Advertisement Carousel

भूख हड़ताल पर बैठे दिव्यांग अनिल यादव की हालत चिंताजनक, प्रशासन ने अस्पताल में कराया भर्ती।

*गरियाबंद।* छत, रोजी और सहारे की मांग को लेकर पिछले 6 दिनों से आंदोलन पर बैठे दिव्यांग अनिल यादव की हालत आज चिंताजनक हो गई।

लगातार भूख हड़ताल पर रहने के कारण उनका शुगर लेवल काफी गिर गया था, जिससे कभी भी स्थिति बिगड़ सकती थी। डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करने की सलाह दी।

स्थिति को देखते हुए प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार योगेन्द्र देवांगन और सब इंस्पेक्टर रामकृष्ण साहू आंदोलन स्थल पर पहुंचे और अनिल यादव को समझाइश दी। पहले तो अनिल यादव अस्पताल जाने से इनकार करते रहे, लेकिन अंततः प्रशासन की पहल पर मान गए।

प्रशासन ने उन्हें जिला चिकित्सालय गरियाबंद में एडमिट कराया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Share.