Advertisement Carousel

     

    गरियाबंद पुलिस द्वारा अवैध गांजा के अलग-अलग 04 प्रकरणों में 40 लाख के गांजा के साथ 09 आरोपियों को भेजा गया जेल।

    आरोपियों के कब्जे से कुल 81 किलो 374 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया।

    घटना प्रयुक्त दो कार एवं दो मोटर सायकल सहित चार वाहनों को किया गया गया जप्त।

    🚨 *थाना देवभोग, इंदागांव एवं पायलीखण्ड(जुगड) की पृथक-पृथक कार्यवाही।

    गरियाबंद – गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रांतर्गत अवैध गांव के परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाकर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये थे। जिसके परिपालन में समस्त थाना प्रभारी अपने अपने थाना क्षेत्रांतर्गत मुखबीर एवं फिक्स प्वाइंट सक्रिय किये है। इस दौरान जिले के वरिष्ट अधिकारियों को मुखबीर से सूचना मिला की उड़िसा से गांजा खरीद कर अलग-अलग कार एवं मोटर सायकल में अवैध रूप से गांजा मादक पदार्थ को बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है। प्राप्त सूचना को थाना प्रभारी देवभोग, इंदागांव एवं पायलीखण्ड को सूचना दिया गया है। प्राप्त सूचना के अधार पर फिक्स चेकिंग मे तैनात पुलिस जवानों के द्वारा रोड में आने जाने वाले वाहनों का चेकिंग कर रहे थे।
    उसी दौरान थाना देवभोग पुलिस टीम को अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट खुटगांव में वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार क्रमांक सीजी 08 एए 2218 का तलाषी लेने पर प्लास्टि के बोरी में रखे 08 किलो 100 ग्राम गांजा मादक पदार्थ बरामद किया गया । उसी प्रकार दूसरे कार क्रमांक एमएच 51 ए 2012 का तलाशी लेने पर प्लास्टिक के बोरी रखे 40.200 किलो ग्राम इस प्रकार कुल 48.300 किलो ग्राम अवैध गांजा मादक पदार्थ के साथ तीन आरोपी 01) जितेन्द्र बोलकेकर, पितादृ गौतम बोलकेकर, उम्र 41 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 62, इंदिरा चैक, गिरौद नीलाई, नेवरे, जिला दुर्ग (छ.ग.), 02) परसू राम पोड़, पितादृ सिथोलिया पोड़, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम एवं थाना आरस्ता, जिला सांगली (महाराष्ट्र) 03) पंकज वाघमोडे, पितादृ महादेव वाघमोडे, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कोकलेरु, थाना एवं जिला सांगली (महाराष्ट्र) को समक्ष गवाहन के आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया है। प्रकरण में आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेष किया गया।
    इस कड़ी में थाना इंदागांव पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक मोटर सायकल में सीडी डिलक्स बिना नम्बर प्लेट आते दिखा जिसे रोक कर मोटर सायकल चालक का नाम पता पुछने पर अपन नाम 01) जावेद पिता सलीम खान उम्र 36 साल निवासी कुन्हाड़ी कोटा थाना कुन्हाड़ी जिला कोटा (राजस्थान), 02) आकाष पिता बालमुकुन्द बेरवा उम्र 26 साल निवासी कुन्हाड़ी कोटा थाना कुन्हाड़ी जिला कोटा (राजस्थान) का समक्ष गवाहन के तलाषी लेने पर दोनो आरोपियों के कब्जे से कुल 10 किलो ग्राम अवैध गांजा मादक पदार्थ एवं मोटर सायकल को समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। दोनो आरोपियों के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने पर से आरोपियों के विरूद्ध धारा 20 अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया । आरोपियों को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
    इस दौरान थाना पायलीखण्ड (जुगाड़) को मुखबीर से चुना मिला की चार व्यक्ति तीन बैगों में अवैध मादक पदार्थ गांजा रख कर काला रंग के मोटर सायकल अपने पास रखा हुआ बस का इंतार करते खड़ा है। मुखबीर के सूचना तस्दीक पर थाना से पुलिस टीम को रवाना किया गया हैं। पुलिस टीम को देख कर संदिग्ध आरोपी भागने लगे। जिसे घेरा बंदी कर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 27- के- 5484 के साथ अमाड़ तिराह के पास पकड़ा गया है। आरोपियों का नाम पता पुछने पर क्रमषः अपना नाम 01) प्रफुल पिता मधु उम्र 20 वर्ष साकिन रेंगागुड़ा बोरीगुमा जिला कोरापुट (उड़ीसा) 02) भारत पिता राजमन उम्र 34 वर्ष साकिन मुण्डीबेड़ थाना रायघर जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) 03) जहर लाल पिता रायबारू उम्र 29 वर्ष साकिन उम्र 29 वर्ष निवासी मुण्डीपारा रायघर जिला नवरंगपुर (उड़ीसा) 04) सुषर्धन पिता ईष्वर उम्र 32 वर्ष निवासी लिमागुडा बहेडा नवरंगपुर थाना उमरकोट (उड़ीसा) का समक्ष गवाहन के तलाषी लेने पर चारो आरोपियों के कब्जे से तीन बैग में 22.740 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया । जिससे समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (बी) (ii)(c) NDPS Act का पाये जाने पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को समक्ष गवाहन के विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

    गिरफ्तार आरोपी-
    थाना देवभोग-
    1) जितेन्द्र बोलकेकर, पितादृ गौतम बोलकेकर, उम्र 41 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 62, इंदिरा चैक, गिरौद नीलाई, नेवरे, जिला दुर्ग (छ.ग.)
    2) परसू राम पोड़, पितादृ सिथोलिया पोड़, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम एवं थाना आरस्ता, जिला सांगली (महाराष्ट्र)
    3) पंकज वाघमोडे, पितादृ महादेव वाघमोडे, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम कोकलेरु, थाना एवं जिला सांगली (महाराष्ट्र)

    थाना इंदागांव-
    1) जावेद पिता सलीम खान उम्र 36 साल निवासी कुन्हाड़ी कोटा थाना कुन्हाड़ी जिला कोटा (राजस्थान)
    2) आकाश पिता बालमुकुन्द बेरवा उम्र 26 साल निवासी कुन्हाड़ी कोटा थाना कुन्हाड़ी जिला कोटा (राजस्थान)

    थाना पायलीखण्ड (जुगाड़)-
    01) प्रफुल पिता मधु उम्र 20 वर्ष साकिन रेंगागुड़ा बोरीगुमा जिला कोरापुट (उड़ीसा)
    02) भारत पिता राजमन उम्र 34 वर्ष साकिन मुण्डीबेड़ थाना रायघर जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
    03) जहर लाल पिता रायबारू उम्र 29 वर्ष साकिन उम्र 29 वर्ष निवासी मुण्डीपारा रायघर जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
    04) सुशर्धन पिता ईश्वर उम्र 32 वर्ष निवासी लिमागुडा बहेडा नवरंगपुर थाना उमरकोट (उड़ीसा)

    *कुल जप्त सामग्री -*
    कुल 81.374 किलोग्राम अवैध गांजा कीमती 40 लाख 68 हजार 700 रूपये।
    घटना प्रयुक्त 02 कार एवं 02 मोटर सायकल जप्त कीमती लगभग 06 लाख 50 हजार
    13 नग मोबाइल फोन जप्त कीमती 65 हजार।

    Share.