जशपुर। संकल्प शिक्षण संस्थान जशपुर से अध्ययन करके जिले के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल के छात्र अर्जुन देव विशाल पिता वकील विशाल माता टिकेनोनि विशाल ने जे ई ई एडवांस में सफलता प्राप्त किया उनके सफलतासे छेत्र के सभी सामाजिक संगठनों ने बधाई दिया है सवरा समाज जशपुर जिलाध्यक्ष मिनकेतन भोय लैलूंगा ब्लॉक अध्यक्ष सवरा समाज लाला राम भोय, फरसाबहार ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी भोय, झबेर भोय टिकेश्वर भोय एवं छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के ब्लॉक अध्यक्ष फरसाबहार नरेश कुमार यादव पत्थलगांव कार्यकारी अध्यक्ष उत्तम कुमार पैंकरा फरसाबहार से ब्लॉक पदादिकारी जगदेव साय गंजहियाधिह से मुन्ना पैंकरा एवं गांव के गणमान्य नागरिक ने भी बधाई दिया एक छोटे से गॉव गंजहियाधिह से मध्यम वर्ग परिवार से इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए जब छात्र अर्जुन देव विशाल से पूछा गया तो उन्होंने हायर सेकंडरी स्कूल गंहियादिह के प्राचार्य गणेश यादव शिक्षिका सरस्वती कर्ष एवं स्कूल के शिक्षकों के साथ संकल्प के प्राचार्य विनोद गुप्ता एवं माता पिता भाई अपने दीदी ने हमेशा प्रेणा दिए इनके मार्गदर्शन के कारण आज एडवांस जेईई मेंस में सफलता प्राप्त किया उन्होंने कहा कि गांव एवं शाला का नाम रोशन करूंगा उनके सफलता से छत्तीसगढ़ सवरा समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रेम लाल सिदार जी दूरभाष के माध्यम से बधाई संदेश भेजा है उनके परिवार में खुशी का माहौल है


