Advertisement Carousel

 

*शासकीय प्राथमिक शाला महेंद्रगढ़ में धूमधाम से मना शाला प्रवेशोत्सव 2026-27*

शासकीय प्राथमिक शाला, महेंद्रगढ़ में आज शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ पर नव प्रवेशी बच्चों का भव्य स्वागत किया गया।

प्रधान पाठक श्री इदरीश खान ने पालकों की उपस्थिति में बच्चों के माथे पर गुलाल का टीका लगाकर उनका शाला में स्वागत किया। इस अवसर पर सभी नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें एवं गणवेश वितरित किए गए।

प्रधान पाठक ने उपस्थित पालकों और बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चे नियमित रूप से शाला आएं और मन लगाकर पढ़ाई करें। उन्होंने पालकों से भी अपील की कि वे बच्चों को रोज स्कूल भेजें।

कार्यक्रम में शाला के सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में पालक उपस्थित रहे।

*#ShalaPraveshotsav #CGShiksha #Mahendragarh #FreeBooks #FreeUniform*

 

Share.