Advertisement Carousel
0Shares

वेतन  कटौती : सहायक  शिक्षकों  की हड़ताल अवधि  की कटेगी  सैलरी
रायपुर। छत्तीसगढ़ समग्र शिक्षक  फेडरेशन  के बैनर तले  प्रदेश  के हजारों शिक्षक  6फरवरी  से अनिश्चित कालीन आंदोलन  पर  रहे अब तक फरवरी माह  में कुल 7 दिवस आंदोलन  पर रहे। इन हड़ताली शिक्षकों के फरवरी 2023 का वेतन  के संबंध  में दखल छत्तीसगढ़  ने विकास खंड शिक्षा अधिकारी मैनपुर  महेश पटेल से बात  की जिस पर श्री पटेल ने बताया की जिन सहायक शिक्षकों  के हड़ताल पर जाने की लिखित सूचना  कार्यालय  तक आयी  है उनके वेतन  के संबंध  में उच्च कार्यालय से  मार्गदर्शन मांगा जाएगा। संभवतः नो वर्क नो  पेय  के आधार पर जितने दिवस कार्य किये उतने दिवस  में  हड़ताल अवधि का वेतन रोक कर भुगतान  किया  जाएगा वहीं उक्त  वेतन भुगतान संबंध में उच्च  कार्यालय  के दिशा निर्देश का पालन  किया जाएगा।
<span;>  वहीं तय है की सहायक शिक्षकों ने जितने दिवस हड़ताल पर रहे है उतने दिवस की वेतन कटौती होगी