ताजा खबर

मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले पेण्ड्रा के स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य ने विष्णुदेव साय के निवास में हवन पूजन संपन्न कराया अभिजीत मुहूर्त में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का उनके आवास में विधि विधान से पेण्ड्रा के पुरोहितों ने राज्याभिषेक किया

पेण्ड्रा/दिनांक 13 दिसंबर 2023

मुख्यमंत्री पद की शपथ से पहले पेण्ड्रा के स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य ने विष्णुदेव साय के निवास में हवन पूजन संपन्न कराया

अभिजीत मुहूर्त में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का उनके आवास में विधि विधान से पेण्ड्रा के पुरोहितों ने राज्याभिषेक किया

 

पेण्ड्रा / 13 दिसम्बर बुधवार को छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। यह दिन पेण्ड्रा के लिए भी महत्वपूर्ण रहा, क्योंकि शपथ ग्रहण समारोह से पहले रायपुर में मुख्यमंत्री के निवास में ग्राम बंधी (पेण्ड्रा) निवासी स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य कामता महाराज और जगतगुरु रामानुजाचार्य आश्रम दुर्गा मंदिर पेण्ड्रा के पंडित रावेंद्र शुक्ला सहित पांच पुरोहितों ने भगवान गौरी-गणेश, कलश, नौग्रह, चतुर्थ षष्ठ योगिनी, षोडस, मातृका पूजा एवं हवन पूजन संपन्न कराया।

बता दें कि बुधवार को मार्गशीष (अगहन) मास के शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा की तिथि थी। प्रतिपदा की तिथि होने के कारण उसके निवारण के लिए वैदिक परंपरा के अनुसार अभिजीत मुहूर्त में चंद्रमा जब वृश्चिक राशि में था तब उसके वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश करने से पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का उनके आवास में पूरे विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पुरोहितों के द्वारा राज्याभिषेक किया गया। इसमें भगवान गौरी-गणेश, कलश, नौग्रह, चतुर्थ षष्ठ योगिनी, षोडस, मातृका और उनके उनके कुल देवता का विशेष पूजन कर यज्ञ अनुष्ठान पूर्ण किया गया।

मुख्यमंत्री निवास में पूजा अर्चना पूरा कराने के बाद मंत्रोचार के साथ स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य कामता महाराज ने नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का राजतिलक कर मुकुट पहनाया तथा मुख्यमंत्री एवं उनकी पत्नी को आशीर्वाद दिया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने निवास से मंत्रोच्चार के साथ कलश लेकर शपथ ग्रहण समारोह स्थल के लिए निकले। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह स्थल पहुंचने के बाद राज्यपाल ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में अतिथियों की प्रथम पंक्ति में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साय, विजय शर्मा, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, अतिथिगण के साथ ही स्वामी कृष्ण प्रपन्नाचार्य कामता महाराज और जगतगुरु रामानुजाचार्य आश्रम दुर्गा मंदिर विद्या नगर पेण्ड्रा के पंडित रावेंद्र शुक्ला भी मंचासीन थे।

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-41561").on("click", function(){ $(".com-click-id-41561").show(); $(".disqus-thread-41561").show(); $(".com-but-41561").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });