Advertisement Carousel
    What's Hot
    0Shares

    रायपुर। प्रदेश मे प्राथमिक प्रधान पाठको के पद पर हो रही पदोन्नति उपरांत पदस्थापना की गड़बड़ियों के चलते  कोंडागांव जिले मे पदोन्नति रद्द कर दी गई जिसका मूल कारण डीपीआई द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन  नहीं होना पाया गया। जिसके चलते पदोन्नति निरस्त हो गई

    Dpi के द्वारा पूर्व मे जारी दिशा निर्देश 👇👇👇

     

    इस कार्यालय का पत्र कमांक / सीधी भर्ती / 238 नया रायपुर दिनांक 21.01.2022

    उपरोक्त विषयांतर्गत लेख है कि प्रदर्भित पत्रानुसार आपको पदोन्नति की कार्यवाही 05.02.2022
    तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये थे। पदोन्नति पश्चात् पदांकन के संबंध में विभिन्न शिकायतें प्राप्त हो रही है।
    अतः आपको निम्नानुसार पदांकन हेतु मार्गदर्शी निर्देश दिये जाते हैं:-
    संदर्भ-
    1. पदांकन शिक्षक विहीन एवं एकल शिक्षकीय विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाये।
    2. यथासंभव सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक प्राथमिक में पदांकन हेतु अगर ब्लॉक में पद रिक्त हो तो उसी
    ब्लॉक में अगर ब्लॉक में पद रिक्त ना हो तो जिले के समीपस्थ ब्लॉक में पदांकन किया जाये।
    3. यथासंभव शिक्षक एवं प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक पद हेतु अगर ब्लॉक में पद रिक्त हो तो उसी ब्लॉक में,
    अगर ब्लॉक में पद रिक्त ना हो तो जिले में और जिले में पद रिक्त ना हो तो निकट के जिले में पदांकन
    किया जाये।
    4. यथासंभव पदांकन अगर पद रिक्त हो तो उसी संस्था में किया जाये।
    5. पदस्थापना रिक्त पद पर ही की जाये।
    6. पदस्थापना उपरांत अन्यत्र संलग्निकरण न किया जाये।
    7. सम्पूर्ण प्रक्रिया में पूर्ण पार्दशिता रखी जावे।
    पदांकन में किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत प्राप्त होती है तंबंधित जिला शिक्षा
    अधिकारी/संचालक माने जायेंगे