Advertisement Carousel

 

एक अन्य शिक्षक के लगाया गौरेला BEO पर रिश्वत माँगने का आरोप, कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी से की शिकायत।

गौरेला: दिनाँक 22-04-2026
शिक्षा विभाग में रिश्वतखोरी का आलम यह है कि शिक्षकों से हर काम के बदले रिश्वत ली जाती है। ताजा मामला गौरेला विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का है जहाँ एक सेवानिवृत्त प्राथमिक शाला प्रधानपाठक परस राम सिंद्राम ने BEO गौरेला पर रिश्वत मांगने का गम्भीर आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि वे शासकीय प्राथमिक शाला बग्घाभर्रा (सधवानी) में प्रधानपाठक के पद पर कार्यरत थे। दिनाँक 30-04-2025 को उनकी सेवानिवृत्ति हुई किन्तु आज पर्यंत तक उन्हें सेवानिवृत्त पश्चात उपादेयों का लाभ प्रदान नहीं किया गया। कार्यालय क्लर्क द्वारा उनसे 80,000₹ की मांग की गई जिसे मजबूरीवश उन्हें देना पड़ा। इसके बाद भी उनसे और अधिक धनराशि की माँग की गयी। थक-हारकर आज उन्होंने इसकी शिकायत कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी से की है।

*पहले भी हो चुकी है शिकायत, बन चुकी है जाँच टीम*

BEO गौरेला डाॅ. संजीव शुक्ला पर कुछ दिन पहले ही एक प्राचार्य संतोष राठौर ने मेडिकल रिमबर्समेंट, GPF पासबुक संधारण, कार्यमुक्त करने हेतु रिश्वत की माँग और न देने पर जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा चुके हैं जिसकी जाँच करने के लिए टीम का गठन भी हो चुका है।

Share.