शुक्ल परिवार की नई पीढ़ी मैदान में, पूर्व मंत्री अमितेश शुक्ल के पोते निलांद्रि शंकर शुक्ल कर रहे जनसंपर्क, नवरात्र पर सभी दुर्गा पंडालों में लिया माता का आशीर्वाद
*गरियाबंद / राजिम।* नवरात्रि के पावन पर्व पर राजिम-गरियाबंद अंचल में शुक्ल परिवार की नई पीढ़ी ने जनसंपर्क तेज कर दिया है।
श्री निलांद्रि शंकर शुक्ल जो कि कांग्रेस के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री एवं राजिम क्षेत्र के पूर्व विधायक श्री अमितेश शुक्ला के पोते और श्री भवानी शंकर शुक्ल के पुत्र हैं, वे गरियाबंद जिले के सभी प्रमुख दुर्गा पंडालों में पहुंचकर माता रानी का आशीर्वाद ले रहे हैं।
नवरात्र पर गरियाबंद, राजिम सहित ग्रामीण अंचलों में स्थापित दुर्गा पंडालों में निलांद्रि ने दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने दुर्गा समितियों, वरिष्ठ जनों और युवाओं से आत्मीय भेंट की।
बताया जा रहा है कि शुक्ल परिवार की राजिम क्षेत्र में गहरी पकड़ रही है। स्व. श्यामाचरण शुक्ल परिवार की तीसरी पीढ़ी के रूप में निलांद्रि शंकर शुक्ल अब सक्रिय रूप से लोगों के बीच जा रहे हैं। उनके जनसंपर्क को युवाओं का विशेष समर्थन मिल रहा है।


