गरियाबंद

जिले के कलेक्टर/जिला दण्डाधिकारी व पुलिस अधीक्षक उप जेल गरियाबंद का किये आकास्मिक निरीक्षण। उप जेल के हवालाती बंदीयों से हुए रूबरू

जिले के कलेक्टर/जिला दण्डाधिकारी व पुलिस अधीक्षक उप जेल गरियाबंद का किये आकास्मिक निरीक्षण।

उप जेल के हवालाती बंदीयों से हुए रूबरू

गरियाबंद – आज दिनांक 11.06.2025 को जिले के कलेक्टर/जिला दण्डाधिकारी भगवान सिंह उईके व पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, अति0 पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर के साथ जिला उप जेल गरियाबंद का आकास्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप जेल के बंदीयों से रूबरू होते हुए उनका हाल चाल पुछा गया। हवालाती बंदियों से उनका दैनिक क्रियाकलाप, प्रतिदिन के खाने की जानकारी, स्वास्थ्य खराब होने पर उपचार की व्यवस्था के बारे में विस्तृत रूप से पुछताछ की गई। जिसमें बंदियों के द्वारा सभी व्यवस्था अनुकुल होना बताया गया। हवालाती बंदियों के बैरक की छानबीन की गई, जहां किसी भी प्रकार का प्रतिबंधित समान नही मिला। कुछ बंदियों के द्वारा बताया गया कि इस वर्ष हवालात में रह कर पढ़ाई करके 5 वी, 8वी की परीक्षा देना बताया।
अंत में कलेक्टर/जिला दण्डाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के द्वारा हवालाती बंदियों को जेल से बाहर निकलने के पश्चात् सुरक्षित जिन्दगी जीने एवं एक नयी शुरूवात करने हेतु सभी बंदियों को प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान सहायक उप जेल अधीक्षक रवि भुआर्य, रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर, थाना प्रभारी गरियाबंद निरीक्षक ओप्रकाश यादव भी उपस्थित रहे।

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-59949").on("click", function(){ $(".com-click-id-59949").show(); $(".disqus-thread-59949").show(); $(".com-but-59949").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });