
विद्यालय परिसर में लगाए पौधे, लिया संरक्षण का संकल्प
हरियाली से आएगी खुशहाली: बच्चों ने दिखा पौधरोपण के प्रति उत्साह
राजनांदगांव/डोंगरगांव – शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला चिरचारीकला के द्वारा एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण शाला परिसर में किया गया। संस्था के प्रधानपाठक श्री हेमंत सलामे ने इस अवसर पर पौधों की महत्ता पर प्रकाश डाला। इस दौरान आंवला, जामुन, नीम आदि के पौधे लगाए गए। उन्होंने बताया कि पौधे लगाकर ग्लोबल वार्मिग व प्रदूषण को आसानी से कम किया जा सकता हैं।
वरिष्ठ शिक्षक सुरेश शुक्ला ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने से पर्यावरण में सुधार के साथ-साथ वर्षा भी अधिक होती हैं। उन्होंने बताया कि पौधे हमें प्राणवायु ऑक्सीजन देते हैं। पौधें कार्बन डाई ऑक्साइड को सोख कर पर्यावरण को सुधारते हैं।
शिक्षिका श्रीमती सविता सलामे ने प्रत्येक व्यक्ति को एक वर्ष में कम से कम पांच पौधे लगाने की बात कही।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक संतोष निर्मलकर ने कहा कि पेड़ों से हमें ईंधन की लकड़ी, फल तथा प्राणवायु मिलती है।
शिक्षक देवेन्द्र साहू ने बताया कि पेड़- पौधे जन्म से लेकर मृत्यु तक लकड़ी देते रहते हैं। अत: हम पौधों का कर्ज कभी नहीं चुका सकते। वृक्ष भूमि को बंजर होने से रोकते है तथा मृदा संरक्षण का कार्य भी करते हैं। पौधरोपण से पर्यावरण संतुलन बना रहता है। वृक्षों से कई प्रकार की जड़ी-बुटियां तैयार की जाती हैं।इस तरह विद्यालय के समस्त शिक्षको ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। पौधारोपण कार्यक्रम में कक्षा 6 से 8 तक के 120 छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढकर भाग लिया।


