Advertisement Carousel

वनों मे गश्त का अभाव कट रहे वन गरियाबंद वन मंडल मे वनों की अवैध कटाई बढ़ी अफसरों की निष्क्रियता से घट रहा वनों का रकबा।

गरियाबंद। गरियाबंद वन मंडल मे वनों की अवैध कटाई का मामला गत दिनों न्यूज़ पोर्टल मे प्रकाशित किया गया था गरियाबंद वन मंडल कार्यालय से महज तीन चार किलो मीटर दूरी पर स्थित वन खंड 582 मे सड़क किनारे गाँव से लगे वन क्षेत्र मे विशाल काय पेड़ों क़ो काट दिया गया अवैध कटाई वनों पर बढ़ते अतिक्रमण के चलते वन क्षेत्रों का रकबा घट रहा जिसके चलते वन्य जीव आबादी की तरफ रुख कर रहे वन अफसर से लेकर बीट गार्ड जिनकी नियुक्ति वनों की रक्षा करने की गयी है जो अपने कार्य ईमानदारी से नहीँ कर पा रहे है जिससे गरियाबंद वन मंडल मे वनों पर मानव दबाव बढ़ गया जिसका नतीजा अवैध कटाई के रूप मे देखने क़ो मिल रहा।

ताजा मामला गरियाबंद वन परिक्षेत्र के गरियाबंद बीट के कक्ष क्रमांक 582  का है जहां अवैध कटाई हुई है संबंधित बीट गार्ड क़ो मिले तिहरे प्रभार के कारण वो वनों का गश्त नहीँ कर पा रहा जिसके चलते गरियाबंद ,कोड़ोंहरदी ,हाथबाय बीट मे बड़े पैमाने पर अवैध कटाई की सूचना मिल रही है जिसकी सत्यता और बीट गार्ड क़ो लापरवाही की सजा देने की आवश्यकता है।

अवैध कटाई पर लीपा पोती की आशंका।

गरियाबंद वन परिक्षेत्र मे हुये अवैध कटाई की जाँच की जगह उस पर लीपा पोती कर संबंधित बीट गार्ड क़ो बचाने की कोशिश हों रही सूत्रों की माने तों अफसरों नें आश्वस्त कर दिया है की जाँच मे बचा लिया जाएगा और तिहरे प्रभार क़ो भी यथावत रखा जाएगा गरियाबंद परिक्षेत्र मे करोड़ों के विकास कार्य होते है जहां पर पदस्थापना पाने वन कर्मी लालायित रहते है ताकि जमकर भ्रष्टाचार कर पैसा कमाया जा सके इस कारण गरियाबंद बीट कोड़ों हरदी बीट मे पोस्टिंग पाने होड़ लगी रहती है व अफसरों के बंगले मे जी हुजूरी करने वाले वन कर्मियों क़ो जरूरत होती है जिसमें महारत हासिल वन कर्मी येन केन अपनी पदस्थापना करवा लेते है जिनको विभागीय संरक्षण मिला होता है।

क्या अवैध कटाई प्रकरण मे वन कर्मी पर होगी कार्यवाही

वहीं एक सवाल लोगो के जेहन मे चल रहा गरियाबंद मे हुये अवैध कटाई का जिम्मेदारी किस पर तय होगी बीट गार्ड पर कार्यवाही होगी या जाँच मे लीपा पोती कर बचाया जाएगा तिहरे प्रभार वाले वन कर्मी से अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया जाएगा स्थानीय निवासी और कार्य करने मे लापरवाह बीट गार्ड क़ो अन्यत्र रेंज स्थानांतरण किया जाएगा क्या तीनों बीट की गहन जाँच की जाएगी क्या वन की अवैध कटाई प्रकरण मे वन विभाग के उच्चाधिकारीयों का जमीर जागेगा या सिस्टम जो चल् रहा लीपा पोती चलती रहेगी जिम्मेदार बचा लिये जायेंगे।

Share.