न्यूज़ अपडेट | गरियाबंद में कल बिजली कटौती, सुबह 9 से शाम 4 बजे तक अलग-अलग क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई
गरियाबंद। विद्युत उपकेंद्रों में मरम्मत, पेड़ों की छंटाई और ट्रांसफार्मर लगाने के कार्य के चलते शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। बिजली विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, अलग-अलग फीडरों में निर्धारित समय पर कार्य किया जाएगा। इसके चलते उपभोक्ताओं को बिजली कटौती का सामना करना पड़ सकता है।
⚡ पहला शटडाउन: सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक
33/11 केवी गरियाबंद उपकेंद्र के अंतर्गत 11 केवी टाउन-1 और 11 केवी टाउन-2 फीडर में मरम्मत एवं पेड़ों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र: शारदा चौक, आजाद चौक, पारागांव रोड, भूतेश्वर चौक से आमदी, पैरी कॉलोनी, जेल रोड, मजरकटा, सढौली, भिलाई, पाथरमोहदा, कोकड़ी, कुम्हारपारा, सुभाष चौक, बस स्टैंड, कचहरी, फॉरेस्ट कॉलोनी, सिविल लाइन, चंडी चौक, मानस चौक, यादवपारा, मंगल बाजार, फॉरेस्ट ऑफिस से पैरी नदी तथा तिरंगा चौक से छीन तालाब सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
⚡ दूसरा शटडाउन: सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक
11 केवी कलेक्ट्रेट फीडर में ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
प्रभावित क्षेत्र: डॉक बंगला, रावण भाटा, देवभोग रोड, फॉरेस्ट ऑफिस से जिला पंचायत क्षेत्र, कलेक्टर कार्यालय तथा पुलिस कॉलोनी फेज-1 सहित आसपास के इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
📢 विद्युत विभाग की उपभोक्ताओं से अपील
निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहने की संभावना को देखते हुए उपभोक्ता अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। मोबाइल फोन, इन्वर्टर और अन्य जरूरी उपकरणों को समय रहते चार्ज कर लें तथा बिजली पर निर्भर कार्यों की योजना उसी अनुसार बनाएं।
नोट: विद्युत विभाग के अनुसार, कार्य की आवश्यकता एवं परिस्थितियों के आधार पर बिजली कटौती के समय में परिवर्तन किया जा सकता है।


