Advertisement Carousel
    What's Hot
    0Shares
    आदिवासी कन्या आश्रम शाला कुल्हाड़ीघाट का समस्त प्रभार श्रीमती मंजू वर्मा को

    गरियाबंद, 01 दिसम्बर 2022/ कुल्हाड़ीघाट के ग्रामीणों द्वारा कुल्हाडीघाट में संचालित आदिवासी कन्या आश्रम में पदस्थ अधीक्षिका के स्थानांतरण होने के बाद भी आश्रम में जमे रहने की शिकायत की गयी थी। शिकायत के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा कार्यवाही करते हुए श्रीमती यमुना बघेल सहा.शि.(एल.बी) द्वारा 26 नवम्बर 2022 को आदिवासी कन्या आश्रम शाला कुल्हाडीघाट का समस्त प्रभार श्रीमती मंजू वर्मा को प्रदान कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि शिकायत में शास. कन्या आश्रम कुल्हाडीघाट की आश्रम अधीक्षिका श्रीमती यमुना बघेल सहा.शि. (एल.बी.) को आश्रम अधीक्षक के पद से पृथक कर पूर्व आश्रम अधीक्षिका श्रीमती मंजू वर्मा को पदस्थ कर आश्रम को स्वतंत्र संचालन करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था।