छत्तीसगढ़ समाचार

शिक्षक मोर्चा के नेता अश्वनी कुर्रे ने कहा: प्रदेश के चार बड़े संगठन ने ठाना अब होगा शिक्षक संवर्ग एलबी का महाआंदोलन,पूर्व सेवा गणना कर वेतन विसंगति होगा दूर ,क्रमोन्नति ले कर रहेंगे। शिक्षक लड़ेगा शिक्षक की लड़ाई कुर्रे।

शिक्षक मोर्चा के नेता अश्वनी कुर्रे ने कहा:
प्रदेश के चार बड़े संगठन ने ठाना अब होगा शिक्षक संवर्ग lb का महाआंदोलन,पूर्व सेवा गणना कर वेतन विसंगति होगा दूर ,क्रमोन्नति ले कर रहेंगे।
शिक्षक लड़ेगा शिक्षक की लड़ाई कुर्रे।

बिलासपुर* छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े संगठन का एकता मिलन हो गया है।
संविलियन,पदोन्नति मिलने के बाद बचे सहायक शिक्षकों को वेतन विसंगती/क्रमोन्नति हेतु वृहद आंदोलन का आगाज 24 अक्टूबर को महा आंदोलन जिला मुख्यालय में होगा।
प्रदेश उप संयोजक अश्वनी कुर्रे ने कहा कि साय जी मोदी जी दोनो सरकार का गारंटी है कि सहायक शिक्षक की वेतन विसंगति दूर करेंगे वो भी 100 दिनों में,अब 100 दिनों से ज्यादा का समय बीत गया हमारा मांग पूरा नहीं हो पाया जिससे lb संवर्ग दुखी व आक्रोशित है।
प्रदेश उप संचालक फेडरेशन जन्मदाता सदस्य अश्वनी कुर्रे ने कहा कि प्रदेश के जितने संगठन है वह भी मोर्चा का साथ दे और खुले मन से आह्वान किया कि आप हमारे ही lb संवर्ग संगठन हैं आप भी मोर्चा का साथ दीजिए तहे दिल से इस मोर्चे में आप सब संगठन का स्वागत है।
कुर्रे जी ने कहा कि हमें संगठन संगठन की लड़ाई नहीं लड़ना है हमें अपनी हक अधिकार की लड़ाई लड़ना है ।हमारी लड़ाई एक है और एक होकर लड़ने में हमारी एकता की जीत होगा आप सब मोर्चा में साथ आए और अपनी लड़ाई लड़े।
शिक्षक संवर्ग ही लड़ेगा शिक्षक की लड़ाई यह साबित कर एकता दिखाएं।

 

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-52957").on("click", function(){ $(".com-click-id-52957").show(); $(".disqus-thread-52957").show(); $(".com-but-52957").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });