Advertisement Carousel

 

गरियाबंद: DEO राजेश कुमार चंद्राकर से फेडरेशन पदाधिकारियों की भेंट, शिक्षकों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन

गरियाबंद। आज कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन गरियाबंद के पदाधिकारियों ने जिला गरियाबंद के नवपदस्थ जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश कुमार चंद्राकर से सौहार्दपूर्ण वातावरण में सौजन्य भेंट की। उनका जिला आगमन पर पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया।

फेडरेशन की संयोजक श्री एम. आर. खान ने शिक्षकों एवं प्राचार्यों की वर्तमान समस्याओं से अवगत कराया। जिला शिक्षा अधिकारी ने कर्मचारियों-अधिकारियों की समस्त समस्याओं का निराकरण त्वरित करने का आश्वासन दिया। साथ ही जिले के स्कूलों में शिक्षा गुणवत्ता पर सहयोग की अपेक्षा की।

उपस्थित रहे:
एम. आर. खान – संयोजक, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन गरियाबंद
बसंत त्रिवेदी – महासचिव
बसंत मिश्रा – जिलाध्यक्ष, लिपिक संघ
राम कुमार ध्रुव – जिलाध्यक्ष, शिक्षक संघ
श्याम चंद्राकर – जिला सांख्यिकी अधिकारी
मनोज मेरसा – प्राचार्य
मिश्री लाल तारक – जिलाध्यक्ष, शिक्षक फेडरेशन
अनूप कुमार महाड़िक – तहसील अध्यक्ष, छग तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ गरियाबंद
भागचंद चतुर्वेदी – जिलाध्यक्ष, अज़ोक्स गरियाबंद

कार्यक्रम सौभाग्यपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। फेडरेशन ने सहयोग के लिए DEO महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

Share.