रायपुर की ‘छत्तीसगढ़ मोटो क्वीन’ महिला बाइक राइडर्स पहुंचीं कुल्हाड़ीघाट, देवधारा जलप्रपात का किया भ्रमण।
गरियाबंद – छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से निकली महिला बाइक राइडर समूह ‘छत्तीसगढ़ मोटो क्वीन’ (Chhattisgarh Moto Queen) की सदस्य अपनी रोमांचक यात्रा के दौरान गरियाबंद जिले के मैनपुर क्षेत्र स्थित ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थल कुल्हाड़ीघाट पहुंचीं।
महिला सशक्तिकरण और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निकली इन राइडर्स ने कुल्हाड़ीघाट के प्रसिद्ध देवधारा जलप्रपात का आनंद लिए। मैनपुर पुलिस ने किया स्वागत, ग्रामीणों से की भेंटयात्रा के दौरान सुरक्षा और सहयोग की कमान मैनपुर पुलिस ने संभाली। मैनपुर थाना प्रभारी और उनकी टीम पूरे भ्रमण के दौरान महिला राइडर्स के साथ मुस्तैद रही। पुलिस टीम के नेतृत्व में मोटो क्वीन समूह की सदस्यों ने कुल्हाड़ीघाट के स्थानीय निवासियों और वनवासियों से आत्मीय भेंट की।
राइडर्स ने ग्रामीणों की संस्कृति, रहन-सहन को जाना और उनके साथ वक्त बिताया।सुरक्षित और सुगम रहा भ्रमणदुर्गम रास्तों और जंगलों के बीच बसे कुल्हाड़ीघाट में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए मैनपुर पुलिस ने महिला बाइकर्स को क्षेत्र के भौगोलिक और ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। मोटो क्वीन समूह ने मैनपुर थाना प्रभारी और उनकी पुलिस टीम के इस सकारात्मक सहयोग और तत्परता के लिए आभार व्यक्त किया। महिला राइडर्स ने कहा कि बस्तर और गरियाबंद के ऐसे अंदरूनी क्षेत्रों में पुलिस का यह मित्रवत रवैया महिला पर्यटकों के हौसले को और बढ़ाता है।


