*बिना कारण के नहीं रोका जाएगा किसी शिक्षक का वेतन*
*ई अटेंडेंस के आधार पर नहीं बनेगा जुलाई माह का वेतन*
*वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शिक्षा सचिव डॉ कमल प्रीत सिंह का निर्देश*
*प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने किया शिक्षा सचिव के निर्देश का स्वागत*
*टचर्स एसोसिएशन ने उठाया था VSK अटेंडेंस में तकनीकी दिक्कत का मुद्दा
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने वीएसके एप अटेंडेंस में तकनीकी दिक्कत का मुद्दा उठाते हुए कारण जाने बिना वेतन रोकने पर 7 अगस्त को डीडीओ घेराव आंदोलन की कड़ी चेतावनी दी थी।
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा ने मांग किया था कि वेतन बनाने से पहले वीएसके एप में किन कारणों से शिक्षकों का अटेंडेंस नहीं हो पाया उन कारणों को जाना जाए, यदि किसी तकनीकी दिक्कत के कारण उपस्थिति दर्ज नहीं हो पा रहा है तो उनका वेतन न रोका जाए, डीडीओ से प्रमाणित किया जरा।
प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा, प्रदेश जिला अध्यक्ष गरियाबंद परमेश्वर निर्मलकर, प्रांतीय पदाधिकारी यशवंत बघेल विनोद सिन्हा पुरन लाल बाबू ,गिरिश शर्मा , ब्लॉक अध्यक्ष जितेन्द्र सोनवानी, हुलस साहू, संतोष साहू गोविन्द पटेल,धोबलेश्वर बेहरा,जिलापदाधिकारी भुवन यदू, नंदकुमार रामटेके, सुरेश केला ,मनोज तिवारी ,हरिश्चंद यदू ,आर एस कंवर ,संजय यादव , किरण साहू, ईम्मु खान , टिकट पटेल महेन्द प्रधान ,सनत यादव ,मुकुंद कुटारे , गनेश्वर साहू,सुनील मेजर, शरष होम ,दिनेश निर्मलकर ,डगेशवर ध्रुव , ईश्वरी सिन्हा , लता ध्रुव ,प्रतिभा सकरिया ,संगीता सोनवानी ,कविता मेश्राम , नंदनी यादव , ने शिक्षा सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों का स्वागत किया है।


