ताजा खबर

सोशल मीडिया पर छाया : सजाबो घर गली परछी, अवधपुरी राम आए हैं…….. स्वप्नील जायसवाल के गाए भजन ने छत्तीसगढ़ में लोकप्रियता का शिखर पर

सजाबो घर गली परछी, अवधपुरी राम आए हैं…….. स्वप्नील जायसवाल के गाए भजन ने छत्तीसगढ़ में लोकप्रियता का शिखर छुआ….. 20 घंटे में 10 लाख और 3 दिन में 30 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा……छत्तीसगढ़ सीएम विष्णुदेव साय, विधानसभाध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल ने भी शेयर किया…..

रायपुर।अंबिकापुर (19 जनवरी 2024

अंबिकापुर सरगुजा के गायक स्वप्नील जायसवाल का छत्तीसगढ़ी में गाया हुआ कर्णप्रिय भक्तिमय राम भजन “”सजाबो घर गली परछी, अवधपुरी राम आए हैं……..”” इंटरनेट सोशल मीडिया इंटाग्राम, यू ट्यूब, व्हाट्स ऐप इत्यादि में छाया हुआ है। इस भजन ने छत्तीसगढ़ में नया रिकार्ड कायम किया है, जिसे 20 घंटे में 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और इंस्टाग्राम पर इस भजन को 3 दिन में 30 लाख से अधिक लोगों ने देखा है।

भजन को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, मंत्री ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल सहित अन्य लोकप्रिय हस्तियों एवं हजारों लोगों ने इंटरनेट सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया है। स्वप्नील जायसवाल के बहुत से गाने पहले भी काफी लोकप्रिय हुए हैं, वो छत्तीसगढ़ के जाने-माने गायक हैं।

लेकिन 22 जनवरी को अयोध्या धाम में होने वाले भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर इन दिनों देश-विदेश-प्रदेश, गांव-शहर हर जगह श्रीराम भक्ति का माहौल बना हुआ है। इस माहौल के बीच स्वप्नील जायसवाल का छत्तीसगढ़ी भजन लोगों को खूब पसंद आ रहा है और श्रीराम भक्त इसे गुनगुना रहे हैं।

स्वप्नील जायसवाल का भजन “”सजा दो घर गली परछी, अवधपुरी राम आए हैं, मनाबो मिलके दिवाली दिया मनके जलाबो जी….. अबड़ दिन बाद मिले हे मौका ए तिहार मनाए के….धन्य हे भाग हमको घर प्रभु जी चल के आए हे…..इस भजन को जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है।

सैनिक स्कूल रीवा और केंद्रीय विद्यालय अंबिकापुर से शिक्षा लेने के बाद संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में संगीत की शिक्षा प्राप्त करने वाले मशहूर गायक स्वप्नील जायसवाल ने बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह के साथ भी गीत गाया है।

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-42672").on("click", function(){ $(".com-click-id-42672").show(); $(".disqus-thread-42672").show(); $(".com-but-42672").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });