शिक्षा

18 छात्राएं जिम्नास्टिक के राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी

पेण्ड्रा/दिनांक 16 दिसंबर 2023

कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल सकोला की 18 छात्राएं जिम्नास्टिक के राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगी

छत्तीसगढ़ बनने के बाद इस स्कूल की छात्राओं की बदौलत जिम्नास्टिक में बिलासपुर संभाग लगातार 23 वर्षों से चैंपियन

लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने सूची जारी किया

 

पेण्ड्रा / राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु चयनित खिलाड़ियों की सूची लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर ने जारी किया है, जिसमें जिम्नास्टिक में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला की 18 छात्राओं का चयन हुआ है।

बता दें कि राज्य स्तरीय शालेय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता अक्टूबर में आयोजित किया गया था, जिसमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला की छात्राओं ने बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार 23 वें वर्ष टीम चैंपियनशिप पर अपना कब्जा बरकरार रखा जो कि अपने आप में रिकार्ड है कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद इस स्कूल की छात्राओं की बदौलत जिम्नास्टिक में बिलासपुर संभाग लगातार 23 वर्षों से चैंपियन है।

लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु जारी चयन सूची में सकोला स्कूल की 18 छात्राओं का चयन हुआ है जिसमें आंचल, जया, मोना प्रजापति, पूजा, सानिया, सुषमा, आरती, भारती, रिया साबले, प्रिया आर्मो, किरण, धनेश्वरी, लवली मरावी, निर्मला आर्मो, सांवी, छाया, चांदनी, अंकिता का चयन किया गया है। जल्द ही इन चयनित खिलाड़ियों का कोचिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा।

शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला विकासखंड पेण्ड्रा के व्यायाम शिक्षक रीतेश सिंह राष्ट्रीय खेल जिमनास्टिक में पदक विजेता एवं मध्य प्रदेश शासन द्वारा उत्कृष्ट खिलाड़ी रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में छात्राओं ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना परचम लगातार लहराया। ज्ञात हो कि शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सकोला से प्रतिवर्ष 22 खिलाड़ी राष्ट्रीय जिमनास्टिक प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करती रही हैं। इस वर्ष भी 18 खिलाड़ी प्रतिनिधित्व करेंगी। सकोला स्कूल की इस सफलता में प्राचार्य अक्षय नामदेव, प्रधान पाठक केआर सिंह, रीतेश सिंह, निशा पांडेय एवं समस्त स्टाफ ने बढ़ाई दी है।

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-41628").on("click", function(){ $(".com-click-id-41628").show(); $(".disqus-thread-41628").show(); $(".com-but-41628").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });