समाचार

छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच करेगा जेडी कार्यालय दुर्ग का घेराव…. मिडिल प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति नहीं होने से संघ नाराज …..

छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच करेगा जेडी कार्यालय दुर्ग का घेराव….
मिडिल प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति नहीं होने से संघ नाराज …..

रायपुर //-
मिडिल स्कूल प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति नहीं होने से छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच काफी नाराज है तथा जेडी कार्यालय दुर्ग के घेराव का ऐलान किया है।
संघ के प्रांत अध्यक्ष जाकेश साहू, महेश्वर कोटपरहिया, केशव पटेल, राजशेखर चंद्रवंशी, अभिनव सहारे, रंजीत पाठक सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी ने बताया कि मिडिल स्कूल के प्रधान पाठकों के पदों पर पदोन्नति की प्रक्रिया काफी लंबे समय से जारी है।
विभिन्न जिलों से सूची संभाग आयुक्त कार्यालय पहुंचाई जा चुकी है। इसके बाद भी आज पर्यंत पदोन्नति सूची जारी नहीं हुई है। उल्लेखनीय है कि उल्लेखनीय है कि दुर्ग संभाग के अंतर्गत सभी जिलों से उच्च श्रेणी शिक्षकों की सूची पहुंचाई जा चुकी है। सिर्फ बालोद जिले की सूची बची है। जिसे आज शाम तक पहुंचाया जाएगा। ऐसी खबरें सूत्रों से प्राप्त हो रही है।
चूंकि मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक पदों पर उच्च वर्ग शिक्षक एलबी संवर्ग से पदोन्नति सूची जारी की जानी है। तथा काउंसलिंग के माध्यम से पदस्थापना भी होनी है।
उल्लेखनीय है कि 15 दिवस बाद नगरी निकाय पंचायत चुनाव का आचार संहिता लग जाएगा। इसके बाद पदोन्नति की प्रक्रिया पूर्णत: रुक जाएगी।
इस विषय में अभी तक पदोन्नति सूची जारी नहीं होने एवं विभाग के सुस्त रवैया से प्रधान पाठक मंच के सदस्यों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।
प्रांत अध्यक्ष जाकेश साहू सहित समस्त पदाधिकारी ने बताया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर यदि पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई तो संभाग आयुक्त कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
पदोन्नति पात्र सभी लगभग 700 शिक्षकों द्वारा घेराव किया जाएगा। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कार्यालय संभाग आयुक्त की होगी।
“छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच” के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष परस राम निषाद, जिलाध्यक्षद्वय पुरुषोत्तम शर्मा, परमेश्वर साहू, महेश्वर कोटपरहिया, महेंद्र टंडन, बरत राम रत्नाकर, निर्मल भट्टाचार्य, धन्नू साहू, उत्तम कुमार जोशी, एवं प्रदेश, जिला व ब्लाक पदाधिकारीगण उज्जवल चंद्रा, अभिमन्यु बघेल, रंजिता बरेठ, राजूकुमार संवरा, मयाराम सतरंज, ईशा नायक, राधेश्याम चंद्रा, यशवंती, धीवर, मनीराम केंवट, सुन्दर साहू, पुष्पेन्द्र बनाफर, नरेशचंद्रा, दादूलाल चंद्रा, मुकेश नायक, धर्मेंद्र रजक, गुणक चौधरी, रंजीत गुप्ता, सगुन तिवारी, गणपत राव, राधेश्याम धीवर, राजेश पाठक, अजित नेताम, विजेंद्र पाठक, श्याम केंवट, सुजाता त्रिपाठी, अजय भट्ट, कुमार पाठक, त्रिवेणी राजपूत, नामदेव सिंह सहित मंच के समस्त पदाधिकारियों ने पदोन्नति सूची अविलंब जारी नहीं होने पर शिक्षा संभाग आयुक्त कार्यालय दुर्ग के अनिश्चितकालीन घेराव करने का ऐलान किया है। जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शिक्षा संभाग दुर्ग कार्यालय की होगी।

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-55231").on("click", function(){ $(".com-click-id-55231").show(); $(".disqus-thread-55231").show(); $(".com-but-55231").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });