गरियाबंद, 24 नवम्बर 2025/ विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धिकरण तथा नए मतदाताओं के पंजीयन कार्य में गणना पत्र प्रदान करने एवं गणना पत्रों को डिजिटाइज़ करने जैसे उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी.एल.ओ. श्री कन्हैया लाल साहू को आज कलेक्ट्रेट कक्ष में सम्मानित किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री भगवान सिंह उइके ने प्राथमिक शाला भवन, टेका (ब), भाग क्रमांक 198, विधानसभा क्षेत्र राजिम (क्रमांक 54) के बीएलओ श्री कन्हैया लाल साहू को गुलदस्ता एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह में इन्युमिरेशन फार्म भरने, सत्यापन करने तथा नामांकन प्रक्रिया में सक्रियता से कार्य करने वाले कार्मिकों की सराहना की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उइके ने कहा कि निष्पक्ष और अद्यतन मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इस महत्वपूर्ण कार्य को निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ पूरा करने वाले अधिकारी-कर्मचारी वास्तव में प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विकासखण्ड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत टेका के बीएलओ श्री कन्हैया लाल साहू के भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन को सुचारू एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में ऐसे समर्पित कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगी।
×
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ कन्हैया लाल साहू सम्मानित
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बीएलओ कन्हैया लाल साहू हुए सम्मानित


