समाचार

कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा में वॉर्ड नंबर 14 के लोगों ने गिनाई समस्या भाजपा पार्षद नही देती ध्यान। जल्द समस्या का समाधान करने का दिया आश्वासन– प्रभारी बोड्डू राजा

कांग्रेस की भारत जोड़ो पदयात्रा में वॉर्ड नंबर 14 के लोगों ने गिनाई समस्या भाजपा पार्षद नही देती ध्यान। जल्द समस्या का समाधान करने का दिया आश्वासन– प्रभारी बोड्डू राजा

 

रोशनचौहान

छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राज्य में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर दी है। यह यात्रा एकसाथ प्रदेश के सभी ब्लॉकों से शुरू की गई। इसी कढ़ी में आज दोरनापाल ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में वार्ड क्रमांक 14 में पदयात्रा किया गया। राहुल गांधी पदयात्रा की तरह यह यात्रा भी हर बूथ तक जाएगी। राहुल गांधी की पदयात्रा जब तक श्रीनगर नहीं पहुंच जाती तब तक प्रदेश में यात्राओं का क्रम चलता रहेगा। यात्रा को लेकर छत्तीसगढ़ में उत्साह है।

*प्रभारी जिला पंचायत उपाध्यक्ष बोड्डू राजा, ब्लाक अध्यक्ष सुरेश सिंह चौहान व जन प्रतिनिधियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आज दोरनापाल वार्ड क्रमांक 14 में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान यात्रा मार्ग में आमजन से मुलाकात कर महंगाई, बेरोजगारी और स्थानीय समस्या से संबंधित लोगों की समस्याओं को सुना गया वार्ड वासियों ने बताया कि भाजपा की वॉर्ड पार्षद ने चुनाव जीतने के बाद से एक बार भी वॉर्ड की समस्या आ कर नही सुनी है वार्ड में सड़क नाली लाइट बोरिंग जैसी समस्या कई सालो से है।*

*भारत जोड़ो पदयात्रा में आज मंत्री कवासी लखमा के पोते कुनाल कवासी ने भी भाग लिया मीडिया से चर्चा करते हुए कुनाल ने बताया कि वह काफ़ी दिन से सोसल मीडिया में राहुल गांधी के पदयात्रा को देख रहे थे इस पदयात्रा से प्रभावीत होकर उन्हे भी लोगों से मिलने व उनकी समस्या सुनने का बहुत ज्यादा इच्छा था स्कूल की छुट्टी नही मिलने पर यात्रा में शामिल नही हो पा रहा रहे थे और कहा कि मै अभी ग्यारहवीं क्लास में हु पढ़ाई पूरी होने के बाद राजनीति में आने का सोचूंगा कुनाल को जैसे ही पता चला आज दोरनापाल में पदयात्रा होना है तत्काल घर में बीना बताए दोरनापाल पहुंच गए और यात्रा में शामिल हो कर लोगो से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी।*

*प्रभारी बोडडू राजा ने कहा कि भाजपा की विचारधारा एवं उनकी सरकार की नीतियां भारत को तोड़ने का काम कर रही है। भारत में आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण बढ़ रहा है, इसलिए कांग्रेस यह यात्रा कर रही है। गांधी जयंती के दिन से प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की गई है। और कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी के हर एक कार्यकर्ताओं में उत्साह है। भाजपा इस यात्रा से घबरा गई है। भारत जोड़ो यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष बबीता माड़वी, पीसीसी मेंबर सुखराम यादव, राजीव मितान क्लब जिला समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह चौहान, सोयम मंगम्मा, कविता मंडावी, कमला रॉय, शिवकुमार भारती, दीपक चौहान, कलमु हूंगा, बाबूराम यादव, कर्तम मुईया, सुभाष मरकाम, रवि मण्डल, विजय राय, धर्मेन्द्र नायक, पांडूराम अड्डी, व कार्यकर्ता मौजुद रहे।*

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-26526").on("click", function(){ $(".com-click-id-26526").show(); $(".disqus-thread-26526").show(); $(".com-but-26526").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });