समारोह आयोजित कर स्काउट गाइड,एन.एस.एस.छात्रव छात्रों के अहम सहभागिता सुनिश्चित करते हुए श्रीमती अर्पणा सारखेल मैडम एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रभारी शिक्षक श्री अरविन्द पाण्डेय के मार्गदर्शन में नीम,आम, अशोक,कंदम का पौधा का रोपण प्राचार्य द्वारा किया गया इस अवसर पर श्री पी.के.सोनार.भास्कर पुडके, वीरेन्द्र यादव, महेंद्र आनंद सर,विराज महाकुड, हर्ष दुबे, श्रीमती मिथिलेश दुबे,ममश्री सोनी,आदि शिक्षक साथी उपस्थित थे
हठधर्मिता व निष्क्रियता तथा शिथिलता के चलते दो ब्लॉक अध्यक्ष पर गिरी गाज ——————————— बिलासपुर/छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन बिलासपुर द्वारा आयोजित मासिक समीक्षा बैठक दिनांक 20/06/26 को दिन शनिवार कोन्हेर उघान तिलक नगर में जिला, ब्लॉक व प्रांत पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक श्री रंजीत बनर्जी प्रमुख प्रदेश सलाहकार सदस्य की अध्यक्षता एवं श्री अश्विनी कुमार कुर्रे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में प्रमुख एजेंडा टी .ई.टी परीक्षा,वी.एस.के. की उपस्थिति को लेकर तथा क्रमोन्नत अथवा समयमान वेतनमान के विकल्प के चयन,सी जी जी पी एफ पासबुक जारी करने एवं सर्विस बुक संधारण मुद्दे पर विस्तृत व गहन चर्चा…
छुरा:-सिस्टम दुरुस्त नहीं होने से शिक्षक हो रहे प्रताड़ित छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ छुरा के ब्लॉक अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज करने हेतु संचालित वीएसके एप में लगातार आ रही तकनीकी समस्याओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। संघ का कहना है कि एक ओर वीएसके एप में आईडी एक ही स्थान पर मिसमैच, लॉगिन इन की जगह लॉगिन आउट शो हो रहा है मोबाइल मिस मैच, लॉगिन फैल, अत्यधिक लोडिंग टाईम तथा शाला स्थल में चेक इन करने पर भी शाला से 2 किमी, 5 किमी दूरी बताना व अन्य तकनीकी त्रुटियों के…
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जीवन जल, जंगल और जमीन की रक्षा के संघर्ष की अमर गाथा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 150वीं जयंती वर्ष पर डोंडराही में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण *बिरसा मुंडा चौक के रूप में मिलेगी नई पहचान, विभिन्न विकास कार्यों के लिए 37 लाख रुपये की घोषणा* रायपुर 19 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा के ग्राम डोंडराही में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि यह स्थल अब…
गरियाबंद: DEO राजेश कुमार चंद्राकर से फेडरेशन पदाधिकारियों की भेंट, शिक्षकों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन गरियाबंद। आज कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन गरियाबंद के पदाधिकारियों ने जिला गरियाबंद के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार चंद्राकर से सौहार्दपूर्ण वातावरण में सौजन्य भेंट की। उनका जिला आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। फेडरेशन की संयोजक श्री एम. आर. खान ने शिक्षकों एवं प्राचार्यों की वर्तमान समस्याओं से अवगत कराया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों-अधिकारियों की समस्त समस्याओं का निराकरण त्वरित करने का आश्वासन दिया। साथ ही जिले के स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता पर सहयोग की अपेक्षा…
राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट रायपुर, 19 जून 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ शासन की स्टैंडिंग काउंसिल के रूप में कार्यरत युवा अधिवक्ता सुश्री सुगंधा जैन ने सौजन्य भेंट की। सुश्री सुगंधा जैन एनसीईआरटी अंतर्गत राष्ट्रीय शैक्षिक योजना और प्रशासन संस्थान में बाहरी पॉश प्रशिक्षक के रूप में भी कार्यरत है तथा वे वर्ष 2025 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में भारत की ओर से जज की भूमिका निभाने वाली पहली भारतीय बनी थी।…
नियमित एवं कड़ाई से मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने व समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, अधिकारियों की बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देश। *मेडिकल कॉलेज पहुंच मार्ग के लिए फोरलेन सड़क का प्रस्ताव शासन को भेजने कहा, कार्यों की प्रगति पर जाहिर किया असंतोष* रायपुर. 19 जून 2026. लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री मुकेश कुमार बंसल ने आज जशपुर जिले में विभाग द्वारा निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर उनकी प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों का सतत पर्यवेक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी पहल : ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान से सुशासन का लाभ पहुंचेगा हर परिवार तक। ‘नियद नेल्लानार’ मॉडल का राज्यव्यापी विस्तार: 23 जिलों में 31 जनकल्याणकारी योजनाओं का होगा संतृप्तिकरण।• *तकनीक आधारित निगरानी, विभागीय अभिसरण और जन-केंद्रित सेवा प्रदाय से मजबूत होगा विकसित छत्तीसगढ़ का आधार* *जन-जन तक सुशासन, घर-घर तक विकास : ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’ अभियान होगा प्रारंभ* *जनकल्याणकारी योजनाओं के संतृप्तिकरण का प्रदेशव्यापी अभियान : ‘सुघ्घर छत्तीसगढ़’* रायपुर 19 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक पात्र परिवार को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने…
उच्च शिक्षा में बड़े सुधार की तैयारी: नए सत्र में समय पर होंगी परीक्षाएं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने दी नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं। *शैक्षणिक कैलेंडर का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश* रायपुर,18 जून 2026/प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने नवीन शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर राज्य के समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यों, शैक्षणिक और अशैक्षणिक स्टाफ को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि इस सत्र में शैक्षणिक कैलेंडर का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे उच्च शिक्षा व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और अनुशासित बनेगी। उच्च शिक्षा मंत्री ने…
नागोई दोहरे हत्याकांड मामले में चार आरोपी गिरफ्तारक्षेत्र में हालात पूरी तरह नियंत्रण में पुरानी रंजिश बनी घटना की वजह रायपुर 17 जून 2026 /कोरिया जिले के सोनहत विकासखंड अंतर्गत ग्राम नागोई में 16-17 जून की रात हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घटना आपसी पुरानी रंजिश और क्षेत्रीय वर्चस्व को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का परिणाम है। फिलहाल पूरे क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और शांतिपूर्ण है। पुलिस से प्राप्त प्रारंभिक जानकारी में…
ज्वलंत शिक्षक हितों के मुद्दे को विधानसभा में स्थान देने पर विधायक महोदया का आभार बरमकेला। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बरमकेला के ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल ने क्षेत्र की विधायक एवं विधानसभा सदस्य श्रीमती उत्तरी जांगड़े के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने विधानसभा के प्रश्नकाल में शिक्षकों से जुड़े महत्वपूर्ण एवं ज्वलंत मुद्दे को प्रमुखता से उठाने के लिए विधायक महोदया की सराहना की। विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के माध्यम से शिक्षकों को टीईटी (TET) परीक्षा से राहत प्रदान करने, राज्य स्तर पर नीति निर्धारण करने, शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन एवं शिक्षकों की आजीविका…
जनजातीय गौरव को सहेजते हुए विकास के नए आयाम गढ़ रही है सरकार : मुख्यमंत्री श्री साय अपनी जड़ों से जुड़कर आगे बढ़ेगा समाज , विकास में सरकार हर कदम पर साथ – मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण। रायपुर 17 जून 2026// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज गरियाबंद जिले के ग्राम दर्रापारा में अखिल भारतीय गोंडवाना गोंड महासभा केंद्रीय समिति बिन्द्रानवागढ़ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 1 करोड़ 7 लाख रुपए की लागत से निर्मित कचना धुरवा गोंडवाना भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आदिवासी परंपरा के…
शासन द्वारा रिडेवलपमेंट योजना अंतर्गत शंकर नगर बी.टी.आई. ग्राउंड के सामने तथा अन्य कुल पाँच परियोजनाओं का टेंडर जारी हाउसिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा जारी की गई निविदाएं। रायपुर, 17 जून 2026/छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल राज्य के विभिन्न शहरों में पाँच प्रमुख रिडेवलपमेंट परियोजनाओं की शुरुआत करने जा रहा है। यह पहल छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शहरी विकास, शासकीय परिसंपत्तियों के बेहतर उपयोग तथा आधुनिक नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। इन परियोजनाओं का विकास राज्य की रिडेवलपमेंट नीति के तहत किया जाएगा। इसके लिए आवास एवं पर्यावरण विभाग को…
*शासकीय प्राथमिक शाला सराईपाली पश्चिम, संकुल किरोड़ीमलनगर में शाला प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न* बच्चो ने लिया न्यौता भोज का आनंद* *रायगढ़-शासकीय प्राथमिक शाला सराईपाली पश्चिम, संकुल किरोड़ीमल नगर में नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ अवसर पर शाला प्रवेशोत्सव बड़े ही उत्साह, उमंग एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में नवप्रवेशी एवं अध्ययनरत विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं फूलमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। बच्चों के स्वागत के इस विशेष आयोजन से विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।* *कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क गणवेश एवं अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया गया,…
राज्यपाल श्री डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम। रायपुर, 16 जून 2026/ राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में जगदलपुर के ट्री मैन श्री संपत झा ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर श्री झा ने राज्यपाल कोे दुनिया की सबसे मंहगी आम प्रजातियों में शामिल मियाजाकी आम भेंट की। राज्यपाल ने मियाजाकी आम की खेती को बस्तर क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह न केवल किसानों की आय बढ़ाने मे सहायक सिद्ध हो सकती है बल्कि छत्तीसगढ़ को अंतरर्राष्ट्रीय फल बाजार में नई पहचान भी दिला सकती है।…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति सुशासन तिहार में किए गए वादे हो रहे पूरे, पंचायत भवन, पीडीएस भवन और मुक्तिधाम निर्माण को मिली मंजूरी। रायपुर, 16 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार केवल जनसंवाद का मंच नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं को शीघ्रता से पूरा करने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। आम नागरिकों की समस्याओं और मांगों के त्वरित निराकरण के लिए राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा लगातार संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान खेत में बैल चराते समय दर्ज कराई शिकायत, प्रशासन ने घर पहुंचकर खुलवाया बैंक खाता और बनवाया किसान क्रेडिट कार्ड। रायपुर, 16 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत सराईटीकरा निवासी किसान श्री राजनाथ राजवाड़े का अनुभव इसका सशक्त उदाहरण है, जहां एक फोन कॉल पर प्रशासन ने महज 24 घंटे के भीतर उनकी समस्या का समाधान कर…
प्रथम दिवस बच्चों का गुलाल से स्वागत टॉफी देकर कराया मुँह मीठा। गरियाबंद। 16 जून आज़ शाला खुलते ही बच्चों के स्वागत का दौर चालू हों गया ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला महेंद्रगढ़ मे आज़ शिक्षा सत्र के पहले दिन शाला मे उपस्थित हुये बच्चों का संस्था के प्रधान पाठक इदरीश मोहम्मद खान नें गुलाल लगा कर टॉफी देकर नियमित स्कूल आने मन लगा कर पढ़ाई करने क़ो बच्चों क़ो प्रेरित किया। इस अवसर पर शाला परिवार के सहायक सहायक शिक्षक नरेंद्र कुमार बघेल रसोइया ममता ध्रुव उपस्थित रहे।
महासमुंद जिले के 53 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिली पेंशन राशि सामाजिक सुरक्षा एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजनाओं से जरूरतमंदों को मिल रहा संबल। *वृद्धजन, विधवा एवं दिव्यांग हितग्राहियों को लंबित पेंशन राशि का भी किया गया भुगतान* रायपुर, 15 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य में सामाजिक सुरक्षा और मुख्यमंत्री पेंशन योजनाएं वृद्धों, निराश्रित महिलाओं और दिव्यांगों के लिए एक मजबूत सहारा बनकर उभर रही हैं । मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार द्वारा दी जा रही पेंशन से जरूरतमंदों को महंगाई के इस दौर में सम्मानजनक जीवन जीने की वास्तविक सुविधा मिल रही है। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न…
सुकमा- रेत खदानों का अब ई-नीलामी से होगा आबंटन 17 जून से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन। गौण खनिज आबंटन में पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ शासन का बड़ा फैसला शबरी नदी स्थित 4.00 हेक्टेयर क्षेत्र की खदान के लिए MSTC पोर्टल पर होगी पूरी प्रक्रिया रायपुर, 15 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौण खनिज साधारण रेत खदानों के आबंटन में पारदर्शिता, निष्पक्षता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके तहत सुकमा जिले की साधारण रेत खदान का आबंटन अब ई-नीलामी (ऑनलाइन रिवर्स ऑक्शन) प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा।…
वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर जिले को 18 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 14वें चरण का शुभारंभ हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का मिला लाभ रायपुर, 15 जून 2026/ वन एवं जलवायु परिवर्तन, सहकारिता, परिवहन एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री केदार कश्यप ने जिले को 18 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के 14वें चरण का शुभारंभ करते हुए 16 करोड़ 58 लाख रुपये से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 2…
विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण 30 स्कूल बसों की जांच, चालक-परिचालकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण अनुपस्थित 45 स्कूल बस संचालकों को जारी किया गया नोटिस रायपुर, 15 जून 2026/ स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण एक सुरक्षा अभियान है, जिसे परिवहन विभाग, पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों द्वारा संचालित वाहनों की फिटनेस जांचना और छात्रों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करना है। *संयुक्त टीम ने 15 जून से जिले में संचालित स्कूल बसों का करेगी निरीक्षण* विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गरियाबंद…
गांवों की ऊर्जा साथी बनेंगी सोलर दीदियां, 35 ग्रामीण महिलाओं को मिला तकनीकी प्रशिक्षण प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को मिलेगा नया बल, ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेंगे रोजगार के अवसर *राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) की अनूठी पहल, अब महिलाएं खुद करेंगी सौर उपकरणों की मरम्मत और स्थापना* रायपुर, 15 जून 2026/ छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में ग्रामीण महिलाओं को तकनीकी रूप से सशक्त और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक सराहनीय व अभिनव शुरुआत की गई है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत वंदे मातरम् संकुल स्तरीय संघ से जुड़ी 35 महिला स्व-सहायता समूह की…
मुख्यमंत्री ऊर्जा राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को मिलता रहेगा छूट का लाभ छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र एवं झारखंड की तुलना में सस्ती बिजली। *बीते वर्षों में महंगाई, कोयला, बिजली उत्पादन और आपूर्ति लागत में वृद्धि को देखते हुए विद्युत टैरिफ दरों में की गई है मामूली वृद्धि* रायपुर, 15 जून 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नई बिजली दरों की घोषणा की गई है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू होंगी। आयोग ने बिजली शुल्क में औसतन 6.23 प्रतिशत की वृद्धि की है। आयोग का कहना है कि पिछले वर्षों में बढ़ी…
मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का किया आह्वान : शिक्षा को बताया उज्ज्वल भविष्य और सफलता का आधार नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं रायपुर 15 जून 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश के विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें पूरी लगन और उत्साह के साथ पढ़ाई करने का संदेश दिया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि आप सभी बच्चों के सपनों को आकार देने…
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्धता के लिए मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों को दिए प्रशंसा पत्र। रायपुर, 15 जून 2026/ मुख्य सचिव श्री विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालयीन अधिकारी एवं कर्मचारियों को ई-ऑफिस के माध्यम से नस्तियों का निराकरण करने और कार्यालयीन समय पर उपस्थित होने वाले श्रेष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों को मई माह के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किये है। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से अपेक्षा की है कि वे ई-ऑफिस पर अच्छे से अच्छा कार्य करें। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को निर्धारित कार्यालय में समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए है।…
सड़कों और पुलों के निर्माण की धीमी गति पर बिफरे उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, 2 ठेकेदारों के पंजीयन निरस्त 8 को कारण बताओ नोटिस, 2 ठेकेदारों पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता से प्रतिवेदन मंगाया॥ बस्तर में निरीक्षण और समीक्षा बैठकों में जताई थी गहरी नाराजगी, लापरवाह और काम में देरी करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई के दिए थे निर्देश। सड़कों व पुलों के निर्माण में गुणवत्ता और समय-सीमा सर्वोच्च प्राथमिकता, लेट-लतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी – श्री अरुण साव रायपुर. 15 जून 2026. उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरुण साव द्वारा सड़कों व पुलों के निर्माण…
जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय। *संवेदनशीलता, निष्पक्षता और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का करें निर्वहन : मुख्यमंत्री श्री साय* *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने की मुलाकात* *बस्तर से सरगुजा तक के अनुभव साझा कर प्रशिक्षु अधिकारियों ने बताया छत्तीसगढ़ को अद्भुत प्रदेश* रायपुर 15 जून 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी, निमोरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय…
