समाचार

आंदोलन की चेतावनी : सहायक शिक्षक से प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति में हो रही लेट लतीफी से सहायक शिक्षको में भारी आक्रोश,21नवंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी

पखांजूर।कांकेर जिला स्तर पर सहायक शिक्षक से प्रधानपाठक के पद पर पदोन्नति में हो रही लेट लतीफी से सहायक शिक्षको में भारी आक्रोश व्याप्त है।

20नवंबर तक पदोन्नति आदेश सूची जारी नहीं किए जाने पर सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन द्वारा 21नवंबर को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष उत्तम सिन्हा ने बताया कि कांकेर जिला मे प्रधानपाठक के 320 पदों पर पदोन्नति हेतु कांउसलिंग की प्रक्रिया दो महीने से चल रही है लेकिन आज तक कोई परिणाम निकल कर नहीं आया।प्रथम बार सहायक शिक्षको को कांउसलिंग हेतु 7व 8अक्टूबर को बुलाया गया जिसे निरस्त करते हुए दूसरी बार 27व 28 अक्टूबर को फिर से काउंसलिंग कराया गया। लेकिन आज 15दिनसे अधिक समय बीत जाने के बावजूद प्रधानपाठक पद का पदोन्नति सूची जारी नहीं किए जाने से पात्र सहायक शिक्षक संवर्ग निराश हैं।जहां दो बार काउंसलिंग में बुलाए जाने से उन्हें मानसिक व आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा वहीं अन्य जिलों में प्रधान पाठक पदोन्नति सूची जारी हो जाने से उनकी वरिष्ठता भी प्रभावित हुई है।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कांकेर को सौंपे गए ज्ञापन मे कहा गया है कि यदि 20नवंबर तक प्रधानपाठक का पदोन्नति सूची जारी नहीं किया जाता है तो संगठन द्वारा 21नवंबर को जिले के सभी स्कूलों में तालाबंदी करते हुए एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा।
सौंपे गए ज्ञापन के अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष उत्तम सिन्हा,जिला उपाध्यक्ष उमेश शुक्ला,महेश कोटपरिया जिला महासचिव,लालमन पटेल कार्यकारी अध्यक्ष पखांजूर,नीलकंठ सोरी ब्लाक अध्यक्ष दुर्गुकोंदल,अशोक ध्रुव नरहरपुर, जोहन गावड़े ब्लाक अध्यक्ष अंतागढ़, हंसराम सलामे ब्लाक अध्यक्ष कांकेर,रेखराम सिन्हा ब्लाक अध्यक्ष भानुप्रतापपुर,पंचम नेताम कार्यकारी अध्यक्ष चारामा,महेन्द्र खुरसंगे ,व रेनू चौधरी आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-54362").on("click", function(){ $(".com-click-id-54362").show(); $(".disqus-thread-54362").show(); $(".com-but-54362").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });