छत्तीसगढ़ समाचार

प्रभु श्रीराम के आदर्शों को सभी जीवन में अमल करें – विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव सिहावा विधायक ने नगर पंचायत भैंसमुंडी मगरलोड में रामधुनी महायज्ञ का किया शुभारंभ एवं लाखो का विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

प्रभु श्रीराम के आदर्शों को सभी जीवन में अमल करें – विधायक डॉक्टर लक्ष्मी ध्रुव

सिहावा विधायक ने नगर पंचायत भैंसमुंडी मगरलोड में रामधुनी महायज्ञ का किया शुभारंभ एवं लाखो का विभिन्न निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

 

संवाददाता टोमन लाल सिन्हा

मगरलोड- विकासखंड मुख्यालय मगरलोड के नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी नगर में 3 दिवसीय रामधुनी सम्मेलन के शुभारंभ एवं विभिन्न निर्माण कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन में पहुंचे सिहावा विधायक उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्यमंत्री दर्जा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ सर्वप्रथम भगवान श्री राम जानकी की मूर्तियों को पूजा अर्चना कर माल्यार्पण पश्चात विधायक निधि से साहू सामाजिक भवन में शेड का लोकार्पण एवं रंगमंच के सामने चार लाख 90 हजार का शेड निर्माण कार्य, मगरलोड में सतनामी समाज के लिए सामुदायिक भवन 6 लाख 37 हजार तथा मरार पटेल समाज के सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 37 हजार एवं नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना अंतर्गत गठन निर्माण कार्य के लिए 19 लाख 11,000 का भूमि पूजन तथा नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी को पानी टैंकर प्रदान किया गया तत्पश्चात रामधुनी महायज्ञ मंच पर भगवान श्री राम के आदर्शों को सभी व्यक्तियों को जीवन में अमल कर अपने जीवन को कृतार्थ करने की बात कही उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन भूपेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न लोक कल्याणकारी कार्यों की बखान भी किया इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस के प्रवक्ता सविता सोन ने भगवान के आदर्शों उनके चरित्रों का विस्तार पूर्वक वर्णन कर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का आम जनता से आह्वान किया
नगर पंचायत मगरलोड भैंसमुंडी के अध्यक्ष नीतु खिलावन साहू ने नगर में हो रहे विकास कार्यों का विस्तृत ब्योरा दिया भगवान श्री राम के आदर्श चरित्रों का गुणगान करते हुए भौतिकवादी को छोड़कर जनता की सेवा के लिए संकल्पित होने का आह्वान किया इस रामधुनी महायज्ञ एवं पूजन कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के अध्यक्ष डीहु राम साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलर के अध्यक्ष भूषण साहू ग्रामीण अध्यक्ष घनश्याम साहू नगर पंचायत मगरलोड उपाध्यक्ष भूपेश सिन्हा सभापति श्रीमती वीणा सिन्हा, विशुन साहू, देवेंद्र साहू, प्रथम नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वर्तमान पार्षद सुरेश साहू पार्षद गण हिरवानी ठाकुर, पप्पू पूनम सोनी, सत्यनारायण साहू झमित सिन्हा, नरेश अग्रवाल, महमूद खान, एल्डरमैन लीला राम साहू,ओमप्रकाश कुर्रे ,कांति साहू जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष विशहत साहू, विधायक प्रतिनिधि रवि कुमार निर्वाण, आयकर अधिकारी टूमचनंद साहू, मगरलोड सतनामी समाज के अध्यक्ष भेद राम कोसले , मगरलोड मरार पटेल समाज के अध्यक्ष नारायण पटेल,जागेश्वर साहू, सेवानिवृत्त आर्मी जवान खिलावन साहू, मनबोध साहू, दानी पाल, रोहित साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-25950").on("click", function(){ $(".com-click-id-25950").show(); $(".disqus-thread-25950").show(); $(".com-but-25950").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });