
शिक्षक/शैक्षिक समन्वयक का अपमान किसी भी सूरत में बर्दास्त नहीं…..
समन्वयक शिवकुमार साहू को पद पर तत्काल बहाल करे जिला प्रशासन….
तीन दिन में बहाली नही होने पर जांजगीर कलेक्ट्रेड का होगा घेराव…..
जांजगीर चांपा //-
विगत सात जून को नवागढ़ समीक्षा बैठक में जिले के कलेक्टर द्वारा कचंदा संकुल केंद्र के शैक्षिक समन्वयक शिवकुमार साहू को सामान्य बातचीत के दौरान अनुशासनहीनता का आरोप लगाकर बैठक में उपस्थित 42 प्राचार्य, सभी समन्वयक एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के समक्ष तीन घंटे से अधिक समय तक खड़ा कराया गया। और शाम को उन्हे समन्वयक के पद से हटाने का आदेश जारी कर दिया गया।
जबकि पद से हटाने के पहले संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाना था। लेकिन नोटिस जारी करना तो दूर उल्टा संबंधित समन्वयक का भरे बैठक में अपमान किया गया।
“छत्तीसगढ़ संयुक्त कर्मचारी मोर्चा” एवं “प्रधान पाठक मंच छत्तीसगढ़” के प्रदेश संयोजक एवं प्रांताध्यक्ष जाकेश साहू, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष परस राम निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र तिवारी, महामंत्रीगण प्रमोद कुंभकार, राजेश बघेल, राजीव टेमरे, जिलाध्यक्षद्वय पुरुषोत्तम शर्मा, परमेश्वर साहू, महेश्वर कोटपरहिया, महेंद्र टंडन, बरत राम रत्नाकर, निर्मल भट्टाचार्य, धन्नू साहू, उत्तम कुमार जोशी, एवं प्रदेश, जिला व ब्लाक पदाधिकारीगण उज्जवल चंद्रा, अभिमन्यु बघेल, रंजिता बरेठ, राजूकुमार संवरा, मयाराम सतरंज, ईशा नायक….
…… राधेश्याम चंद्रा, यशवंती, धीवर, मनीराम केंवट, सुन्दर साहू, पुष्पेन्द्र बनाफर, नरेशचंद्रा, दादूलाल चंद्रा, मुकेश नायक, धर्मेंद्र रजक, गुणक चौधरी, रंजीत गुप्ता, सगुन तिवारी, गणपत राव, राधेश्याम धीवर, राजेश पाठक, अजित नेताम, विजेंद्र पाठक, श्याम केंवट, सुजाता त्रिपाठी, अजय भट्ट, कुमार पाठक, त्रिवेणी राजपूत, नामदेव सिंह आदि ने उपरोक्त मामले में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए जिला प्रशासन से तीन दिवस के भीतर संबंधित शैक्षिक समन्वयक शिवकुमार साहू की संकुल समन्वयक के पद में बहाली की मांग की है।
उपरोक्त मामले में संगठन ने घोषणा की है कि यदि आगामी तीन दिवस के भीतर शैक्षिक समन्वयक शिवकुमार साहू को समन्वयक पद पर ससम्मान बहाल नहीं किया गया तो आगामी 15 जुलाई को जिला कलेक्टर कार्यालय जांजगीर चांपा का घेराव किया जाएगा।


