Advertisement Carousel

गरियाबंद ब्रेकिंग न्यूज़: जिले के सभी स्कूलों में 29 अक्टूबर को अवकाश घोषित, कलेक्टर की अनुमति से DEO ने जारी किया आदेश

गरियाबंद। बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती तूफान एवं अतिवृष्टि की आशंका को देखते हुए गरियाबंद जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, गरियाबंद द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। अवकाश का आदेश जिले के समस्त प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों पर लागू होगा।

कलेक्टर की अनुमति से जारी हुआ आदेश

जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। आदेश की प्रतिलिपि लोक शिक्षण संचालनालय, कलेक्टर गरियाबंद, संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित संस्थाओं के प्रमुखों को आवश्यक कार्रवाई और सूचना के लिए भेजी गई है।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता

चक्रवाती तूफान और भारी बारिश की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है। जिले के सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share.