Advertisement Carousel
    What's Hot
    0Shares

     

    भाजपा की शासन में रेत माफियाओं के हौसला बुलंद, खनिज विभाग क्यो नही कर रही है कड़ी कार्यवाही- अमितेश शुक्ल

    गरियाबंद:- बीते दिनों कुटेना घाट पर खनिज विभाग की टीम पर रेत खनन माफियाओं द्वारा हमला बेहद ही शर्मनाक है।
    वही इस मामले पर प्रथम पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री अमितेश शुक्ल ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि खनिज विभाग की टीम पर हुआ हमला बड़ी ही दुर्भाग्यपूर्ण है, हम इस घटना का कड़ी से कड़ी निंदा करते हैं। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार आते ही रेत माफियाओं का हौसला इतना बढ़ गया है कि अब खनिज विभाग के टीम पर हमला होने लगा है।

    कांग्रेस शासन में कभी ऐसे घटना देखने को नही मिली थी। खनिज विभाग की टीम पर इतना बड़ा हमला हुआ है, फिर भी शासन द्वारा अभी तक कोई कड़ी कार्यवाही क्यो नही किया गया यह विचारणीय है। प्रशासन द्वारा मामूली मामला दर्ज कर खानापूर्ति किया जा रहा है।

    इस घटना को शासन प्रशासन द्वारा संज्ञान में लेते हुए रेत माफियाओं पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए और जिले में अवैध रेत खनन को तुरंत बंद करवाना चाहिए।