Advertisement Carousel
0Shares

गरियाबंद ब्रेकिंग : मुर्दों  को मिल रहा पीडीएस का राशन  ,अबतक मृत लोगो  का नाम  राशन कार्ड से नहीं काटा गया

गरियाबंद। जिले के सार्वजनिक वितरण प्रणाली  के तहत  मिलने  वाले कोटा के राशन  का लाभ मृत लोग उठा रहे  कई मुर्दों  के नाम राशन  कार्ड से नहीं काटा गया है जिसके चलते सरकार मुर्दों को भी राशन दे रही खाद्य  विभाग और प्रशासन द्वारा  राशन कार्ड  में दर्ज लोगो  के भौतिक सत्यापन  नहीं  करवाने और कार्ड  में दर्ज लोगो को  बारी बारी से राशन लेने नहीं बुलाने के कारण  जिले में कई मुर्दों  को निरंतर कोटा का राशन मिल रहा वहीं इस तरह के कृत्य  राशन कार्ड धारक तथ्यों  को छुपा कर रखे गये जिससे  शासन को चुना लग रहा
जिला प्रशासन को चाहियॆ की राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक  सदस्य का वैरीफिकेशन करना चाहियॆ ताकि फर्जी राशन प्राप्त  करने वालों  की  पहचान हो  सके।
ग्राम पंचायत  डोंगरीगांव  की एक राशन कार्ड धारक महिला 2वर्ष से किसी दूसरे के साथ भाग गई है परंतु मुखिया का नाम दर्ज होने के कारण  उसके परिवार  के लोग प्रतिमाह राशन ले लेते है वहीं एक महिला की मृत्यु अप्रेल 2021में हो चुकी है परंतु वो राशन कार्ड धारक बनी हुई है  परिवार राशन मजे से ले रहा।