Advertisement Carousel
    What's Hot
    0Shares

    कोरबा जिला के पाली विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल परसदा के कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में कुमारी प्रियंका जायसवाल ने सभी विषयों में विशिष्ट योग्यता के साथ 96% अंक अर्जित कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। होनहार छात्रा कुमारी प्रियंका जायसवाल परसदा निवासी श्री कीर्ति जायसवाल व श्रीमती गोदावरी जायसवाल की सुपुत्री है।*
    प्रियंका जायसवाल का लक्ष्य आगे चिकित्सा के क्षेत्र में जाने का है जिसके लिए आगे जीव विज्ञान विषय लेकर पढ़ना चाहती है.
    प्रियंका जायसवाल की इस सफलता पर समस्त शाला परिवार हाई स्कूल परसदा एवम समस्त परसदा ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।