Advertisement Carousel
0Shares

प्रातांध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण भारती के अध्यक्षता में अजाक्स का प्रांतीय बैठक/परिचर्चा संपन्न

बिलासपुर। 18 फरवरी 2023 शनिवार को जल संसाधन विभाग सभागार नेहरू चौक बिलासपुर में प्रांताध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण भारती के अध्यक्षता में अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी, कर्मचारी संगठन (अजाक्स) छत्तीसगढ़ का प्रांतीय बैठक एवं परिचर्चा कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें अजाक्स के वेबसाइट का लांचिंग हुआ तथा ऑनलाइन सदस्यता फार्म भरने भरने की सुविधा उपलब्ध कराया गया,साथ ही आज के बैठक एजेंडा पर चर्चा उपरांत प्रस्ताव पारित किया गया जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों की नियुक्ति, शपथ व सम्मान हुआ। 14 अप्रैल को विश्वरत्न बाबासाहेब अंबेडकर जी के जयंती मनाए जाने के रूप रेखा पर विचार किया गया। एन.पी.एस. व ओ.पी.एस. में उत्पन्न भ्रांतियों पर विस्तार से चर्चा किया गया। पदोन्नति एवं भर्ती आरक्षण मामलों में सरकार की चुप्पी पर आगामी रणनीति तैयार किया गया। अजाक्स में सदस्यता अभियान चलाए जाने की कार्य योजना पर चर्चा की गई। अनुसूचित जाति, जनजाति अधिकारी कर्मचारियों की सेवा संबंधित समस्या प्रकरणों पर चर्चा किया गया। कार्यक्रम में प्रांत अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मण भारती, प्रांत सचिव डॉ. अमित मीरी, प्रांतीय संगठन सचिव जितेंद्र पाटले, सेवानिवृत्त जिलाशिक्षाधिकारी अशोक भार्गव, जिला सचिव शिव सारथी, डॉ. मोहन सेन्डे, ब्लॉक अध्यक्ष मस्तूरी राहुल भारद्वाज, किर्तन लाल धृतलहरे, महेतरु मधुकर आदि उपस्थित थे