Advertisement Carousel

गरियाबंद ब्रेकिंग : अवैध कटाई व गृह परिक्षेत्र पदस्थापना को लेकर गरियाबंद डी एफ ओ मयंक पांडे ने दिये जाँच के आदेश……


गरियाबंद। गरियाबंद वन मंडल के गरियाबंद परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 582 जो महज गरियाबंद परिक्षेत्र कार्यालय से तीन चार किमी दूरी पर ग्राम तंवरबहारा में सड़क किनारे पांच नग पेड़ों को निर्ममता से अवैध कटाई की गई थी उक्त की शिकायत गरियाबंद की सामाजिक कार्यकर्ता ऋतु सोम ने सी एम हेल्पलाइन पर की थी उक्त अवैध कटाई और गृह क्षेत्र में पदस्थ वन कर्मीयों को हटाने के लियॆ की गई शिकायत को गरियाबंद वन परिक्षेत्र के रेंजर ने जाँच में शिकायत कर्ता का पक्ष ना लेकर मनमानी तरीके से जाँच कर शिकायत कर्ता को सूचना दिये बिना मौका मुआयना कर अवैध कटाई पर पर्दा डाल कर बीट गार्ड और संबंधित सर्किल के डिप्टी रेंजर को क्लीन चिट दे दी हद तो तब हो गई जब सी एम हेल्पलाइन में आवेदक के असहमति व्यक्त करने पर पुनः उक्त मामले की जाँच SDO को करनी थी SDO ने भी कोई जाँच ना कर बिना जाँच के प्रकरण को बंद करने DFO को प्रस्ताव भेजा और DFO गरियाबंद ने फिर आंख मूंद कर SDO के प्रस्ताव के आधार पर शिकायत को विशेष बंद कर दिया।
शिकायत कर्ता ने लिखित में वन मंडल अधिकारी को पुनः प्रकरण पर नये सिरे से जाँच कर दंड अधिरोपित करते हूये गृह परिक्षेत्र में पदस्थ वन कर्मियों को अन्यत्र परिक्षेत्र में पदस्थ करने की मांग की शिकायत कर्ता की मांग पर डीएफओ गरियाबंद मयंक पांडे ने पुनः प्रकरण के जाँच हेतु एस डी ओ राजिम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जाँच दल का गठन किया है।

जाँच दल से एस डी ओ राजिम मनोज चंद्राकर को हटा कर किसी अन्य एस डी ओ को रखने मांग।
वहीं जाँच दल में एस डी ओ राजिम मनोज चंद्राकर से शिकायत कर्ता के साथ मन मुटाव रखने व आरोपित वन कर्मियों के साथ विशेष लगाव रखने के कारण उक्त जाँच अधिकारी से निष्पक्ष जाँच की आशंका है इस लियॆ उक्त जाँच दल से मनोज चंद्राकर को पृथक कर अन्य उपवनमंडलाधिकारी को शामिल करने आपत्ति दर्ज की है।

Share.