कैशलेश क्रियान्वयन सम्मेलन की गूंज सचिवालय तक, डेलिगेशन टीम को मिला सचिवालय का बुलावा।
छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आयोजित कैशलेस चिकित्सा क्रियान्वयन सम्मेलन की सफलता के बाद शासन स्तर पर सकारात्मक पहल देखने को मिल रही है। सम्मेलन में कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा योजना के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे माननीय विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने अपने उद्बोधन में सभी कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कर्मचारियों के लिए सकारात्मक संदेश दिया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कैशलेस चिकित्सा योजना का क्रियान्वयन अब शीघ्र होने जा रहा है और सरकार इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध एवं तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है और इसका सकारात्मक परिणाम कर्मचारियों को बहुत जल्द देखने को मिलेगा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उन्होंने प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को शुभकामनाएँ भी दीं।
इसी क्रम में संघ की प्रांताध्यक्ष श्रीमती उषा चंद्राकर के नेतृत्व में डेलिगेशन टीम को सचिवालय में चर्चा हेतु आमंत्रित किया गया है। बैठक में कैशलेस चिकित्सा योजना के नियमों, संचालन की रूपरेखा तथा शीघ्र क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
संघ ने इसे कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि शासन के साथ होने वाली यह चर्चा योजना के शीघ्र क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करेगी, जिससे प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को जल्द कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। संगठन के संस्थापक सदस्य राकेश सिंह सर *कैशलेश क्रियान्वयन सम्मेलन की गूंज सचिवालय तक, डेलिगेशन टीम को मिला सचिवालय का बुलावा*
छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ द्वारा आयोजित कैशलेस चिकित्सा क्रियान्वयन सम्मेलन की सफलता के बाद शासन स्तर पर सकारात्मक पहल देखने को मिल रही है। सम्मेलन में कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा एवं कैशलेस चिकित्सा योजना के शीघ्र क्रियान्वयन की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे माननीय विधायक श्री ललित चंद्राकर जी ने अपने उद्बोधन में सभी कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री एवं माननीय स्वास्थ्य मंत्री द्वारा कर्मचारियों के लिए सकारात्मक संदेश दिया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि कैशलेस चिकित्सा योजना का क्रियान्वयन अब शीघ्र होने जा रहा है और सरकार इसके लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध एवं तत्पर है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है और इसका सकारात्मक परिणाम कर्मचारियों को बहुत जल्द देखने को मिलेगा। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उन्होंने प्रदेश के समस्त कर्मचारियों को शुभकामनाएँ भी दीं।
इसी क्रम में संघ की प्रांताध्यक्ष श्रीमती उषा चंद्राकर के नेतृत्व में डेलिगेशन टीम को सचिवालय में चर्चा हेतु आमंत्रित किया गया है। बैठक में कैशलेस चिकित्सा योजना के नियमों, संचालन की रूपरेखा तथा शीघ्र क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
संघ ने इसे कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि शासन के साथ होने वाली यह चर्चा योजना के शीघ्र क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करेगी, जिससे प्रदेश के लाखों शासकीय कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को जल्द कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ मिल सकेगा। संगठन के सभी संस्थापक सदस्य राकेश सिंह विनोद सिंह मिर्जा कासिम लिखेश कुमार वर्मा विजय कोचंद्र दिलेश्वर साव एवं सभी संभाग अध्यक्ष देव प्रसाद साहू विनोद सोनी पंकज सिंह राठौड़ सभी जिला संयोजक रवि सिंहन के प्रेमचंद धीरज तिवारी अजय सिंह कुंदन साहू अविनाश कौशिक नरेश कुमार बघेल एवं समस्त पदाधिकारी ने इस पहल का स्वागत किया है