Advertisement Carousel
    What's Hot

    *सूत सारथी समाज कोरबा के चुनाव में गोपी बना अध्यक्ष*
    *सामाजिक फंड से बालिकाओं के उच्च शिक्षा का किया प्रस्ताव पास*
    कोरबा – रविवार दिनांक 26 जुलाई को महाराणां प्रताप नगर के गौरीशंकर मंदिर परिसर कोरबा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सूत सारथी समाज जिला कोरबा का चुनाव कार्यक्रम रखा गया था जिसके मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद श्रीमती वर्ष दिनेश वैष्णव एवं माननीय पदम सिंह चंदेल थे। अध्यक्षता श्री दाऊ राम सारथी विशिष्ट अतिथि श्री शिव सारथी प्रदेश अध्यक्ष,श्री अनिल सारथी प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं श्री पवन बघेल प्रदेश महासचिव श्रीमती सागर सारथी थे।
    कार्यक्रम की शुरुवात समाज ने अपने आराध्य ब्रह्मर्षि सूत जी,सुमंत जी एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया गया।
    तत्पश्चात मुख्य अतिथि श्रीमती जी का स्वागत श्रीमती संध्या सारथी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं श्रीमती विमला सारथी ने माल्यार्पण एवं शाल श्रीफल से किया उसके बाद क्रमशः सूत सारथी समाज के संरक्षक श्री दाऊ राम सारथी,प्रदेश अध्यक्ष श्री शिव सारथी, प्रदेश महासचिव श्री पवन बघेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अनिल सारथी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती संध्या सारथी,मंजू सारथी,बिलासपुर के जिला अध्यक्ष श्री पवन सारथी, जिला कोषाध्यक्ष श्री कौशल सारथी, पावर लिफ्टर राहुल सारथी,श्री बहोरीक सारथी ,शिबू सारथी,अमरीका सारथी,सोनी सारथी,मनीषा सारथी,एवं सभी अतिथियों का माल्यार्पण शाल श्रीफल से स्वागत किया गया।
    कार्यक्रम के आसीदी से मुख्य अतिथि श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव ने समाज के एकीकरण के लिए सूत सारथी समाज जिला कोरबा के आयोजन समिति को बधाई देते हुए सूत सारथी समाज की वैदिककालीन श्रेष्ठ जाति निरूपित करते हुए उन्हें अपने पूर्वज के मार्ग में चलकर गौरवशाली समाज स्थापना की बात कही वही कोरबा जिले के महान समाज सेवी अतिथि श्री पदम सिंह चंदेल ने ऐसे ही संगठित होकर समाज संचालन का कार्य करने एवं बच्चों की शिक्षा और रोजगार के अवसर बनाने का आह्वान उपस्थित लोगों से किया इसके लिए हर सम्भव मदद और मार्गदर्शन करने का वादा किया।संरक्षक श्रद्धेय दाऊ राम सारथी ने सूत सारथी समाज के लंबे इतिहास जो सन 1962 से चला आ रहा प्रकाश डालते हुए समाज के सामाजिक इतिहास को दोहराया।प्रदेश अध्यक्ष शिव सारथी ने अपने उद्बोधन में सूत सारथी समाज के वैदिक इतिहास सतयुग की बातों के साथ समाज की गरीब और जरूरत मंद बालिकाओं को व्यावसायिक पाठ्यक्रम जैसे डीएड, बीएड एवं नर्सिंग करवाने के लिए सामाजिक फंड इक्कठा करने का प्रस्ताव रखा जिसके लिए उपस्थित सभी लोगों ने आर्थिक सहायता देने की सहमति जताए ।
    उसके बाद जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अनिल सारथी एवं श्री कौशल सारथी ने जिला चुनाव कार्यक्रम आरम्भ किया। जिला अध्यक्ष एवं सचिव के लिए नामांकन फार्म भरने हेतु एक घंटे का समय निर्धारित जिस पर श्री गोपी सारथी ने कोरबा जिला अध्यक्ष एवं श्री सुशील सारथी ने जिला सचिव ,महिला जिला अध्यक्ष के लिए श्रीमती मालती सारथी,सचिव के लिए जिला अधिवक्ता सुश्री संतोषी सारथी,उपाध्यक्ष पूर्णिमा सारथी ने सिंगल नामांकन भरा जिसके कारण सभी सदस्य निर्विरोध हो गए इस प्रकार निर्वाचन अधिकारीयो ने उन्हें निर्विरोध घोषित करके निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान कर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाए।
    शपथ के बाद कोरबा जिला के सफलतम व्यक्तियों एवं छात्र छात्राओं एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
    कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदेश महासचिव श्री पवन बघेल एवं श्री सुशील सारथी ने किया।
    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री दाऊ राम सारथी संरक्षक श्री शिव सारथी प्रदेश अध्यक्ष,पवन बघेल प्रदेश महासचिव, श्री अनिल सारथी प्रदेश कोषाध्यक्ष, कोरबा से श्री लालू राम सारथी,श्री गेंद राम सारथी,श्री नन्द लाल सारथी,श्रीमती सागर सारथी,विमला सारथी,मालती सारथी,पूर्णिमा सारथी, ओंकार सारथी,जागेश्वर सारथीसंतोषी सारथी,संतोष सारथी,दुखी राम सारथी,राजेश सारथी,सुशील सारथी ,रतन लाल पुरन,अजय आनंद, सरिता सारथी चिराग कल मुद्रिका प्रसाद कुमारी आर्यमन सारथी लखन लाल बसंत भाई तान्या बघेल मनोज सारथी लखन लाल सारथी सहित सैकड़ों की संख्या में सूत सारथी समाज के लोग उपस्थित रहे।

    Share.