अध्यापक

प्रदेश में मिडिल HM पदोन्नति की लेट लतीफी से आक्रोशित प्राथमिक प्रधानपाठक मंच घेरेगा जेडी कार्यालय…पांचों संभाग में 24दिसंबर को आंदोलन

24 दिसंबर को प्रदेश के पांचो (जेडी) संभाग आयुक्त कार्यालय का एक साथ घेराव…..
छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच ने पदोन्नति नहीं होने से किया आंदोलन का ऐलान…..

रायपुर //-
प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर और सरगुजा सहित पांचो संभागों में मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति होनी है। लेकिन इसके लिए कई महीनो से विभाग द्वारा सिर्फ वरिष्ठता सूची निर्धारण का काम किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच के प्रदेशाध्यक्ष जाकेश साहू, महेश्वर कोटपरहिया, पुरुषोत्तम शर्मा, बिरेंद्र साहू, आदित्य चतुर्वेदी एवं समस्त प्रदेश संयुक्त बयान जारी कर बताया कि पांचो संभाग कार्यालय द्वारा दीपावली से यही कहा जा रहा है कि हम पदोन्नति सूची दो-चार दिन में निकाल ही रहे हैं।
संगठन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा जब भी इस संबंध में कार्यालय जाकर जानकारी मांगी जाती है तब तब कार्यालय द्वारा यह जानकारी दी जाती है कि दो चार दिन में सूची निकल जाएगी।
इस प्रकार आज कल, कल परसों, करते-करते लगभग दो माह बीत चुके हैं।लेकिन अब तक प्रदेश के पांचो संभागों में मिडिल स्कूल में प्रधान पाठक के पदों पर पदोन्नति सूची जारी नहीं की गई है।
उक्त लेट लतीफ से नाराज छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच ने सभी पांचो संभाग आयुक्त कार्यालय का आगामी 25 दिसंबर को एक साथ घेराव करने का ऐलान किया है।
संघ के प्रांत अध्यक्ष जाकेश साहू ने आगे बताया कि पांचो संभाग अध्यक्षों के नेतृत्व में संभाग कार्यालय का अनिश्चितकालीन घेराव किया जाएगा तथा जब तक पदोन्नति सूची जारी नहीं हो जाती तब तक पदोन्नति पात्र समस्त शिक्षक साथियों द्वारा घेराव करते हुए संबंधित कार्यालय में बैठे रहेंगे।
“छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक मंच” के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष परस राम निषाद, जिलाध्यक्षद्वय पुरुषोत्तम शर्मा, परमेश्वर साहू, महेश्वर कोटपरहिया, महेंद्र टंडन, बरत राम रत्नाकर, निर्मल भट्टाचार्य, धन्नू साहू, उत्तम कुमार जोशी, एवं प्रदेश, जिला व ब्लाक पदाधिकारीगण उज्जवल चंद्रा, अभिमन्यु बघेल, रंजिता बरेठ, राजूकुमार संवरा, मयाराम सतरंज, ईशा नायक…..
…… राधेश्याम चंद्रा, यशवंती, धीवर, मनीराम केंवट, सुन्दर साहू, पुष्पेन्द्र बनाफर, नरेशचंद्रा, दादूलाल चंद्रा, मुकेश नायक, धर्मेंद्र रजक, गुणक चौधरी, रंजीत गुप्ता, सगुन तिवारी, गणपत राव, राधेश्याम धीवर, राजेश पाठक, अजित नेताम, विजेंद्र पाठक, श्याम केंवट, सुजाता त्रिपाठी, अजय भट्ट, कुमार पाठक, त्रिवेणी राजपूत, नामदेव सिंह आदि ने प्रदेश के समस्त पदोन्नति पात्र शिक्षकों से अपने अपने संभागों में घेराव हेतु उपस्थित रहने की अपील की है।

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-55578").on("click", function(){ $(".com-click-id-55578").show(); $(".disqus-thread-55578").show(); $(".com-but-55578").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });