Advertisement Carousel

हिम्मत साहस की मिशाल शिक्षक मनीष यादव


आज दिनांक 14/07/26 को माध्यमिक शाला डोमना पारा के प्रधान पाठक सुरेन्द्र यादव द्वारा फोन कर विकास खंड शिक्षा अधिकारी को सूचना देते है की डोमना पारा में मध्यान्ह भोजन कक्ष में उपयोग हो रहे गैस सिलेंडर में आग लग गई हैं जिसकी सूचना मिलते ही तत्काल डायल 112 ओर फायर बिग्रेड को उक्त घटना की सूचना दी गई यह सुनते ही तत्काल मौके पर विकास खड़ शिक्षा अधिकारी मनेंद्रगढ़ विपिन पाण्डेय वहां पहुंचे उनके साथ मनेंद्रगढ़ संकुल समन्वयक मनीष यादव भी थे आग की भीषण लपट निकल रही थी सिलेंडर कभी भी विस्फोट कर सकता था और विस्फोट होते ही विद्यालय मे अध्ययन रत छात्रों के साथ बहुत बड़ी अप्रिय घटना घटने ही वाली थी की मनेंद्रगढ़ संकुल समन्वयक मनीष यादव ने तत्काल अदम्य साहस का परिचय देते हुए छात्र हित को ध्यान रखकर बिना देर किए अपनी जान को हथेली मे रखकर तत्काल मध्याह्न भोजन कक्ष मे घुसकर धधकते गैस सिलेंडर के ऊपर रेता फेंककर तत्काल आग को काबू किया ओर आनन फानन मे बिना देर किए गर्म सिलेंडर को मध्याह्न भोजन कक्ष से बाहर ले जाकर मैदान मे फेक कर बहुत बड़ी अनहोनी को टालकर विद्यालय के अध्ययन रत छात्रों की जान बचाने में अपना अहम भूमिका निभाई उनके इस साहस भरे कार्य को देखकर वहां पर उपस्थित समस्त जनसमुदाय ने संकुल समन्वयक मनीष यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया

Share.