बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिलेंगे 6 नए जज, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छह नामों पर लगाई मुहर; देखिए पूरी सूची
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ाने की दिशा में बड़ी खबर सामने आई है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 30 अक्टूबर 2026 को हुई बैठक में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के लिए छह नए न्यायाधीशों की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
खास बात यह है कि इन छह नामों में चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। कॉलेजियम की इस अनुशंसा से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायिक व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इन छह नामों पर लगी मुहर
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीश नियुक्त करने के लिए अनुशंसित नाम इस प्रकार हैं।
अधिवक्ता कोटे से चार नाम
आनंद शुक्ला
रत्न निधि पुस्टी (आर.एन. पुस्टी / रतन पुस्टी)
शशांक ठाकुर
सौरभ शर्मा
न्यायिक सेवा से दो नाम
रजनीश श्रीवास्तव
बलराम प्रसाद वर्मा
लंबित मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या बढ़ने से न्यायिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। नए न्यायाधीशों की नियुक्ति से लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी आ सकती है और आम नागरिकों को समय पर न्याय मिलने की दिशा में मदद मिलेगी।
नियुक्ति की प्रक्रिया अभी बाकी
गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मंजूरी के बाद इन नामों की अनुशंसा नियुक्ति की अगली संवैधानिक प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ेगी। केंद्र सरकार की अधिसूचना और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद ही नियुक्तियां प्रभावी होंगी।


