Advertisement Carousel

सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में सांसद व विधायकों से समर्थन पत्र जारी करने की अपील।

 

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन, जिला इकाई दुर्ग द्वारा प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत क्षेत्रीय सांसद व विधायक से सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में शासन को समर्थन पत्र जारी करने का आग्रह किया गया है।

फेडरेशन के जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार वर्मा ने बताया कि सहायक एवं समग्र शिक्षक वर्षों से अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। वर्तमान सरकार ने अपने संकल्प पत्र में भी शिक्षकों की प्रमुख मांगों को शामिल किया है, इसलिए अब इन मांगों का शीघ्र निराकरण किया जाना आवश्यक है।

फेडरेशन द्वारा सांसद माननीय विजय बघेल से अनुरोध किया गया है कि वे शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शासन को समर्थन पत्र जारी करें, जिससे लंबित मांगों का शीघ्र समाधान हो सके।

फेडरेशन की प्रमुख सात सूत्रीय मांगों में वेतन विसंगति का निराकरण, प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा गणना, विभागीय TET परीक्षा का आयोजन, पदोन्नति में वरिष्ठता, VSK App की तकनीकी समस्याओं का समाधान तक वेतन न रोकने का आग्रह, एकल शिक्षक विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षकों की व्यवस्था तथा युक्तियुक्तकरण के तहत प्रधान पाठकों को विद्यालय प्रबंधन समिति में कोषाध्यक्ष बनाए जाने की मांग शामिल है।

फेडरेशन ने विश्वास व्यक्त किया है कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं शासन की सकारात्मक पहल से शिक्षकों की वर्षों पुरानी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष पाटन चेतन सिंह परिहार, जिला पदाधिकारी सुनील बघेल,आलोक नायक,श्रीमती रचना वर्मा, मनीषा गौतम,शशिकला कुर्रे, मिताली चौधरी, हर्षलता साहू,रजनी वर्मा,हेमलता आडील,गीता चतुर्वेदानी,मनीषा देशमुख आदि शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

Share.