Advertisement Carousel

लोकेश्वर सोनवानी बने संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ के जिला अध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ मनोनयन

गरियाबंद। जिला गरियाबंद में आयोजित जिला स्तरीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिले के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों (CAC) ने सर्वसम्मति से लोकेश्वर सोनवानी को संकुल शैक्षिक समन्वयक संघ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया। सोनवानी वर्तमान में संकुल केंद्र मरौदा में संकुल शैक्षिक समन्वयक के पद पर कार्यरत हैं।
उनके जिला अध्यक्ष निर्वाचित होने पर उपस्थित सभी CAC साथियों ने करतल ध्वनि के साथ उनका स्वागत किया और बधाई देते हुए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
नवगठित जिला कार्यकारिणी में अन्य पदाधिकारियों का मनोनयन भी किया गया। इसमें जिला सचिव के रूप में बहादुर लाल कश्यप (देवभोग) तथा कोषाध्यक्ष के रूप में किरण साहू (फिंगेश्वर) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं पांचों विकासखंडों से उपाध्यक्ष पद के लिए प्रशांत डबली (गरियाबंद), भगवान पाण्डेय (मैनपुर), धर्मेंद्र ठाकुर (फिंगेश्वर), जोगनराम सिन्हा (देवभोग) एवं रामलाल टाण्डेय (छुरा) को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
इन ब्लॉक अध्यक्षों ने दी बधाई
नवगठित कार्यकारिणी को ब्लॉक अध्यक्षों ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इनमें महेन्द्र साहू (छुरा), धवलेश्वर बेहरा (देवभोग), सुभाष पाण्डेय (मैनपुर), दिनेश सोनी (फिंगेश्वर) एवं मनोज चंद्राकर (गरियाबंद) शामिल हैं।
इस अवसर पर जिले के समस्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी संगठन की मजबूती, एकजुटता एवं संकुल शैक्षिक समन्वयकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Share.