Advertisement Carousel

विधानसभा घेराव में गरजे केसीजी जिला 600+ प्राथमिक एवं मिडिल शिक्षक, तूता मैदान बना जनसैलाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक /समग्र शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राठौर ,संयोजक मनीष मिश्रा एवं बसंत कौशिक के कुशल आह्वान पर कल दिनांक 15 जुलाई 2026 को राजधानी रायपुर स्थित तूता मैदान में आयोजित संत सूत्रीय मांगों को लेकर विधानसभा घेराव एवं धरना प्रदर्शन में केसीजी जिले से 600 से अधिक प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के शिक्षक साथी शामिल हुए।

शिक्षकों ने तड़के ही खैरागढ़ एवं छुईखदान से रायपुर के लिए कूच किया और तूता मैदान में प्रदेश भर से आए हजारों शिक्षकों के साथ अपनी मांगों को बुलंद किया। केसीजी जिलाध्यक्ष रामलाल साहू के नेतृत्व में शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कहा कि वेतन विसंगति,TET परीक्षा के साथ ही VSK आनलाईन उपस्थिति, प्रथम सेवा गणना जैसे साफ सूत्री मांगों को लेकर प्राथमिक स्कूल के साथ-साथ मिडिल स्कूल के शिक्षकों ने भी छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन पर विश्वास जताते हुए कंधे से कंधे मिलाकर अपनी उपस्थिति दिया प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांगें – TET परीक्षा की विसंगति दूर करना, सहायक शिक्षकों के लिए “एक पद-एक वेतन” लागू करना तथा प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना कर वेतनमान देना शामिल हैं।

फेडरेशन के जिलाध्यक्ष रामलाल ने बताया कि केसीजी जिले के शिक्षकों ने अनुशासित होकर यह संदेश दिया है कि अब शिक्षक अपने हक के लिए आगे भी प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के शिक्षक किसी भी अपने मांगों को लेकर मिलकर हर अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाएगी उन्होंने कहा कि कल का प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि *छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन* प्रदेश का सबसे बड़ा और सबसे सक्रिय कर्मचारी संगठन है।
खासकर हमारे नारी शक्तियों ने भी हड़ताल में बढ़ चढ़कर भाग लिया महिला विंग सुनीता ठाकुर एवं लुमेश्वरी साहू की अगुवाई में ज्योति अग्रवाल, डॉ पद्मा साहू, माहेश्वरी मरकाम,ज्योति केहरी, नेहा सिंह, अनामिका, सहित सैकड़ों महिला शिक्षिका ने भाग लिया टीकाराम देशमुख ब्लॉक अध्यक्ष छुईखदान एवं दुर्गेश कुमार सोनी ब्लॉक अध्यक्ष खैरागढ़ के साथ पूर्ण ब्लॉक अध्यक्ष कौशल श्रीवास्तव, दोदेश्वर चंदेल, शिवचरण वर्मा, भिखेन्द्र वर्मा, संजू कंवर,राजेश लोधी, युगल किशोर साहू, भगवती प्रसाद सिन्हा,कोमलचंद कोठारी,खेमचंद साहू, रघुनाथ वर्मा,दिगेश दिक्षित सुकालू साहू,सुधीर नायक, महेश वर्मा,तारण धुर्वे,संजीव धुर्वे,
राजकुमार मससखरे,तोकराम सिंन्हा, गांधीधाम साहू,विक्की नेताम सहित भारी संख्या में सभी शिक्षकों ने भाग लिया।
जिलाध्यक्ष ने आंदोलन में शामिल होने वाले सभी 600+ शिक्षक साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक शासन हमारी जायज मांगों को नहीं मानता, तब तक यह संघर्ष प्रांतीय निर्देशानुसार आगे भी जारी रहेगा
एवं कर्मचारियों की किसी भी अन्याय के विरुद्ध हर स्तर पर प्राथमिक एवं मिडिल के शिक्षक मिलकर लड़ेंगे।

Share.