पदस्थापना में लेटलतीफी से आक्रोशित नव पदोन्नत प्र.पा. मुख्यमंत्री के सामने करेंगे प्रदर्शन
छुरा:- गरियाबंद जिले में पदोन्नत होकर पदस्थापना आदेश की बाट जोह रहे नव पदोन्नत प्रधान पाठक मुख्यमंत्री के सामने प्रदर्शन की तैयारी में हैं।विदित हो छग शासन द्वारा जारी आदेश के अनुक्रम में राज्य के समस्त जिलों में सहायक शिक्षक एल बी को प्राथमिक शाला प्रधान पाठक टी एवं ई संवर्ग में पदोन्नति प्रदान करने की प्रक्रिया गतिशील है। अधिकांश जिलों में उक्त प्रकिया पूर्ण हो चुकी है किन्तु प्रशासनिक उदासीनता एवं लापरवाही के कारण गरियाबंद जिले में इसकी गति काफी धीमी है।विभिन्न संगठनों के निरंतर दबाव में बड़ी मुश्किल से किन्तु आनन फानन में पिछले महीने की आखिरी तारीख को सहायक शिक्षक एल बी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला पदोन्नति आदेश सूची जारी किया गया है किन्तु पूरे पखवाड़ा भर बीत जाने के बाद भी पदस्थापना आदेश जारी नहीं किया गया है जिससे नवपदोन्नत प्रधान पाठकों में निरंतर आक्रोश बढ़ता जा रहा है।इस आशय की जानकारी देते हुए छग विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मंगलमूर्ति ने बताया कि 1998 से कार्यरत शिक्षाकर्मी,सहायक शिक्षक पंचायत जिन्हें संविलियन पश्चात वर्तमान में सहायक शिक्षक एल बी कहा जा रहा है विगत चौबीस वर्षीय अपने संघर्षरत कार्यकाल पश्चात् प्रथम पदोन्नति के द्वार पर पहुंचा है, पदस्थापना आदेश के अभाव में पदोन्नति निरर्थक है किन्तु प्रशासनिक उदासीनता एवं अयोग्य अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा भुगतने को विवश हैं।आज जब रायपुर सहित संभाग के महासमुंद, बलौदा बाजार, धमतरी के सहायक शिक्षक पदोन्नत होकर प्रधान पाठक प्राथमिक शाला में कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं ऐसे में गरियाबंद जिले की पदस्थापना में लेट लतीफी छग शासन एवं मुख्यमंत्री के घोषणा की खुली अवहेलना है। शीघ्र पदस्थापना आदेश जारी न होने की दशा में समस्त आक्रोशित नव पदोन्नत प्रधान पाठक आगामी 19 तारीख को मुख्यमंत्री छग शासन के छुरा आगमन पर उनके समक्ष प्रदर्शन की तैयारी में है। संगठन की ओर से कोषाध्यक्ष उत्तम पटेल,वि खं अध्यक्ष कन्हैयालाल यादव, उपाध्यक्ष गौकर्ण बंजारे, सचिव बेदराम पटेल सहित रेणुका देवांगन,धनेश्वरी,प्रीति, लीलावती आदि ने समस्त नव पदोन्नत प्रधान पाठकों को अपने अधिकार हेतु योगदान की अपील की है।
मंगलमूर्ति
जिलाध्यक्ष
छग विद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ जिला गरियाबंद
MO.9755998111
🌸🙏🏻🌸🙏🏻🌸🙏🏻🌸🙏🏻🌸🙏🏻🌸


