उत्तराखंड

आठ निकायों में महिला वोटर करेंगी फैसला, पुरुषों से ज्यादा आबादी

देहरादून । उत्तराखंड के आगामी निकाय चुनाव में आठ नगर निकायों में महिला वोटर निर्णायक साबित होंगी। इन निकायों में महिला वोटर, पुरुष मतदाताओं के मुकाबले ज्यादा हैं। इसमें कोटद्वार नगर निगम भी शामिल है। राज्य निर्वाचन आयोग 93 नगर निकायों के लिए वोटर लिस्ट फाइनल कर चुका है।

इस लिस्ट के अनुसार, प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 27.38 लाख है, इसमें महिला वोटर की संख्या 13.26 और पुरुष वोटर की संख्या 14.11 लाख है। इसके अलावा 903 थर्ड जेंडर वोटर भी हैं। इस तरह कुल मतदाता संख्या में तो पुरुषों का दबदबा है, लेकिन आठ निकाय ऐसे हैं जहां महिला मतदाता, पुरुषों से ज्यादा हैं।

इस तरह यहां महिला वोटर नया बोर्ड चुनने में निर्णायक साबित होंगी। राज्य निर्वाचन आयुक्त चंद्रशेखर भट्ट के मुताबिक, वोटर लिस्ट फाइनल हो चुकी है, अब सुधार के लिए सभी निकायों में विशेष कैम्प का आयोजन किया जा रहा है, इसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट के आंकड़ों में कुछ अंतर आ सकता है। सूची के अनुसार, दुगड्डा नगर पालिका में सबसे कम मतदाता हैं।

यहां कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 1399 तक ही पहुंच पा रही है। इसके अलावा द्वाराहाट, तपोवन, थलीसैंण की कुल मतदाता संख्या भी दो हजार से कम है, जबकि मैदानी क्षेत्रों के कई गांवों की संख्या इससे अधिक है। वहीं देहरादून नगर निगम में सर्वाधिक 7,32,393 मतदाता पंजीकृत हैं व यहीं सर्वाधिक 100 वार्ड भी हैं।

उत्तराखंड में वर्तमान तक कुल 105 निकाय है। इनमें भी केदारनाथ, बद्रीनाथ और गंगोत्री में चुनाव नहीं होते हैं, जबकि रुड़की नगर निगम व बाजपुर नगर पालिका का कार्यकाल अभी शेष है। इस तरह चुनाव के लिए उपलब्ध 102 में से प्रथम चरण में 93 निकायों में ही चुनाव होंगे।

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-48564").on("click", function(){ $(".com-click-id-48564").show(); $(".disqus-thread-48564").show(); $(".com-but-48564").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });