छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
गरियाबंद :– छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय निर्देश पर 03 जुलाई शुक्रवार को जिला कार्यकारिणी गरियाबंद की अति आवश्यक बैठक आहूत किया गया. जिसमें पूर्व सेवा की गणना, प्रथम नियुक्ति तिथि से पेंशन, पदोन्नति, क्रमोन्नति, विभागीय टेट परीक्षा, बीएड योग्यता,वी एस के में उपस्थिति, कार्यकारिणी विस्तार,वार्षिक सदस्यता सहित वर्तमान शैक्षिक समस्याओं के संबंध में आवश्यक रूप से चर्चा की गई. तत्पश्चात प्रांतीय संगठन मंत्री यशवंत बघेल,प्रांतीय सचिव विनोद सिन्हा,प्रदेश संयुक्त मंत्री पूरन लाल साहू एवं जिला अध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर के नेतृत्व में नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर से सौजन्य मुलाकात कर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओ के संदर्भ ज्ञापन सौंपा. वहीं जिला शिक्षा अधिकारी राजेश चंद्राकर ने शिक्षक संघ की मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक पहल करते हुए पदोन्नति सहित विभिन्न समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करने की बात कही. आज के बैठक में प्रमुख रुप से यशवंत बघेल प्रांतीय संगठन मंत्री ,विनोद सिन्हा प्रांतीय सह सचिव ,पूरन लाल साहू प्रदेश संयुक्त मंत्री,जिलाध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर,भुवन यदू,सचिव सुरेश केला ,कोषाध्यक्ष नंदकुमार रामटेके ,ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सोनवानी,हुलस साहू ,संतोष साहू ,गोविंद पटेल ,संजय यादव ,किरण साहू ,टीकम पटेल ,ईम्मु शेख , कमलेश बघेल,कृपाराम बघेल ,आर एस कंवर,नोखेराम साहू ,चन्द्रहास साहू ,ईश्वरी सिन्हा,नंदनी यादव,दीपिका रंगारी सहित टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी उपस्थित थे.* *परमेश्वर निर्मलकर* *जिला अध्यक्ष* *छ ग टीचर्स एसोसिएशन गरियाबंद*मो न 8839492460*


