जिले के कलेक्टर/जिला दण्डाधिकारी व पुलिस अधीक्षक नशामुक्ति केन्द्र का किये आकास्मिक निरीक्षण।
नशामुकित केन्द्र में नशा से ग्रस्त लोगां से हुए रूबरू।
गरियाबंद – आज दिनांक 11.06.2025 को जिले के कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भगवान सिंह उईके व पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा, अति0 पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र चंद्राकर के साथ जिले में सचांलित नशामुक्ति केन्द्र का आकास्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नशे से ग्रसित लोगों का स्वास्थ्य संबंधित हाल-चाल पुछा गया। नशे से ग्रसित लोगो का दैनिक क्रियाकलाप , प्रतिदिन के खाने की जानकारी, स्वास्थ्य खराब होने पर उचार की व्यवस्था, व्ययाम/योगा के संबंध में विस्तृत पुछताछ किया गया। जिसमें सभी के द्वारा व्यवस्था अनुकुल होना बताया गया। नशामुक्ति केन्द्र के बैरक का छानबीन की गई, जहां किसी भी प्रकार का प्रतिबंधीत समान नही मिला।
अंत में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा समझाईस देते हुए कहा गया कि नशा एक जाल की तरह है। जिसका लत लगने से आदमी फसते चला जता है। जिसके कारण स्वयं के जिन्दगी नष्ट होने के साथ परिवार भी तबाह हो जाता है। इसे हमेशा दूर रहने की सलाह के साथ स्वास्थ्य सबंधित टिप्स देते हुए। पौष्टिक आहार लेने के साथ प्रति-दिन हलका व्ययाम एवं प्रणायाम करने हेतु समझाईस दिये। साथ ही नशामुक्ति केन्द्र से बाहर निकल कर एक अच्छी जिन्दगी जीने के साथ नयी शुरूवात करने हेतु सभी प्रोत्साहीत किया गया।
इस बीच रक्षित निरीक्षक सनत कुमार ठाकुर थाना प्रभारी गरियाबंद निरीक्षक ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे।


