छत्तीसगढ़ समाचार

क्या मुख्यमंत्री छुरिया-डोंगरगाव रोड चौड़ीकरण की घोषणा कर विकास की सौगात दे सकते है?

क्या मुख्यमंत्री छुरिया-डोंगरगाव रोड चौड़ीकरण की घोषणा कर विकास की सौगात दे सकते है?

क्या विधायक का अश्वाशन घोषणा मे तब्दील हो सकता है?

छुरिया: छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आगामी 16 नवम्बर को नगर आगमन है।जिसको देखते हुए प्रशासनिक अमला युध्यस्तर मे चाक चौबन व्यवस्था कर रहा है।साथ ही साथ स्थानीय व क्षेत्रीय नेता अपना प्रभुत्व दिखाने पूरे नगर मे चारो तरफ पोस्टर प्रदर्शनीय कर रहे है।चुकी मुख्यमंत्री का दौरा क्षेत्र मे किये गए विकास,घोषणा व ,विभिन्न मांगों को लेकर है।जिस पर मुख्यमंत्री जी को नगर विकास नजर आए ना आए लेकिन स्थानीय नेताओं के पोस्टर देखकर उनका विकास जरूर नजर आएगा।छुरिया जो कि जिले का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक गढ़ है जो हमेशा विवादों एवं सुर्खियों में रहता है।इसलिए यहां की संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री महोदय द्वारा अंतिम क्रम में दौरा किया जा रहा हैै।

*नगर की सबसे बड़ी व प्रमुख मांग छुरिया डोंगरगांव रोड चौड़ीकरण*

खुज्जी विधानसभा का सबसे बड़ा नगर पंचायत छुरिया अपने सबसे बड़ी व प्रमुख समस्या छुरिया डोंगरगाव रोड चौड़ीकरण के ना होने से विकास में पिछड़ गया है।इसका प्रमुख कारण छुरिया डोंगरगांव रोड में निवासरत कुछ सत्ता दल के नेताओं जिनको विकास से कोई मतलब नहीं है।वह रोड़ा बने हुए हैं।आज छुरिया के समकक्ष नगर पंचायत डोंगरगांव के स्थानीय व्यापारी व निवासी दूसरी बार चौड़ीकरण फोर्लेन बनवाने हेतु स्वस्फूर्त अपना अतिक्रमण छोड़ नगर विकास में योगदान दे रहे हैं।इसके विपरीत नगर पंचायत छुरिया के कुछ विकास रोधी जनप्रतिनिधि छुरिया डोंगरगांव रोड चौड़ीकरण ना होने देकर व्यसायिक दृष्ट्रिकोण से छुरिया का विकास रोक दिये है।वर्त्तमान विधायक़ भी इस प्रमुख मुद्दे पर पिछले नेताओं की तरह मौन धारण किए हुए हैं।छुरिया डोंगरगाव रोड चौड़ीकरण पर विधायक द्वारा पूर्व के जनप्रतिनिधियों की तरह सिर्फ आश्वासन वाली विधायक बनकर रह गई है।अपने इस कार्यकाल में विधायक द्वारा नगर के इस मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण ना करा पाना उनकी निष्क्रियता व राजनीतिक असफलता को दर्शाता है।आप देखना होगा कि विधायक इस प्रमुख मुद्दे पर मुख्यमंत्री से घोषणा करवाती है यह सिर्फ आश्वासन तक सीमित रखती है।

*विधायक का ख्वाब वाली नगर पंचायत अध्यक्ष नगर विकास में पीछे*

मुख्यमंत्री आगमन के पूर्व क्षेत्रीय विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों से अधिकाधिक मात्रा में पोस्टर से अपना विकास का प्रदर्शन एवं विधायक का ख्वाब देखने वाली नगर पंचायत अध्यक्ष स्वयं को विधायक से कम नहीं समझती है।साथ ही साथ नगर पंचायत अध्यक्ष के 100 दुकान खरीद-फरोख्त की वजह से न्यायालय में लंबित होने व शासकीय जगह पर यात्री प्रतीक्षालय निर्माण,स्वयं के द्वारा शासकीय तालाब में अतिक्रमण कर मकान निर्माण,यात्री प्रतीक्षालय में आधार सेंटर की स्वकृति,कोरोना आपदा मे गुणवत्ताहीन आटा इफ्फो टोकियो खाद्य की बोरी मे वितरण,छुरिया चिचोला मुख्य मार्ग मे अनावश्यक डिवाइडर निर्माण आदि से नगर विकास कम स्वयं का विकास ज्यादा किया गया है।जिससे स्थानीय नागरिकों व जनप्रतिनिधियों में रोष व्याप्त है।साथ ही सत्ता दल की छवि को नुकसान पहुंचाने का कार्य किया गया है।जिसकी शिकायत नगर वासियों व जनप्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री से की जाने की तैयारी है।

alternatetext

The Latest

To Top
$(".comment-click-27986").on("click", function(){ $(".com-click-id-27986").show(); $(".disqus-thread-27986").show(); $(".com-but-27986").hide(); });
$(window).load(function() { // The slider being synced must be initialized first $('.post-gallery-bot').flexslider({ animation: "slide", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, itemWidth: 80, itemMargin: 10, asNavFor: '.post-gallery-top' }); $('.post-gallery-top').flexslider({ animation: "fade", controlNav: false, animationLoop: true, slideshow: false, prevText: "<", nextText: ">", sync: ".post-gallery-bot" }); }); });